MSC Bank Recruitment 2025: सरकारी बैंक में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है! महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSC Bank) ने 167 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में स्थिर और आकर्षक वेतन वाली नौकरी चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2025 है, इसलिए बिना देर किए अभी आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू करें।
MSC Bank Recruitment 2025 Notification PDF Out
महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSC Bank) ने ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, ट्रेनी असोसिएट, ट्रेनी टायपिस्ट (एसोसिएट ग्रेड), ट्रेनी ड्राइवर और ट्रेनी चपरासी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF) जारी कर दी है।
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है।
अधिसूचना PDF में पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, वेतन संरचना और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई हैं।
महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Maharashtra State Cooperative Bank Recruitment 2025: Click here to Download PDF
MSC Bank भर्ती 2025 – संक्षिप्त जानकारी & महत्वपूर्ण तिथियाँ
संगठन का नाम | महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSC Bank) |
---|---|
कुल पद | 167 |
पदों के नाम | ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, असोसिएट, टायपिस्ट, ड्राइवर, चपरासी |
आवेदन की तिथि | 17 जुलाई से 6 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | पोस्ट के अनुसार अलग-अलग |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mscbank.com |
MSC Bank Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates
इवेंट | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 17 जुलाई 2025 |
आवेदन शुरू | 17 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द जारी होगी |
MSC Bank Apply Online
महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने MSC Bank भर्ती 2025 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 17 जुलाई 2025 से 6 अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नीचे दिए गए लिंक से MSC Bank भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
Maharashtra State Cooperative Bank Apply Online 2025: Click Here to Apply
MSC Bank Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया (Steps to Apply Online)
-
आधिकारिक वेबसाइट www.mscbank.com पर जाएं
-
“Careers” सेक्शन पर क्लिक करें
-
संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन खोलें
-
रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
आवेदन फॉर्म सेव करके भविष्य के लिए रख लें
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में स्थिर करियर और सम्मानजनक वेतन की तलाश में हैं, तो MSC Bank Recruitment 2025 आपके लिए शानदार मौका है। समय रहते आवेदन करें, और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें!
MSC Bank Vacancy 2025
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर | 44 |
ट्रेनी असोसिएट | 50 |
ट्रेनी टायपिस्ट (एसोसिएट ग्रेड) | 09 |
ट्रेनी ड्राइवर | 06 |
ट्रेनी चपरासी | 58 |
कुल | 167 |
MSC Bank Recruitment 2025: आवेदन शुल्क (Application Fees)
पद का नाम | शुल्क |
---|---|
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर | ₹1,770 |
अन्य सभी पद | ₹1,180 |
MSC Bank Recruitment 2025: योग्यता एवं अनुभव (Eligibility Criteria)
पद | योग्यता | अनुभव |
---|---|---|
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर | ग्रेजुएशन 50% + मैट्रिक में मराठी | बैंकिंग में 2 वर्ष |
ट्रेनी असोसिएट | ग्रेजुएशन 50% + मराठी | वांछनीय |
ट्रेनी टायपिस्ट | ग्रेजुएट + टायपिंग: मराठी (30wpm), अंग्रेज़ी (40wpm) | वांछनीय (DTP को प्राथमिकता) |
ट्रेनी ड्राइवर | 10वीं + वैध ड्राइविंग लाइसेंस | नहीं |
ट्रेनी चपरासी | 10वीं + मराठी | वांछनीय (इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर को प्राथमिकता) |
MSC Bank Recruitment 2025: आयु सीमा (Age Limit as on 01 June 2025)
पद | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर | 23 वर्ष | 32 वर्ष |
ट्रेनी असोसिएट/टायपिस्ट | 21 वर्ष | 28 वर्ष |
ट्रेनी ड्राइवर/चपरासी | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
MSC Bank Recruitment 2025: वेतन और स्टाइपेंड (Salary & Stipend)
पद | ट्रेनिंग स्टाइपेंड | प्रशिक्षण के बाद वेतन |
---|---|---|
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर | ₹30,000 | ₹52,100 |
ट्रेनी असोसिएट | ₹25,000 | ₹34,400 |
ट्रेनी टायपिस्ट | ₹25,000 | ₹35,050 (टायपिंग अलाउंस सहित) |
ट्रेनी ड्राइवर | ₹22,000 | ₹27,700 |
ट्रेनी चपरासी | ₹20,000 | ₹24,500 |