Latest Hindi Banking jobs   »   MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: 2076...

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: 2076 कंप्यूटर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत मध्य प्रदेश के जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) में कुल 2076 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रबंधकीय से लेकर परिचालन स्तर तक की विभिन्न भूमिकाएं शामिल हैं। चूंकि आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है, इसलिए पात्र उम्मीदवारों को बिना देरी किए आधिकारिक अधिसूचना पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए और आज ही अंतिम समय से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि यह अवसर हाथ से न निकल जाए।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जारी

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 मध्य प्रदेश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में एक स्थायी और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.apexbankmp.bank.in पर जाकर नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: ओवरव्यू

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 अधिसूचना जारी की है, जिसके माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर और विभिन्न ऑफिसर लेवल पदों सहित कुल 2076 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल होगा।

विवरण जानकारी
संस्था का नाम मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (MP एपेक्स बैंक)
भर्ती का नाम MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026
कुल रिक्तियां 2076 पद
पदों का नाम कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर, ऑफिसर ग्रेड और अन्य
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन तिथियां 06 जनवरी से 05 फरवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार
कार्य स्थान मध्य प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट www.apexbankmp.bank.in

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें

MP एपेक्स बैंक नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, कुल रिक्तियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF (कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मेनेजर)

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF (ऑफिसर ग्रेड) 

क्या आप MP राज्य सहकारी बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं?

MP राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें समय-समय पर जांचते रहना चाहिए।

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 06 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 05 फरवरी 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 05 फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले
  • ऑनलाइन परीक्षा तिथि: शीघ्र घोषित की जाएगी

MP सहकारी बैंक वैकेंसी 2026

यह भर्ती अभियान ऑफिसर और नॉन-ऑफिसर कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों को कवर करता है और राज्य भर के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है।

  • MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 2076 रिक्त पदों की घोषणा की गई है।

  • इनमें से 313 पद ऑफिसर ग्रेड के हैं, जिनमें सीनियर और मिडिल मैनेजमेंट स्तर के पद शामिल हैं।

  • 1763 पद कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर के हैं, जिनमें नियमित और संविदा दोनों प्रकार की नियुक्तियां शामिल हैं।

  • ये सभी रिक्तियां मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में वितरित की गई हैं।

MP एपेक्स बैंक वैकेंसी 2026 (पद-वार वैकेंसी)

श्रेणी पद का नाम वैकेंसी
असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर 784
कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) 176
सोसाइटी मेनेजर 839
ऑफिसर कंप्यूटर प्रोग्रामर (SMGS-2) 17
फाइनेंसियल एनालिस्ट (SMGS-2) 34
इंटरनल ऑडिटर (SMGS-2) 1
ब्रांच मैनेजर(MMGS-1) 209
कंप्यूटर प्रोग्रामर (MMGS-2) 5
अकाउंटेंट (MMGS-2) 47
कुल 2076

MP एपेक्स बैंक पात्रता मानदंड 2026

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता 

पद शैक्षणिक योग्यता अनुभव
कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2) BE/B.Tech (CS/IT) / M.Sc (CS/IT) / MCA मान्यता प्राप्त संस्था/सरकारी/स्वायत्त संगठन में 2 वर्ष का प्रोग्रामिंग अनुभव
फाइनेंशियल एनालिस्ट (SMGS-2) प्रथम श्रेणी स्नातक / द्वितीय श्रेणी परास्नातक / MBA / CA / ICWA RBI-लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
इंटरनल ऑडिटर (SMGS-2) प्रथम श्रेणी स्नातक / द्वितीय श्रेणी परास्नातक / MBA / CA / ICWA RBI-लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
ब्रांच मैनेजर (MMGS-1) प्रथम श्रेणी स्नातक / द्वितीय श्रेणी परास्नातक / MBA RBI-लाइसेंस प्राप्त संस्था में 1 वर्ष का अनुभव
कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 (MMGS-2) BE/B.Tech (CS/IT) / B.Sc (IT/CS) / M.Sc (CS/IT) / MCA मान्यता प्राप्त संस्था में 2 वर्ष का प्रोग्रामिंग अनुभव
अकाउंटेंट (MMGS-2) प्रथम श्रेणी स्नातक / द्वितीय श्रेणी परास्नातक / MBA अनुभव निर्दिष्ट नहीं
कंप्यूटर ऑपरेटर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान, 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा
कंप्यूटर ऑपरेटर (संबिदा) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान, 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा
सोसायटी मैनेजर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान, 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन करें

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और ऑफिसर ग्रेड पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है, और आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर समय सीमा समाप्त होने से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि यह सुनहरा अवसर हाथ से न निकल जाए।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें (कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर- क्लर्क)

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें (ऑफिसर ग्रेड) 

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया के चरण

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  1. मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://apexbank.in/ पर जाएं।

  2. होमपेज पर संबंधित पद के लिए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

  3. लिंक पर क्लिक करते ही आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच जाएंगे।

  4. “Click Here for New Registration” पर क्लिक करें।

  5. नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड जैसी बेसिक जानकारी दर्ज करें।

  6. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।

  7. लॉग-इन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

  8. फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

  9. आवेदन फॉर्म को प्रीव्यू करके सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।

  10. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है। 6 जनवरी से 5 फरवरी 2026 के बीच शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फीस श्रेणी और आवेदित पद के आधार पर अलग-अलग है।

श्रेणी कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर ऑफिसर ग्रेड
General / OBC / EWS ₹850 + 18% GST ₹1100 + 18% GST
SC / ST / PwD ₹650 + 18% GST ₹800 + 18% GST

MP एपेक्स बैंक परीक्षा पैटर्न 2026

MP एपेक्स बैंक परीक्षा 2026 एक ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी, जिसका पैटर्न पद के अनुसार अलग-अलग होगा।

मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-1 और 2 (ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर प्रोग्रामर-2):

  • शामिल विषय: रीज़निंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस

  • कुल प्रश्न: 200

  • कुल समय: 140 मिनट

सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2 (कंप्यूटर प्रोग्रामर, फाइनेंशियल एनालिस्ट, इंटरनल ऑडिटर):

  • शामिल विषय: रीज़निंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस, प्रोफेशनल नॉलेज

  • कुल प्रश्न: 200

  • कुल समय: 140 मिनट

कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर

  • शामिल विषय: कंप्यूटर नॉलेज, रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

  • कुल प्रश्न: 200

  • कुल समय: 120 मिनट

  • प्रत्येक सेक्शन का समय अलग-अलग निर्धारित होगा

MP एपेक्स बैंक परीक्षा केंद्र सूची 2026

MP एपेक्स बैंक 2026 की ऑनलाइन परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। एक बार परीक्षा केंद्र आवंटित होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

राज्य परीक्षा केंद्र
मध्य प्रदेश इंदौर
मध्य प्रदेश सतना
मध्य प्रदेश उज्जैन
मध्य प्रदेश भोपाल
मध्य प्रदेश जबलपुर
मध्य प्रदेश सागर
मध्य प्रदेश ग्वालियर

MP एपेक्स बैंक सैलरी 2026

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न पदों पर की जाएगी, जहां उन्हें 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। पद के अनुसार पे स्केल अलग-अलग निर्धारित किया गया है। बेसिक सैलरी के अलावा कर्मचारियों को बैंक के नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर पदों का वेतन ऑफिसर ग्रेड की तुलना में कम होता है, जबकि अधिक जिम्मेदारियों के कारण ऑफिसर ग्रेड पदों पर उच्च वेतनमान दिया जाता है। कुल मिलाकर, यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में अच्छे वेतन, स्थिर नौकरी और बेहतर करियर ग्रोथ के अवसर प्रदान करती है।

पद का नाम पे लेवल पे स्केल
 कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर लेवल-4 ₹19,500 – ₹62,000
ऑफिसर ग्रेड लेवल-9 ₹36,200 – ₹1,14,800

MP एपेक्स बैंक चयन प्रक्रिया 2026

MP राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद ऑफिसर ग्रेड पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में क्वालिफाई करना होगा, जिसमें संबंधित पद के अनुसार उनके ज्ञान और कौशल क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ऑफिसर ग्रेड पदों के लिए अगले चरण, इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी समग्र योग्यता और पद के लिए उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा।

  • ऑनलाइन परीक्षा

  • इंटरव्यू (ऑफिसर ग्रेड)

prime_image

FAQs

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के तहत कुल कितनी वैकेंसी घोषित की गई हैं?

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के तहत कुल 2076 वैकेंसी की घोषणा की गई है।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 में कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती में जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा), सोसायटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड के पद शामिल हैं।

भर्ती कितने जिलों में की जाएगी?

यह भर्ती मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में की जाएगी।

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है।

MP एपेक्स बैंक ऑनलाइन आवेदन के दौरान किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों को हालिया फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आईडी प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अनुभव दस्तावेजों की आवश्यकता है।

क्या मैं सबमिट करने के बाद अपने MP एपेक्स बैंक ऑनलाइन एप्लीकेशन को एडिट कर सकता/ती हूँ?

नहीं, एक बार जब आप अपना MP एपेक्स बैंक एप्लीकेशन सबमिट कर देते हैं, तो आप कोई बदलाव नहीं कर सकते। गलती होने या अपने एप्लीकेशन के रिजेक्ट होने से बचने के लिए सबमिट करने से पहले नाम, कॉन्टैक्ट जानकारी, शिक्षा और दस्तावेज जैसे सभी विवरणों को ध्यान से ज़रूर चेक कर लें।

क्या MP एपेक्स बैंक 2026 में सभी पदों के लिए इंटरव्यू ज़रूरी है?

नहीं, इंटरव्यू सिर्फ़ ऑफिसर ग्रेड पद के लिए है। कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर जैसे क्लेरिकल पद के लिए, चयन पूरी तरह से ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित है। इन पदों के उम्मीदवारों को किसी इंटरव्यू में शामिल होने की ज़रूरत नहीं है।

QR Code
Scan Me