Bihar Jeevika Bharti 2025: बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS) के तहत बिहार जीविका भर्ती 2025 का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. बिहार जीविका भर्ती 2025 के जरिए राज्य भर में 2747 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्रशासनिक, फील्ड लेवल, अकाउंट, आईटी और कोऑर्डिनेशन से जुड़ी कई पोस्ट शामिल हैं।
बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS) ने Bihar Jeevika Bharti 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब सभी पंजीकृत अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक पोर्टल से तुरंत अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट डिटेल्स और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी निर्देश स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा तिथि, पदवार शेड्यूल और महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Jeevika Bharti Notification 2025 PDF
बिहार जीविका भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। इस अधिसूचना में पदों के नाम, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और वेतन से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। इसके अलावा, आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया से संबंधित निर्देश भी इसमें शामिल हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले इस अधिसूचना को ध्यानपूर्वक डाउनलोड कर पढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
Bihar Jeevika Bharti Notification 2025 PDF Link – Download Detailed Notification
Bihar Jeevika Bharti 2025: भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) |
| कुल पद | 2747 |
| परीक्षा माध्यम | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड | नवम्बर 2025 |
| परीक्षा तिथि | 19-21 नवम्बर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.brlps.in |
पदवार रिक्तियां (Vacancy Details)
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| Block Project Manager | 73 |
| Livelihood Specialist | 235 |
| Area Coordinator | 374 |
| Accountant (Dist./Block) | 167 |
| Office Assistant | 187 |
| Community Coordinator | 1177 |
| Block IT Executive | 534 |
| कुल पद | 2747 |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
-
Block Project Manager: किसी भी विषय में स्नातक + अनुभव वांछनीय
-
Livelihood Specialist: स्पेशलाइजेशन अनुसार योग्यताएं (डिटेल नोटिफिकेशन में)
-
Area Coordinator: किसी भी विषय में ग्रेजुएट + फील्ड अनुभव
-
Accountant: B.Com डिग्री
-
Office Assistant: ग्रेजुएट + हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग
-
Community Coordinator: पुरुष – ग्रेजुएट, महिला – इंटरमीडिएट
-
Block IT Executive: B.Tech (CS/IT), BCA, B.Sc-IT या PGDCA
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
-
CBT (Computer-Based Test): अधिकांश पदों के लिए MCQ आधारित परीक्षा
-
Typing Test: Office Assistant और Block IT Executive पदों पर 10 अंकों का टाइपिंग टेस्ट
-
Final Selection: CBT + Typing + दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर मेरिट लिस्ट
पदवार वेतन (Salary Structure)
| पद का नाम | वेतन (मासिक) |
|---|---|
| Block Project Manager | ₹36,101/- |
| Livelihood Specialist | ₹32,458/- |
| Area Coordinator | ₹22,662/- |
| Accountant | ₹22,662/- |
| Office Assistant | ₹15,990/- |
| Community Coordinator | ₹15,990/- |
| Block IT Executive | ₹22,662/- |


Rajasthan Patwari Result 2025 OUT: राजस्...
बिहार में नौकरियों की बहार: वन विभाग में...
MP बिजली विभाग में 4009 पदों पर बंपर भर्...


