
समय के साथ परिवर्तन प्रकृति का नियम हैं और उसी के फलस्वरूप वर्ष 2019 अब समाप्त हो गया और नया वर्ष 2020 शुरू हो गया हैं. नए वर्ष के शुभावसर पर आप सभी को शुभकामनाएं. नए वर्ष के साथ नए अवसर भी आते हैं और यह समय किसी नै शुरुआत के लिए बहुत अच्छा होता हैं. अगर आपने पिछले वर्ष असफलताएं प्राप्त की हैं तो नए वर्ष के उत्सव के साथ उन सभी पुरानी बुरी यादों को छोड़ कर आपको नई शुरुआत करनी चाहिए. कड़ी मेहनत करिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का पूर्ण प्रयास करिए. इस लेख के माध्यम से हम जनवरी महीने के महत्वपूर्ण दिन आपके साथ साझा कर रहे हैं।
जनवरी 2020 : महत्वपूर्ण दिन
अगर आप बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बैंकिंग परीक्षाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सामग्रियों के विषय में ज्ञान होना चाहिए। बैंक परीक्षा में संख्यात्मक अभियोग्यता, तर्क और अंग्रेजी अनुभागों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिसकी वजह से आकांक्षी कभी-कभी सामान्य जागरूकता अनुभाग भूल जाते हैं। सामान्य जागरूकता बैंकिंग परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आम तौर पर द्वितीय चरण या बैंक परीक्षा के मुख्य भाग में पूछा जाता है। हालाँकि, RBI ग्रेड B और कुछ अन्य बैंक परीक्षाओं में चरण I के साथ-साथ चरण II परीक्षा में सामान्य जागरूकता से अधिक प्रश्न होते है। लगभग प्रत्येक बैंकिंग परीक्षा में एक सेक्शनल कट-ऑफ होती है जो प्रत्येक सेक्शन को समान रूप से महत्वपूर्ण बनाती है। तो, किसी भी हिस्से को छोड़ना आपके लिए भारी पड़ सकता है। Adda247 आपको हमेशा परीक्षा से पहले आपके करेंट अफेयर को मजबूत करने के लिए GA पावर कैप्सूल प्रदान करता है। प्रतियोगी परीक्षा में विशेष रूप से बैंकिंग क्षेत्र की परीक्षा में, आपके ज्ञान और सुव्यवस्थित कौशल की जाँच के लिए महत्वपूर्ण दिन पूछे जाते हैं। हमने आपको पहले भी वर्ष 2019 के सभी महीनों के महत्वपूर्ण दिन प्रदान किये हैं। यहां, हम आपको जनवरी 2020 महीने के महत्वपूर्ण दिन प्रदान कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि आप विफल हो, इसलिए bankersadda आपके लिए प्रत्येक अध्ययन सामग्री, सूचना, नौकरी अलर्ट समय पर आप तक पहुंचता है । अधिक जीके अपडेट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाए।
“जनवरी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की सूची:”
| Days | तिथि |
| 1 जनवरी | नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं |
| 1 जनवरी | वैश्विक परिवार दिवस |
| 4 जनवरी | विश्व ब्रेल दिवस |
| 8 जनवरी | अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस |
| 9 जनवरी | प्रवासी भारतीय दिवस |
| 10 जनवरी | विश्व हिंदी दिवस |
| 11 जनवरी | लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि |
| 12 जनवरी | राष्ट्रीय युवा दिवस |
| 13 जनवरी | लोहड़ी |
| 15 जनवरी | मकर संक्रांति |
| 15 जनवरी | सेना दिवस |
| 23 जनवरी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती |
| 24 जनवरी | राष्ट्रीय बालिका दिवस |
| 25 जनवरी | राष्ट्रीय मतदाता दिवस |
| 25 जनवरी | राष्ट्रीय पर्यटन दिवस |
| 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 26 जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस |
| 28 जनवरी | लाला लाजपत राय की जयंती |
| 30 जनवरी | शहीद दिवस |
| 30 जनवरी | विश्व कुष्ठ दिवस |
यह भी पढ़ें :
- दिसम्बर 2019: महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- नवम्बर 2019: महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- अक्टूबर 2019: महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस


IBPS कैलेंडर 2026 जारी, जानें PO, क्लर्क...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: प्रीलिम्स...
RSSB 4th Grade Result 2025 Out: RSSB ने ...



