Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS SO राजभाषा अधिकारी प्रोफेशनल नॉलेज...

IBPS SO राजभाषा अधिकारी प्रोफेशनल नॉलेज हिंदी स्टडी नोट्स ( अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद )

IBPS SO राजभाषा अधिकारी प्रोफेशनल नॉलेज हिंदी स्टडी नोट्स ( अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद ) | Latest Hindi Banking jobs_3.1किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, उस विशेष परीक्षा के लिए प्रोफेशनल नॉलेज यानी कि पेशेवर ज्ञान का होना बहुत आवश्यक होता है।  IBPS SO राजभाषा अधिकारी की मेंस परीक्षा में आपसे प्रोफेशनल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए, ADDA247 ने पहले ही आपके साथ  राजभाषा अधिकारी स्टडी प्लान  साझा कर दिया है,  साथ ही आपको  हिंदी क्विज़  भी दी जाती हैं,जो आपको मेंस परीक्षा के प्रश्नों को हल करने में बहुत सहायक होगा।साथ ही इन प्रश्नों को हल करने के लिए आपको उनसे सम्बंधित विषयों का ज्ञान होना भी महत्वपूर्ण है, तभी आप उन प्रश्नों को हल कर सकेंगे,  नीचे  हम IBPS SO राजभाषा अधिकारी परीक्षा के लिए पेशेवर ज्ञान हेतु हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स उपलब्ध करा रहे हैं, नीचे अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद से सम्बन्धित स्टडी नोट्स दिए गये हैं:  
IBPS SO राजभाषा अधिकारी परीक्षा 2019 के व्यावसायिक ज्ञान का विस्तृत सिलेबस  की बात की जाए, तो IBPS SO राजभाषा अधिकारी स्केल -1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट से गुजरना पड़ेगा, जिसके लिए पाठ्क्रम की विस्तृत समझ होना बहुत आवश्यक है। इसमें अनुवाद (वाक्य, शब्द)-  अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं इसीलिए हम यहाँ अनुवाद के कुछ उदाहरण दे रहे हैं, जो परीक्षा के लिए आपकी बेहतर समझ के लिए आवश्यक हैं:   




1. She saved a hundred dollars.  
हिंदी अनुवाद-   उसने सौ डॉलर बचा लिए।  


2. Bring your sister next time. 
हिंदी अनुवाद- अगली बार अपनी बहन को भी साथ लाना।  


3. Can you teach me how to fly? 
हिंदी अनुवाद- क्या तुम मुझे उड़ना सिखा सकते हो? 


4. Could you speak more slowly?  
हिंदी अनुवाद- थोड़ा धीरे बोल सकते हैं क्या? 


5. He doesn’t know how to swim.  
हिंदी अनुवाद- उसको तैरना नहीं आता। 


6. He prefers French to German. 
हिंदी अनुवाद- उसे फ्रेंच,   जर्मन से ज़्यादा अच्छी लगती है।


7. He went there instead of me.  
हिंदी अनुवाद- वह मेरे बजाय वहां गया। 


8.   I don’t know what Tom knows.  
हिंदी अनुवाद- मुझे नहीं पता कि टॉम को क्या पता है। 


9. I had never seen him before. 
हिंदी अनुवाद- मैंने उसे पहले कभी नहीं देखा था। 


10. I met your father yesterday.  
हिंदी अनुवाद- मैं कल तुम्हारे पिताजी से मिला। 


11. I saw him crossing the road.  
हिंदी अनुवाद- मैंने उसे सड़क पार करते हुए देखा।  


12. Someone knocked on the door.  
हिंदी अनुवाद- किसी ने दरवाज़े पर खटखटाया।  


13. Thank you for the other day. 
हिंदी अनुवाद- उस दिन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।  


14. That town is two miles away.  
हिंदी अनुवाद- वह नगर दो मील दूर है।  


15. The store is not open today. 

हिंदी अनुवाद- दुकान आज बंद है।


इन्हें भी पढ़ें : 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *