Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Results 2021: असफलता ही सफलता...

IBPS Results 2021: असफलता ही सफलता की कुंजी है! निराश होने के बजाय संघर्षरत रहें…

IBPS Results 2021: असफलता ही सफलता की कुंजी है! निराश होने के बजाय संघर्षरत रहें… | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आज आईबीपीएस पीओ, एसओ और क्लर्क जैसी परीक्षाओं के
अंतिम परिणाम आए हैं, जिसमें कुछ उम्मीदवार सफल हुए हैं और कुछ के हाथों में असफलता
आयी है। असफलता को लेकर निराश होने की ज़रुरत नहीं है। हालाँकि निराश होना एक
स्वाभाविक बात है और जिसने मनुष्य योनि में जन्म लिया है उसे अपने जीवन के किसी
मोड़ पर कभी न कभी इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। असफलता का तात्पर्य यही है कि
आपको अभी और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। अतः आप निराश होने के बजाय संघर्षरत रहे।

 

असफलता हासिल होने पर हमें कुछ चीज़ों को बिल्कुल भी नही करनी चाहिए, वे इस
प्रकार हैं:-

  • 1.  सर्वप्रथम आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
  • 2.  “दुनिया का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग।” अतः
    लोग क्या कहते हैं उस पर ध्यान नहीं देना है।
  • 3.  किसी से अपेक्षा न करें, दरअसल अपेक्षाओं की ही उपेक्षा
    होती है।
  • 4.  अपनी तुलना दूसरों से न करें। ये आपके भीतर हीन
    भावना को पैदा करती हैं।
  • 5.  आलोचनाओं से कतरायें नहीं, असल में आलोचनाएँ ही आपको
    बेहतर और मज़बूत इंसान बनाती हैं।
  • 6.  नकारात्मक सोच से दूर रहें। यही सोच ही दुःख और
    निराशा का कारण होती है।
  • 7.  असफलता का दौर हम सबके जीवन मे आता है, इसमें कोई बिखर जाता है तो कोई निखर जाता है। हमे बिखरना बिल्कुल भी नही है।

 

असफ़ल होने पर हमें कुछ चीज़े है जो करनी चाहिए, वे इस प्रकार है:-

  • 1.  सर्वप्रथम आपको वर्तमान में जीने की आदत डालनी
    होगी
    ,
    तो भविष्य को लेकर ख़याली पुलाव पकाना है और न ही भूत में हुई ग़लतियों को लेकर परेशान
    होना है
  • 2.  सकारात्मक विचारधारा अपनाएं
  • 3.  समय का सु-नियोजन करें
  • 4.  अपना स्व-मूल्यांकन करें
  • 5.  सहनशीलता विकसित करें
  • 6.  धैर्यवान बनें। जिस तरह परीक्षाओं में गड़बड़ी और
    लेट-लतीफी देखी जा रही है, अभी के दौर में ख़ासकर धैर्य की अत्यधिक आवश्यकता है।
  • 7.  कठिन परिश्रम करें, क्योंकि यही एक मात्र सफलता का
    नैसर्गिक सत्य है और इसका कोई विकल्प नहीं है

8. 
आख़िरी में सिर्फ़ यही कहना है, “मेहनत इतनी
शांति से करें कि सफलता शोर मचा दे।”

सबसे अंत में हरिवंश राय बच्चनकी चंद पंक्तियों का ज़िक्र करना चाहते हैं।

“असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,

क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।

जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,

 संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।

कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”


Also Check,

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *