बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) ने CRP PO/MT-XV के अंतर्गत 2026-27 के लिए Probationary Officer (PO)/Management Trainee (MT) पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। IBPS PO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर 21 जुलाई 2025 तक चलेगी।
IBPS PO Notification 2025 PDF Hindi में – देखें पूरी जानकारी
IBPS PO 2025 अधिसूचना में आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथियां, कुल रिक्त पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, और चयन प्रक्रिया जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। इस भर्ती के माध्यम से 5208 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। IBPS PO Notification 2025 PDF डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है, जिसे आप अब डाउनलोड कर सकते है-
Click here to Download IBPS PO Notification 2025 PDF
यह भर्ती प्रक्रिया देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में PO/MT पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स, पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।
IBPS PO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
IBPS PO Recruitment 2025 Out | |
---|---|
इवेंट | तिथि |
आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
प्रीलिम्स परीक्षा | अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स रिजल्ट | सितंबर 2025 |
मेन्स परीक्षा | अक्टूबर 2025 |
इंटरव्यू | दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 |
प्रोविजनल अलॉटमेंट | जनवरी – फरवरी 2026 |
IBPS PO Recruitment 2025 आवेदन लिंक (Apply Online)
यहाँ क्लिक करें IBPS PO Recruitment 2025 आवेदन करने के लिए
(लिंक 1 जुलाई 2025 से एक्टिव होगा)
अगर आप सरकारी बैंक में PO बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। IBPS PO भर्ती 2025 में भाग लेकर आप देश के प्रतिष्ठित बैंकों में अधिकारी पद पर चयनित हो सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और तैयारी तुरंत शुरू करें ताकि आप प्रतियोगिता में आगे रहें।
IBPS PO Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक।
-
उम्मीदवार के पास 21 जुलाई 2025 तक स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
IBPS PO Recruitment 2025 – आयु सीमा (01 जुलाई 2025 के अनुसार)
-
न्यूनतम: 20 वर्ष
-
अधिकतम: 30 वर्ष
-
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्राप्त होगी।
IBPS PO Recruitment 2025 – आवेदन शुल्क
-
सामान्य/OBC/EWS: ₹850/-
-
SC/ST/PwBD: ₹175/-
IBPS PO Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
-
प्रीलिम्स परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट – 100 अंक)
-
मेन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव – 225 अंक)
-
पर्सनैलिटी टेस्ट
-
इंटरव्यू (100 अंक)
-
फाइनल मेरिट = मेन्स (80%) + इंटरव्यू (20%)
IBPS PO Recruitment 2025 – भाग लेने वाले बैंक
-
बैंक ऑफ बड़ौदा
-
बैंक ऑफ इंडिया
-
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
-
केनरा बैंक
-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
-
इंडियन बैंक
-
पंजाब नेशनल बैंक
-
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
(कुल 11 पब्लिक सेक्टर बैंक)
Related Posts | |
IBPS PO Salary | IBPS PO Syllabus |
IBPS PO Previous Year Question Paper |