IBPS Clerk Prelims Exam 2025 की पहली शिफ्ट 5 अक्टूबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अनुसार, इस शिफ्ट का पेपर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) स्तर का रहा। इसमें रीजनिंग एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज को अपेक्षाकृत आसान माना गया जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन ने थोड़ी चुनौती दी।
IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2025, 5 अक्टूबर (शिफ्ट 1): कठिनाई स्तर
सेक्शन | कठिनाई स्तर |
---|---|
रीजनिंग एबिलिटी | आसान से मध्यम |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | आसान से मध्यम |
इंग्लिश लैंग्वेज | आसान |
कुल मिलाकर (Overall) | आसान से मध्यम |
IBPS Clerk Prelims Exam 2025, शिफ्ट 1: गुड अटेम्प्ट्स (Good Attempts)
सेक्शन | गुड अटेम्प्ट्स |
---|---|
रीजनिंग एबिलिटी | 26–33 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 25–28 |
इंग्लिश लैंग्वेज | 24–28 |
कुल मिलाकर (Overall) | 75–82 |
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा विश्लेषण 2025, पहली शिफ्ट (5 अक्टूबर): सेक्शन-वाइज एनालिसिस
IBPS Clerk Prelims Exam 2025 में कुल तीन सेक्शन होते हैं — English Language, Reasoning Ability और Numerical Ability। परीक्षा में English सेक्शन से 30 प्रश्न और Reasoning व Numerical Ability से 35-35 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को 20 मिनट का समय दिया जाता है, जिससे पूरी परीक्षा की अवधि कुल 60 मिनट की होती है।
5 अक्टूबर 2025 की पहली शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के सेक्शन-वाइज विश्लेषण को नीचे विस्तार से दिया गया है —
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability)
इस सेक्शन में पज़ल्स, सीटिंग अरेंजमेंट, मिक्स सीरीज़, चीनी कोडिंग, और सिलॉजिज्म जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। पेपर संतुलित रहा और अधिकांश उम्मीदवारों ने 26–33 प्रश्नों तक प्रयास किया।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
स्क्वायर टेबल सीटिंग अरेंजमेंट | 5 |
पोस्ट आधारित पज़ल (8 पोस्ट) | 5 |
फ्लोर आधारित पज़ल (8 फ्लोर) | 5 |
कम्पैरिजन आधारित पज़ल | 4 |
मिक्स सीरीज़ | 5 |
सिलॉजिज्म | 3 |
चीनी कोडिंग | 5 |
पेयर फॉर्मेशन | 1 |
वर्ड बेस्ड (8 अक्षर) | 1 |
नंबर बेस्ड | 1 |
कुल | 35 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability)
यह सेक्शन थोड़ा टाइम-टेकिंग (Time-Taking) रहा, लेकिन सवालों का पैटर्न पूरी तरह से उम्मीदों के अनुरूप था। सिंप्लीफिकेशन, अरिथमेटिक, और डाटा इंटरप्रिटेशन (DI) पर आधारित प्रश्न अधिक रहे।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
सिंप्लीफिकेशन | 12 |
अंकगणित (Ages, SI, CI, Train आदि) | 13 |
टेबलर डाटा इंटरप्रिटेशन | 5 |
बार ग्राफ डाटा इंटरप्रिटेशन | 5 |
कुल | 35 |
इंग्लिश लैंग्वेज (English Language)
इंग्लिश सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहा। अधिकांश प्रश्न रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, और फिलर्स से पूछे गए। जिन उम्मीदवारों ने नियमित अभ्यास किया था, उन्होंने इस सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन किया।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Solo Traveller पर आधारित) | 9–10 |
वर्ड स्वैप (Word Swap) | 3 |
सिंगल फिलर्स | 5 |
एरर डिटेक्शन (पारंपरिक प्रकार) | 3 |
पैरा जंबल | 5 |
फ्रेज़ रिप्लेसमेंट | 3 |
सेंटेंस बेस्ड एरर | 2 |
कुल | 30 |
ऐसा रहा Overall Exam
IBPS Clerk Prelims Exam 2025 की पहली शिफ्ट का स्तर पूरी तरह से आसान से मध्यम रहा।
- रीजनिंग और इंग्लिश ने अभ्यर्थियों को स्कोरिंग का मौका दिया।
- न्यूमेरिकल सेक्शन में टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण रहा।
- कुल मिलाकर पेपर संतुलित था और सही रणनीति के साथ 75+ अटेम्प्ट करने वाले उम्मीदवारों के लिए सफलता की संभावना अधिक है।
IBPS Clerk Prelims Analysis 2025 | |
IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-1 | IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-2 |
IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-3 | IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-4 |
Related Posts | |
IBPS Clerk Syllabus | IBPS Clerk Salary |
IBPS Clerk Selection Process | IBPS Clerk Cut Off |
IBPS Clerk Previous Year Question Papers in Hindi |