अब Clerk नहीं, Customer Service Associate!
IBPS Clerk भर्ती 2025 में इतिहास में पहली बार इतने बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे न केवल पद का नाम बदला है बल्कि परीक्षा का पैटर्न, सैलरी स्ट्रक्चर, भाषा परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया तक में बदलाव देखने को मिला है। अगर आप IBPS Clerk CRP-XV की तैयारी कर रहे हैं, तो इन बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
IBPS Clerk 2025 में हुए मुख्य बदलाव
1. पद का नाम बदला: अब “Customer Service Associate”
अब से IBPS Clerk को Customer Service Associate (CSA) कहा जाएगा। इससे बैंकिंग क्षेत्र में इस पद की भूमिका को और बेहतर ढंग से परिभाषित किया गया है।
2. नई सैलरी संरचना जारी
इस साल पहली बार IBPS ने क्लर्क पद की विस्तृत सैलरी स्ट्रक्चर जारी की है:
1. बेसिक पे: ₹24,050
2. पे स्केल: ₹24,050 – ₹64,480
3. इन्क्रीमेंट स्ट्रक्चर:
-
₹24,050 – ₹1,340 (3 साल) – ₹28,070
-
₹1,650 (3 साल) – ₹33,020
-
₹2,000 (4 साल) – ₹41,020
-
₹2,340 (7 साल) – ₹57,400
-
₹4,400 (1 साल) – ₹61,800
-
₹2,680 (1 साल) – ₹64,480
3. स्थानीय भाषा अनिवार्य (Local Language Proficiency Test – LLPT)
-
अब स्थानीय भाषा में दक्षता अनिवार्य कर दी गई है।
-
पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना अनिवार्य होगा।
-
अगर आपने 10वीं या उससे ऊपर उस राज्य की भाषा पढ़ी है, तो LLPT से छूट मिलेगी।
-
अन्य सभी उम्मीदवारों को Mains के बाद LLPT क्लियर करना होगा।
4. Mains Exam Pattern में बड़ा बदलाव
- कुल प्रश्न:
पहले 190 ➝ अब 155 प्रश्न - समय अवधि:
पहले 160 मिनट ➝ अब 120 मिनट
Note: यह बदलाव परीक्षा के बोझ को कम करने और समय प्रबंधन बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है।
5. DigiLocker से सीधा डॉक्युमेंट अपलोड
-
अब उम्मीदवार DigiLocker से डॉक्युमेंट लिंक कर सकते हैं।
-
आधार और शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स ऑटो-फेच होंगे।
-
मैन्युअल अपलोड और गलतियों की संभावना कम।
6. एप्लिकेशन के बाद नया Edit Window
-
अब रजिस्ट्रेशन के बाद एक अलग “Edit Window” मिलेगा।
-
इस विंडो के माध्यम से आप फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
-
एडिट की तारीखें IBPS की वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: IBPS Clerk Notification 2025 – 10,277 पदों के लिए भर्ती शुरू!
अब क्या करें?
IBPS Clerk 2025 को लेकर बदलाव छात्रों के लिए गोल्डन चांस हैं। ये अपडेट भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाते हैं।
- तैयारी की रणनीति को नए बदलावों के अनुसार अपडेट करें
- स्थानीय भाषा का अभ्यास करें
- DigiLocker अकाउंट तैयार रखें
- Edit Window का सही उपयोग करें
📲 इस लेख को शेयर करें और अपने दोस्तों को भी इन बदलावों की जानकारी दें!
🎯 “जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी है!”