IBPS ने इस वर्ष क्लर्कों की भर्ती के लिए 7883 रिक्तियों को जारी की है और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक भी सक्रिय है. IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करते समय,आपको चयन के बाद कार्य करने के लिए बैंकों की एक सूचि को घटते क्रम में प्राथमिकता केअनुसार प्रदान करना होगा.वरीयता चुनने का यह कार्य कई उम्मीदवारों के लिए कठिन साबित होता है क्योंकि वे सुनिश्चित नहीं कर पाते की किन मानदंड के अनुसार किसी बैंक को पसंद करना चाहिए या नहीं?इसे आगे पढ़ते रहिये क्योंकि आईबीपीएस क्लर्क 2017 ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए प्राथमिकता प्रक्रिया को समझने में हम आपकी सहायता करेंगे.
IBPS क्लर्क 2017 भर्ती आवेदन भरते समय आपको याद रखने योग्य बिंदु-
राज्य: दिल्ली, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान
1. बैंक ऑफ बड़ौदा
2. पंजाब नेशनल बैंक
3. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
4. इलाहाबाद बैंक
5. पंजाब एंड सिंध बैंक
6. कैनरा बैंक
(II) पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प
राज्य: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सात बहने राज्य और सिक्किम
1. इलाहाबाद बैंक
2. पंजाब नेशनल बैंक
3. बैंक ऑफ बड़ौदा
4. यूको बैंक
5. यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया
6. कैनरा बैंक
(III) पश्चिम और मध्य भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प
राज्य: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा
1. बैंक ऑफ बड़ौदा
2. देना बैंक
3. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
4. कैनरा बैंक
5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
(IV) दक्षिण भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प
राज्य: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल
1. केनरा बैंक
2. इंडियन बैंक
3. विजया बैंक
4. इंडियन ओवरसीज बैंक
5. आंध्रा बैंक
6. कारपोरेशन बैंक
7. सिंडिकेट बैंक
| क्र.सं. | बैंक | ऑपरेशन का क्षेत्र |
|---|---|---|
| 1 | इलाहाबाद बैंक | पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय: कोलकाता |
| 2 | आंध्रा बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: हैदराबाद |
| 3 | बैंक ऑफ बड़ौदा | पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: बड़ौदा |
| 4 | बैंक ऑफ इंडिया | पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: मुंबई |
| 5 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: पुणे |
| 6 | केनरा बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: बेंगलुरु |
| 7 | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: मुंबई |
| 8 | कॉर्पोरेशन बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: मैंगलोर |
| 9 | देना बैंक | पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: मुंबई |
| 10 | इंडियन बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: चेन्नई |
| 11 | इंडियन ओवरसीज बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: चेन्नई |
| 12 | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स | उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय: गुरुग्राम |
| 13 | पंजाब नेशनल बैंक | उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय: नई दिल्ली |
| 14 | पंजाब एंड सिंध बैंक | उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय: नई दिल्ली |
| 15 | सिंडिकेट बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: मणिपाल |
| 16 | यूको बैंक | पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय: कोलकाता |
| 17 | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय: मुंबई |
| 18 | यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय: कोलकाता |
| 19 | विजया बैंक | दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय: बेंगलुरु |
- 80 Days Study Plan For IBPS Clerk 2017
- IBPS Clerk VII 2017 – Notification FAQs
- Apply online for IBPS Clerk 2017 Recruitment







