Latest Hindi Banking jobs   »   आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2026 GA...

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2026 GA प्रश्न: यहाँ देखें Static GK, Banking सहित पूछे गए सभी सवाल

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस (GA) सेक्शन ने उम्मीदवारों के फाइनल स्कोर और मेरिट पर सीधा प्रभाव डाला।

उम्मीद के विपरीत, इस बार करंट अफेयर्स की बजाय Static General Awareness का दबदबा देखने को मिला। परीक्षा में बैंकिंग अवेयरनेस, सरकारी योजनाएं, भूगोल, महत्वपूर्ण संस्थान और राष्ट्रीय पहलों से जुड़े सवाल अधिक पूछे गए।

GA सेक्शन का स्तर कैसा रहा?

छात्रों के फीडबैक और एक्सपर्ट रिव्यू के अनुसार:

  • GA सेक्शन का लेवल: Easy to Moderate
  • मजबूत Static GK वाले उम्मीदवारों के लिए सेक्शन Highly Scoring रहा।

 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2026 में GA का महत्व

GA सेक्शन कुल 40 अंकों का होता है और चूंकि RRB Clerk भर्ती में इंटरव्यू नहीं होता, इसलिए मेन्स परीक्षा का हर अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में जुड़ता है।

  • बिना कैलकुलेशन
  • कम समय में अधिक प्रश्न
  • हाई एक्यूरेसी की संभावना

इसी कारण GA को सबसे स्कोरिंग सेक्शन माना जाता है।

Also Check,

IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026: यहाँ देखें डिफिकल्टी लेवल, गुड अटेम्प्ट्स और सेक्शन-वाइज एनालिसिस

 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2026 में पूछे गए GA प्रश्न

Static GK / Government Schemes / Banking Awareness

  • मुफ्त बिजली योजना किससे संबंधित है?
  • International Maritime Organization (IMO) का मुख्यालय कहाँ है?
  • भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्तियाँ कौन करता है?
  • राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है?
  • EPFO–UAN कितने अंकों का होता है?
  • SMILE Scheme का उद्देश्य क्या है?
  • E-Amrit पहल किन दो देशों के बीच शुरू की गई है?

 

Geography / Places

  • गंगटोक किस राज्य की राजधानी है?
  • माउंट कामेत किस भारतीय राज्य में स्थित है?
  • उदयपुर झील बिहार के किस जिले/राज्य में है?
  • कमलांग टाइगर रिज़र्व किस राज्य में स्थित है?

 

Banking / Important Organizations

  • Cyber Fraud Analysis Centre किस RBI की सब्सिडियरी द्वारा संचालित है?
  • Vikram Sarabhai Space Centre (VSSC) का मुख्यालय कहाँ है?
  • Indian Bank का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
  • NABARD के वर्तमान अध्यक्ष/प्रमुख कौन हैं?
  • DRDA का फुल फॉर्म क्या है?

 

Science & Technology

  • चंद्रयान-1 किस वर्ष लॉन्च किया गया था?
  • आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग किस सार्वजनिक वितरण योजना में किया जाता है?

 

Awards, Sports & Culture

  • इरानी कप किस खेल से संबंधित है?
  • महिला ODI विश्व कप में उपविजेता टीम कौन-सी रही?
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार हाल ही में किसे मिला?
  • IFFI में किस OTT प्लेटफॉर्म को मान्यता दी गई?
  • Booker Prize से संबंधित प्रश्न किस लेखक/पुस्तक से जुड़े थे?

 

Miscellaneous

  • UNESCO Creative Cities Network में लखनऊ को किस श्रेणी में शामिल किया गया?
  • राष्ट्रीय युवा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
  • Self Help Groups (SHGs) से संबंधित पोर्टल कौन-सा है?
  • Agriculture Infrastructure Fund किस वर्ष शुरू हुआ?
  • अरनी सिल्क को GI टैग किस राज्य में मिला?
  • भारत में चावल उत्पादन में कौन-सा राज्य शीर्ष पर है?
prime_image

FAQs

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2026 में GA का लेवल क्या था?

Easy to Moderate

GA सेक्शन में किस टॉपिक से सबसे ज्यादा सवाल आए?

Static GK, Banking Awareness और Government Schemes

GA सेक्शन कितने अंकों का होता है?

40 अंक

क्या GA सेक्शन स्कोरिंग माना जाता है?

हाँ, सही तैयारी होने पर यह सबसे ज्यादा स्कोरिंग सेक्शन है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code