Dhanlaxmi Bank भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, बैंकिंग क्षेत्र में करियर का सुनहरा मौका
Dhanlaxmi Bank Limited, थ्रिसूर (केरल) आधारित एक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक ने जूनियर ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए Dhanlaxmi Bank Recruitment 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक के इस एक्सपेंशन प्लान के तहत युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
Dhanlaxmi Bank ने जूनियर ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF में आप योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकरी पढ़ सकते है, जसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है-
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF यहाँ से डाउनलोड करें
Dhanlaxmi Bank भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 23 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जुलाई 2025 |
आवेदन विंडो की अवधि | 20 दिन |
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 के लिए यहाँ से ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Now
पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से जूनियर अधिकारी और सहायक प्रबंधक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक 23 जून 2025 से सक्रिय हो गया है और 12 जुलाई 2025 तक खुला रहेगा। फॉर्म को ध्यान से भरने की सलाह दी जाती है, जमा करने से पहले धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 के सभी विवरण सटीक होने चाहिए। आपकी सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
Dhanlaxmi Bank Recruitment 2025 Apply Link
अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में एक शानदार करियर की तलाश में हैं, तो धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। तैयारी अभी से शुरू करें, और आवेदन अंतिम तिथि से पहले जरूर करें-
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 आयु सीमा (As on 31.03.2025)
-
जूनियर ऑफिसर: 21 से 25 वर्ष
-
असिस्टेंट मैनेजर: 21 से 28 वर्ष
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 शैक्षिक योग्यता
-
जूनियर ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक, न्यूनतम 60% अंक या 6.0 CGPA
-
असिस्टेंट मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, न्यूनतम 60% अंक या 6.0 CGPA
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
-
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹708/- (GST सहित)
-
भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन
-
नोट: आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
धनलक्ष्मी बैंक भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होंगे:
-
ऑनलाइन परीक्षा
-
पर्सनल इंटरव्यू
ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन पर आधारित होगा।
धनलक्ष्मी बैंक परीक्षा पैटर्न 2025
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
---|---|---|---|
रीजनिंग | 40 | 40 | 25 मिनट |
इंग्लिश लैंग्वेज | 40 | 40 | 25 मिनट |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 | 25 मिनट |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 | 25 मिनट |
कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 40 | 20 मिनट |
कुल | 200 | 200 | 120 मिनट |
📌 परीक्षा भाषा: अंग्रेजी