कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 13 जनवरी 2026 को Delhi Police Constable Answer Key 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन (CBT मोड) में आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से कुल 7565 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती की जानी है।
आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक (Expected Score) का आकलन कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को कट-ऑफ और आगे की चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता मिलेगी और वे अपने रिजल्ट को लेकर बेहतर अनुमान लगा सकेंगे।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 क्यों है इतनी महत्वपूर्ण?
SSC द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी से उम्मीदवार:
- अपने दिए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं
- परीक्षा में संभावित अंक निकाल सकते हैं
- यदि किसी प्रश्न में त्रुटि हो तो आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं
उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध कराई जाती है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए।
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद | कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष / महिला |
| कुल रिक्तियां | 7565 |
| परीक्षा तिथि | 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 |
| आंसर की जारी तिथि | 13 जनवरी 2026 |
| मोड | ऑनलाइन |
| नेगेटिव मार्किंग | 0.25 अंक |
| रिजल्ट संभावित तिथि | फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक
SSC द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक अब उपलब्ध कर दिया गया है, आपकी सुविधा के लिए हमने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 नीचे दिया है ताकि आपको लिंक सर्च करना न पढ़ें-
| Delhi Police Constable Answer Key 2026 Related Link | |
| Delhi Police Constable Answer Key Notice | Download Now |
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 | डाउनलोड लिंक – 1 |
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 | डाउनलोड लिंक – 2 |
Delhi Police Constable Answer Key Out! Share Details With Us
SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
Step 2: होमपेज पर “Answer Key” टैब पर क्लिक करें
Step 3: “Constable (Executive) Male & Female in Delhi Police Examination-2025” लिंक खोलें
Step 4: आधिकारिक नोटिस PDF खुलेगा, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Step 5: अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
Step 6: आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखेगी
Step 7: PDF डाउनलोड करें और प्रिंट सुरक्षित रखें
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति शुल्क: ₹50 प्रति प्रश्न
- आपत्ति दर्ज करने के लिए वैध प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य
- निर्धारित समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी
- रिस्पॉन्स शीट बाद में उपलब्ध नहीं रहेगी, इसलिए प्रिंट अवश्य लें
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025: मार्किंग स्कीम
| विवरण | अंक |
|---|---|
| सही उत्तर | +1 अंक |
| गलत उत्तर | –0.25 अंक |
| अनुत्तरित प्रश्न | 0 अंक |
इसी स्कीम के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं।



KVS NVS Answer Key 2026 जारी: Tier-I OMR...
UP LT Grade Teacher Answer Key 2026 हुई ...
REET Mains Answer Key 2026 जारी: डाउनलोड...



