Latest Hindi Banking jobs   »   Coal India Vacancy 2026:

Coal India Vacancy 2026: कोल इंडिया में 276 पदों पर बंपर भर्ती, ₹1.20 से ₹2.80 लाख तक सैलरी – पढ़ें पूरी डिटेल

देश की सबसे बड़ी सरकारी कोयला कंपनी Coal India Limited युवाओं के लिए भर्ती का बड़ा मौका लेकर आई है। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) कंपनी ने Management Trainee (Mining) पदों पर कुल 276 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन सीधे GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा यानि उन्हे कोई परीक्षा नहीं देनी होगी.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को ई-2 ग्रेड में नियुक्ति के साथ आकर्षक वेतनमान भी मिलेगा।

यहाँ आप कोल इंडिया भर्ती 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते है जिसमें योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी डिटेल दी गई है

Coal India भर्ती क्यों है खास?

Coal India Limited भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन एक महारत्न कंपनी है। इसका मुख्यालय Kolkata में स्थित है।

  • देश के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 75% योगदान
  • करीब 2 लाख से अधिक कर्मचारी
  • भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी

Coal India Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इवेंट तारीख
आवेदन शुरू 8 मई 2026
अंतिम तिथि 7 जून 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
चयन आधार GATE Score

Coal India MT Notification 2026

नीचे दी लिंक से आप सीधे कोल इंडिया भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते है, जिसमें आपको योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन सहित पूरी जानकारी मिलेगी

Coal India MT Notification 2026 PDF (01/2026 through GATE)

CIL Management Trainee Notification 2026 PDF (03/2026 through CBT)

TEST PRIME

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने:

  1. Mining Engineering में डिग्री प्राप्त की हो
  2. GATE 2025 परीक्षा में Paper Code “MN” से क्वालिफाई किया हो

बिना वैध GATE स्कोर वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Coal India Vacancy 2026: पदों का विवरण

पद का नाम कुल पद
Management Trainee (Mining) 276

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को ई-2 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा।

वेतनमान इस प्रकार रहेगा:-

वेतनमान राशि
प्रारंभिक वेतन ₹1,20,000
अधिकतम वेतन ₹2,80,000

इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

Coal India Vacancy 2026 Apply Online Process

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Recruitment सेक्शन खोलें
  3. “Management Trainee Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  4. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  5. आवेदन फॉर्म भरें
  6. GATE विवरण दर्ज करें
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  8. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

Coal India भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया

Coal India भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. GATE 2025 Score
  2. Document Verification
  3. Medical Examination

TEST PRIME

FAQs

Coal India Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 276 पद Management Trainee (Mining) के लिए निकाले गए हैं।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 8 मई 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 है।

चयन किस आधार पर होगा?

उम्मीदवारों का चयन GATE 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

Coal India में कितनी सैलरी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹1.20 लाख से ₹2.80 लाख तक का वेतनमान मिलेगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: