श्रम संसाधन विभाग में 3348 पदों पर होगी नियुक्ति, सबसे अधिक होंगे व्यवसाय अनुदेशक
बिहार के श्रम संसाधन विभाग में जल्द ही 3348 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। इन पदों में सबसे ज्यादा 2173 पद व्यवसाय अनुदेशक (Vocational Instructor) के होंगे। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने 24 तरह के पदों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी है।
इनमें कई अहम पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसे लेकर बेरोजगार युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बिहार के श्रम संसाधन विभाग में जल्द होगी 3348 पदों पर बंपर भर्ती। सबसे अधिक 2173 पद व्यवसाय अनुदेशक के होंगे। यहाँ जानें बिहार श्रम संसाधन विभाग में होने वाले पूरी भर्ती प्रक्रिया, पदों की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
बिहार के श्रम संसाधन विभाग भर्ती महत्वपूर्ण जानकारी
बिहार के श्रम संसाधन विभाग भर्ती प्रक्रिया के तहत अन्य महत्वपूर्ण पदों में निम्न वर्गीय लिपिक के 317 पद, कार्यालय परिचारी के 203 पद, और उप प्राचार्य के 126 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बीमा चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक कारिगर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, और क्षेत्रीय कार्यालय परिचारी जैसे तकनीकी व प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्ति प्रस्तावित है। विभाग द्वारा इन सभी पदों पर नियोजन के लिए अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई है और अब मंजूरी के बाद बहाली प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पदों की नियुक्ति नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। राज्य सरकार का यह कदम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें और समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें।
विभाग द्वारा भेजे गए पदों की सूची
नीचे दी गई है वे प्रमुख पद जिन पर भर्ती की प्रक्रिया प्रस्तावित है:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| व्यवसाय अनुदेशक | 2173 |
| उप प्राचार्य | 126 |
| निम्न वर्गीय लिपिक | 317 |
| कार्यालय परिचारी | 203 |
| बीमा चिकित्सा पदाधिकारी | 46 |
| सहायक कारिगर | 84 |
| श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी | 67 |
| क्षेत्रीय कार्यालय परिचारी | 52 |
क्या कहा विभाग ने?
विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इन सभी पदों पर नियोजन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, और जैसे ही स्वीकृति मिलती है, नियोजन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
बिहार के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो तकनीकी और प्रशासनिक पदों की तैयारी कर रहे हैं। श्रम संसाधन विभाग में 3348 पदों की यह भर्ती बेरोजगारी को कम करने और विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, हम आपको अपडेट करेंगे।


नैनीताल बैंक एसओ फाइनल रिजल्ट 2026 जारी:...
RBI Assistant Previous Year Question Pap...
SBI PO Exam Date 2026 - जानिए साल 2026 म...



