Bihar Jeevika Bharti 2025 Admit Card: बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS), जिसे आमतौर पर “जीविका” के नाम से जाना जाता है, ने Bihar Jeevika Bharti 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब तुरंत अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी किए गए Bihar Jeevika Bharti 2025 Admit Card में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, और एग्जाम डे से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना Bihar Jeevika Bharti 2025 Admit Card डाउनलोड कर परीक्षा तिथि, पदवार शेड्यूल और जरूरी गाइडलाइन्स देख सकते हैं।
बिहार जीविका भर्ती 2025: कॉमन सब्जेक्ट गेस पेपर–1 PDF जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
बिहार जीविका भर्ती 2025: ओवरव्यू
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS – जीविका) |
| कुल पदों की संख्या | 2747 पद |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा तिथि | 19-21 नवम्बर 2025 |
बिहार जीविका भर्ती 2025: अचानक आई परीक्षा तिथि से बढ़ी टेंशन! अब क्या करें?
बिहार जीविका स्टडी गाइड PDF 2025: एक ही जगह पूरी तैयारी! Download PDF
Bihar Jeevika Exam Date 2025 (पदवार परीक्षा तिथि)
फिलहाल बिहार जीविका भर्ती परीक्षा की तिथियाँ जारी की गई हैं। आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद अपडेट तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।
| पद का नाम | परीक्षा तिथि | दिन |
|---|---|---|
| अकाउंटेंट (Accountant) | 19 नवम्बर 2025 | बुधवार |
| ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (Block Project Manager) | 24 नवम्बर 2025 | सोमवार |
| एरिया कोऑर्डिनेटर (Area Coordinator) | 2 दिसम्बर 2025 | मंगलवार |
| लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट (Livelihood Specialist) | 21 नवम्बर 2025 | शुक्रवार |
Bihar Jeevika Admit Card 2025 Download Link
बिहार जीविका भर्ती 2025 एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव: बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS – जीविका) ने सभी पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी गई है।
Click Here to Download Bihar Jeevika Bharti 2025 Admit Card
कैसे डाउनलोड करें बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025?
- आधिकारिक वेबसाइट या ऊपर दिए गए लिंक पर जाएं।
- “Candidate Login” सेक्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन के बाद “Download Admit Card” पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
बिहार जीविका – मुख्य बातें (Key Highlights):
- बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड के लिए जारी हो चुका है।
- उम्मीदवार हॉल टिकट पर सभी व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
- परीक्षा तिथियाँ फिलहाल प्रोविजनल हैं, इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
- BRLPS की ओर से आधिकारिक एग्ज़ाम शेड्यूल जारी होते ही अपडेट दिया जाएगा।
बिहार जीविका परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश:
- एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ (Aadhaar/PAN/Voter ID) अनिवार्य रूप से लाएं।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले पहुंचें।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल या नोट्स ले जाना सख्त मना है।
- हॉल टिकट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।


IBPS RRB क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 OUT: अभ...
Rajasthan Jail Prahari PET PST Admit Car...
MP FSO Admit Card 2025: MPPSC फूड सेफ्टी...


