बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! Bank of India Credit Officer Recruitment 2025-26 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत SMGS-IV, MMGS-III और MMGS-II स्केल में कुल 514 पद भरे जाएंगे।
बैंक ऑफ इंडिया में 514 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹1 लाख से ज्यादा की आकर्षक सैलरी मिलने वाली है। बैंक जॉब की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मौका किसी गोल्डन चांस से कम नहीं माना जा रहा है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीमित समय और हाई-पे स्केल को देखते हुए यह भर्ती इस समय चर्चा मे बनी हुई है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे देरी न करें और पात्रता, चयन प्रक्रिया व सैलरी स्ट्रक्चर चेक कर आज ही आवेदन पूरा कर लें।
यह भर्ती General Banking Officer (GBO) Stream के अंतर्गत की जा रही है और इसका फोकस क्रेडिट अप्रेज़ल, लेंडिंग और रिस्क मैनेजमेंट जैसे अहम क्षेत्रों पर होगा।
यहां देखें बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी: 17 दिसंबर 2025
- आवेदन शुरू: 20 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 05 जनवरी 2026
- ऑनलाइन परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2025-26 नोटिफिकेशन
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2025-26 नोटिफिकेशन PDF आधिकारिक वेबसाइट @www.bankofindia.bank.in पर जारी कर दी गई है, नीचे दिए लिंक से बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2025-26 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी चेक कर सकते है-
Bank of India Credit Officer Recruitment 2025-26: Notification PDF
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर वैकेंसी 2025-26 (स्केल-वाइज)
| स्केल | पद |
|---|---|
| SMGS-IV | 36 |
| MMGS-III | 60 |
| MMGS-II | 418 |
| कुल | 514 |
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर योग्यता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी विषय में Graduation (60% अंक)
- MBA / PGDBM (Finance/Banking) या
- CA / CFA / CMA-ICWA (Preferred)
आयु सीमा (01.11.2025 के अनुसार)
- MMGS-II: 25 – 35 वर्ष
- MMGS-III: 28 – 38 वर्ष
- SMGS-IV: 30 – 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा (यदि आवश्यक)
- पर्सनल इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
नोट: उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर बैंक केवल इंटरव्यू भी आयोजित कर सकता है।
आवेदन शुल्क
- SC / ST / PWD: ₹175
- General / OBC / EWS: ₹850
(फीस नॉन-रिफंडेबल है)
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – bankofindia.bank.in
- “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें
- Credit Officer Recruitment 2025-26 लिंक खोलें
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर सैलरी 2025-26
- MMGS-II: ₹64,820 – ₹93,960
- MMGS-III: ₹85,920 – ₹1,05,280
- SMGS-IV: ₹1,02,300 – ₹1,20,940
इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल, पेंशन और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।



Bank of Baroda Manager Recruitment 2026:...
Punjab National Bank Recruitment 2026: 5...
बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026: BPSC में 102 ...



