एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा तिथि 2025 जारी की
एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने 29 मार्च 2025 को जारी किए एक नोटिस के माध्यम AIC मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती परीक्षा 2025 तिथि जारी की है. AIC ने इस वर्ष कुल 55 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे इस पोस्ट में AIC मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) परीक्षा तिथि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आप नीचे दिए लिंक से AIC मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा तिथि 2025 के लिए जारी नोटिस PDF डाउनलोड करके पूरी जनकारी देख सकते है.
AIC MT Exam Date 2025 Download Notice PDF
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
- परीक्षा तिथि: 15 अप्रैल 2025
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन (CBT)
- परीक्षा का स्थान: देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर
- एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि: अप्रैल 2025 के दुसरे सप्ताह (संभावित)
नोट: एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (AIC) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) परीक्षा 15 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए एडमिट कार्ड 5-7 पहले जारी कर दिए जाएँगे. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AIC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स चेक करते रहें.
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस:
AIC मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- रीजनिंग एबिलिटी
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- इंग्लिश लैंग्वेज
- जनरल अवेयरनेस (इन्श्योरेंस और एग्रीकल्चर से संबंधित)
- प्रोफेशनल नॉलेज
एडमिट कार्ड और अन्य दिशानिर्देश:
उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड AIC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
नतीजे और आगे की प्रक्रिया:
परीक्षा के परिणाम मई 2025 में घोषित होने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.






IBPS RRB परीक्षा तिथ...
SBI Clerk 2026: एसबीआई कà¥...
MP Patwari Exam Date 2026 Out: मध्...


