Latest Hindi Banking jobs   »   रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026

RRB Section Controller Recruitment 2026: Indian Railways में 119 पदों पर नई भर्ती, ₹60,000 तक मिलेगी सैलरी

रेल मंत्रालय ने Section Controller पद के लिए कुल 119 रिक्तियों को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती Pay Level 6 के तहत विभिन्न Zonal Railways में की जाएगी। Railway Board द्वारा जारी नए सर्कुलर के बाद अब जल्द ही Railway Section Controller Recruitment 2026 का Centralized Employment Notification (CEN) जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।
रेलवे की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मानी जा रही है जो रेलवे में प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं। Section Controller को रेलवे संचालन का “Nerve Center” माना जाता है क्योंकि इसी पद से ट्रेनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग और कंट्रोलिंग की जाती है।

Railway Section Controller Recruitment 2026 क्यों है खास?

  1. रेलवे की प्रतिष्ठित Job
  2. ₹60,000 तक शुरुआती सैलरी
  3. Graduation पर मौका
  4. Promotion Growth अच्छी
  5. Central Government Job Security
  6. Railway Operations में महत्वपूर्ण भूमिका

RRB Section Controller Recruitment 2026 Notice

Indian Railways ने रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के कुल 119 पदों को मंजूरी देने के संबंध में नोटिस जारी किया है, जिसे आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है-

rrb section

RRB Section Controller Vacancies Official Notice

Railway Section Controller Recruitment 2026 Important Dates

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और RRBs के लिए प्रक्रिया का पूरा टाइमलाइन जारी किया है।
प्रक्रिया तिथि
Indenting Units 24 अप्रैल 2026 – 29 अप्रैल 2026
PCPO Approval 30 अप्रैल 2026 – 05 मई 2026
RRB Processing 06 मई 2026 – 08 मई 2026
Nodal RRB Action 09 मई 2026 से आगे

Railway Section Controller Vacancy 2026: Zone Wise Vacancy Details

रेल मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 119 पद विभिन्न रेलवे जोन में बांटे गए हैं।
क्रम संख्या रेलवे जोन स्वीकृत पद
1 East Central Railway 17
2 South Eastern Railway 14
3 Southern Railway 13
4 Western Railway 13
5 Central Railway 8
6 Northern Railway 8
7 South Western Railway 8
8 Eastern Railway 7
9 East Coast Railway 6
10 Northeast Frontier Railway 6
11 North Eastern Railway 5
12 South Central Railway (including SCOR) 5
13 West Central Railway 5
14 North Central Railway 2
15 South East Central Railway 2
कुल पद 119

Railway Section Controller क्या काम करता है?

Section Controller रेलवे संचालन का बेहद अहम पद माना जाता है। इस पद पर कार्यरत कर्मचारी ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रखते हैं और पूरे सेक्शन में ट्रेनों की मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं।
  1. मुख्य जिम्मेदारियां
  2. ट्रेनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग
  3. स्टेशन मास्टर से समन्वय
  4. ट्रेन देरी की स्थिति संभालना
  5. ट्रैक ब्लॉक और मेंटेनेंस प्रबंधन
  6. इमरजेंसी और दुर्घटना स्थिति में कंट्रोल
यह नौकरी पूरी तरह Indoor होती है लेकिन इसमें मानसिक दबाव काफी ज्यादा रहता है।

Railway Section Controller Eligibility 2026

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation Degree होना जरूरी है।

आयु सीमा

वर्ग आयु सीमा
सामान्य वर्ग 20 से 33 वर्ष
OBC नियमानुसार छूट
SC/ST नियमानुसार छूट
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

Railway Section Controller Salary 2026

यह भर्ती 7th CPC के Pay Level 6 के तहत होगी।
  • सैलरी कंपोनेंट राशि
  • बेसिक पे ₹35,400
  • DA + HRA + अन्य भत्ते अतिरिक्त
  • शुरुआती Gross Salary लगभग ₹60,000 प्रतिमाह
रेलवे में यह सैलरी काफी आकर्षक मानी जाती है, खासकर Desk-Based Job के हिसाब से।

Medical Standard भी होगा महत्वपूर्ण

इस भर्ती में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा। विशेष रूप से Vision Standard काफी महत्वपूर्ण माना जाएगा क्योंकि Section Controller को लगातार मॉनिटरिंग का कार्य करना होता है।

पहले से चल रही है 368 पदों की भर्ती

ध्यान देने वाली बात यह है कि Railway Board पहले ही CEN 04/2025 के तहत 368 पदों की भर्ती प्रक्रिया चला रहा है, जिसका CBAT Exam 24 मई 2026 को प्रस्तावित है। वहीं नई 119 पदों वाली भर्ती अलग Recruitment Cycle का हिस्सा होगी।

FAQs

Railway Section Controller Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

Railway Section Controller भर्ती में कुल 119 पदों को मंजूरी दी गई है।

Railway Section Controller की शुरुआती सैलरी कितनी होगी?

Railway Section Controller की शुरुआती Gross Salary लगभग ₹60,000 प्रतिमाह हो सकती है।

Railway Section Controller बनने के लिए योग्यता क्या है?

Railway Section Controller बनने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होनी चाहिए।

Railway Section Controller की आयु सीमा क्या है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: