Latest Hindi Banking jobs   »   UP Board 2025 Topper List
Top Performing

UP Board 2025 Topper List: यूपी बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी, District Wise देखें टॉपर्स के नाम और मार्क्स

यूपी बोर्ड टॉपर 2025: टॉपर्स की लिस्ट हुई जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल 2025 को UP Board 10वीं और 12वीं टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

टॉपर्स की लिस्ट के साथ ही मार्कशीट और स्कोरकार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दी गई है। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट और टॉपर्स की सूची देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड टॉपर्स 2025 – हाईलाइट्स

इवेंट डिटेल
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
कक्षा 10वीं और 12वीं
परीक्षा तिथि 22 फरवरी से 9 मार्च 2025
UP बोर्ड रिजल्ट डेट 25 अप्रैल 2025
टॉपर्स लिस्ट जारी
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in

UP Board Topper 2025(हाईस्कूल और इंटर)

टॉपर बने यश और महक – यूपी के युवाओं का कमाल

इस साल हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह (97.83%) ने टॉप किया है, जो रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) से हैं। वहीं इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। महक, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। ये दोनों ही स्टूडेंट्स पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बने हैं।

UP Board 2025 10th Toppers List: ये है यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स के नाम

  UP Board 2025 Topper List
रैंक छात्र-छात्रा, जगह का नाम 10वीं रिजल्ट के मार्क्स
1 यश प्रताप सिंह, जालौन 587/600 (97.83%)
2 अंशी, इटावा 586/600 (97.67%)
3 अभिषेक कुमार यादव, बाराबंकी 586/600 (97.57%)
4 रितु गर्ग, मुरादाबाद 585/600 (97.50%)
4 अर्पित वर्मा, सीतापुर 585/600 (97.50%)
4 सिमरन गुप्ता, जालौन 585/600 (97.50%)

 

UP Board 2025 12th Toppers List: ये है यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम

  UP Board 2025 Topper List
रैंक UP बोर्ड 12वीं टॉपर छात्र-छात्रा, जगह का नाम 12वीं रिजल्ट के मार्क्स (%में)
1 महक जायसवाल – प्रयागराज 97.20%
2 साक्षी – अमरोहा 96.80%
2 आदर्श यादव – सुल्तानपुर 96.80%
3 शिवानी सिंह – प्रयागराज 96.50%
3 अनुष्का सिंह – कौशाम्बी 96.50%
3 मोहिनी – इटावा 96.50%
4 शिप्रा – प्रयागराज 96.20%
5 प्रगति- कासगंज 96.00%
5 तूबा खान – बरेली 96.00%
5 आंशिका तिवारी – बाराबंकी 96.00%

जो छात्र यूपी बोर्ड टॉपर बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए 2025 का साल प्रेरणादायक साबित हो सकता है। अगर आपने भी परीक्षा दी है, तो जल्द ही अपनी मार्कशीट और जिले के टॉपर्स की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें

UP Board 2025 Topper List: यूपी बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी, District Wise देखें टॉपर्स के नाम और मार्क्स | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

यूपी बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट कहां से डाउनलोड करें?

यहाँ आप टॉपर्स की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड टॉपर को क्या इनाम मिलेगा?

यूपी सरकार टॉपर्स को लैपटॉप, स्कॉलरशिप और नकद पुरस्कार देती है।

क्या टॉपर्स की district wise लिस्ट भी आएगी?

हां, यूपी बोर्ड जिला स्तरीय टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 किस फॉर्मेट में मिलेगा?

यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन मार्कशीट फॉर्मेट में उपलब्ध रहेगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं.