देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक State Bank of India (SBI) ने वर्ष 2026 के लिए Specialist Cadre Officers (SCO) के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती नियमित और संविदा (Contract) दोनों आधार पर की जाएगी। खास बात यह है कि चयन केवल Shortlisting और Interview के आधार पर होगा—कोई लिखित परीक्षा नहीं।
क्यों है SBI भर्ती खास?
- कोई लिखित परीक्षा नहीं
- हाई सैलरी पैकेज
- बैंकिंग + IT प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका
- देश के सबसे भरोसेमंद बैंक में करियर
यदि आप IT, IS Audit, Cyber Security या Chartered Accountant बैकग्राउंड से हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2026
- विज्ञापन संख्या: CRPD/SCO/2025-26/27
SBI ने Specialist Cadre Officers (SCO) के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि चयन केवल Shortlisting और Interview के आधार पर होगा—कोई लिखित परीक्षा नहीं – देखें पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन शुल्क और दस्तावेज़ अपलोड से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है
SBI SCO Recruitment 2026 Notification PDF – Download Now
SBI SCO Recruitment 2026 – आवेदन लिंक
SBI SCO Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे हमने SBI SCO Recruitment 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक दिया है –
SBI SO Recruitment 2026: Click here to Apply Online
SBI CO CTC Negotiation Form for Contractual Basis
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 116 पद भरे जाएंगे:
1. Assistant Vice President (IS Audit) – Contract Basis
- कुल पद: 12
- आयु सीमा: 27 से 45 वर्ष (31 जनवरी 2026 तक)
- CTC: अधिकतम ₹50 लाख प्रति वर्ष
- पोस्टिंग: मुंबई / हैदराबाद / मोबाइल ड्यूटी
- अनुबंध अवधि: 3 वर्ष (2 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है)
2. Deputy Manager (IS Audit) – Regular (MMGS-II)
- कुल पद: 43
- आयु सीमा: 25 से 35 वर्ष
- पे स्केल: ₹64820–93960 + भत्ते
- पोस्टिंग: मुंबई / हैदराबाद
3. Deputy Manager (Chartered Accountant – Internal Audit) – Regular
- कुल पद: 61
- आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष
- योग्यता: ICAI से CA (Active Membership)
- अनुभव: कम से कम 1 वर्ष ऑडिट अनुभव
शैक्षणिक योग्यता
SBI भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता सभी पद के लिए अलग -अलग है इसीलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन PDF में शैक्षणिक योग्यता को ध्यानपूर्वक पढ़ें
चयन प्रक्रिया
- Step 1: Shortlisting
- Step 2: Interview (100 अंक)
- Contract पद के लिए: Interview के बाद CTC Negotiation
मेरिट सूची केवल इंटरव्यू अंकों के आधार पर बनेगी।
आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹750
- SC / ST / PwBD: कोई शुल्क नहीं
वेतन और सुविधाएँ
Contract (AVP – IS Audit)
- CTC: ₹50 लाख तक
- 85% Fixed + 15% Variable
- 90% Performance Score पर Variable Pay
- वार्षिक वृद्धि: 7–10% (प्रदर्शन आधारित)
Regular (Deputy Manager)
- मूल वेतन + DA + HRA + CCA
- PF + NPS
- LFC + मेडिकल सुविधा
- अन्य बैंकिंग सुविधाएँ
महत्वपूर्ण शर्तें
- CIBIL डिफॉल्टर उम्मीदवार अयोग्य होंगे
- केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य
- एक से अधिक आवेदन पर अंतिम आवेदन ही मान्य
- इंटरव्यू कॉल लेटर केवल ईमेल से
अगर आप IT Security, Information Systems Audit या Chartered Accountancy क्षेत्र में अनुभवी हैं और सरकारी बैंक में उच्च वेतन के साथ स्थिर करियर चाहते हैं, तो SBI SCO Recruitment 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर है।
अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें और सभी दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें।
ऐसी ही लेटेस्ट बैंक जॉब अपडेट्स और रिजल्ट की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को नियमित विजिट करें!



Federal Bank में निकली बंपर वैकेंसी 2026...
आईबीपीएस ने AI एप्लीकेशन डेवलपर पदों पर ...
CG Mandi UP-Nirikshak Recruitment 2026: ...



