Latest Hindi Banking jobs   »   MP Police Constable (GD) भर्ती 2026:

MP Police Constable (GD) भर्ती 2026: आरक्षक के 7500 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल ने पुलिस मुख्यालय के गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 7500 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार पुलिस विभाग में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

यहाँ MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती भर्ती 2026 जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक दक्षता की पूरी जानकारी

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती – मुख्य बिंदु एक नज़र में

विवरण जानकारी
भर्ती करने वाली संस्था मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल
पद का नाम आरक्षक (जीडी)
कुल पद 7500
आवेदन शुरू 22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि (संभावित) 19 नवंबर 2026 से
वेतनमान 19,500 – 62,000 रुपये

MP पुलिस कॉन्स्टेबल के कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में दो श्रेणियों में पद निकाले गए हैं। पहली श्रेणी विशेष सशस्त्र बल के लिए है जबकि दूसरी सामान्य ड्यूटी के लिए है।

  • आरक्षक (विशेष सशस्त्र बल): 700 पद (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)
  • आरक्षक (सामान्य ड्यूटी, विशेष सशस्त्र बल छोड़कर): 6800 पद (पुरुष व महिला दोनों)

वर्गवार आरक्षण तालिका (सामान्य ड्यूटी – 6800 पद)

वर्ग कुल पद
अनारक्षित (UR) 2720
अनुसूचित जाति (SC) 1088
अनुसूचित जनजाति (ST) 1360
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 952
ईडब्ल्यूएस (EWS) 680

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता जरूर जांच लेनी चाहिए।

  • UR, SC, OBC उम्मीदवार: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण
  • ST उम्मीदवार: 8वीं कक्षा उत्तीर्ण

आयु सीमा (06 अक्टूबर 2026 के अनुसार)

श्रेणी न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
पुरुष (सामान्य/अनारक्षित) 18 वर्ष 33 वर्ष
पुरुष (आरक्षित वर्ग) 18 वर्ष 38 वर्ष
महिला (सभी श्रेणी) 18 वर्ष 38 वर्ष

ध्यान दें: जो उम्मीदवार मध्यप्रदेश के मूल निवासी नहीं हैं, वे केवल अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं और उन्हें आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणी मंडल शुल्क विभागीय शुल्क
अनारक्षित 500 रुपये 200 रुपये
SC/ST/OBC/EWS (मध्यप्रदेश मूल निवासी) 250 रुपये 100 रुपये

इसके अलावा MP Online पोर्टल शुल्क के रूप में कियोस्क से भरने पर 60 रुपये और खुद लॉगिन कर भरने पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा पैटर्न

प्रथम चरण की परीक्षा हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी।

विषय अंक
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान 40
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि 30
विज्ञान एवं सरल अंकगणित 30
कुल 100

सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी बिना नुकसान के आप हर प्रश्न का प्रयास कर सकते हैं।

शारीरिक मापदंड (केवल पुरुषों के लिए)

वर्ग ऊंचाई सीना (फुलाव सहित)
अनारक्षित/OBC 168 सेमी 86 सेमी
अनुसूचित जनजाति 160 सेमी 81 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी निर्धारित है, सीने का माप लागू नहीं है।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (द्वितीय चरण)

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण देना होगा, जो 100 अंकों का होगा।

  • 800 मीटर दौड़ (40 अंक)
  • लंबी कूद (30 अंक)
  • गोला फेंक (30 अंक)

इसमें न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के कुल अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची बनेगी।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड (पंजीकृत)
  • 10वीं/12वीं की अंकसूची (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिपि की स्कैन कॉपी

आवेदन कैसे करें?

MP पुलिस कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार MP Online की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in या ESB की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा MP Online के अधिकृत कियोस्क सेंटर से भी फॉर्म भरा जा सकता है।

FAQs

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में कुल 7500 पद हैं, जिनमें 700 पद विशेष सशस्त्र बल और 6800 पद सामान्य ड्यूटी के लिए हैं।

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार 11 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है।

3. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

नहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.