Latest Hindi Banking jobs   »   SSC JE Recruitment 2026

SSC JE Recruitment 2026: 1748 पदों का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें योग्यता से Exam Pattern तक की पूरी डिटेल

SSC JE Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस बार कुल 1,748 टेंटेटिव रिक्तियां घोषित की गई हैं।

SSC JE Recruitment 2026 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तारीख, योग्यता, आयु सीमा, Exam Pattern, Negative Marking और Selection Process की पूरी जानकारी यहां चेक कर सकते है

SSC JE Recruitment 2026: मुख्य Highlights

SSC JE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का Paper-I अक्टूबर/नवंबर 2026 और Paper-II दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

विवरण जानकारी
भर्ती SSC Junior Engineer Examination 2026
कुल रिक्तियां 1,748 टेंटेटिव
आवेदन शुरू 2 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026
Paper-I अक्टूबर/नवंबर 2026
Paper-II दिसंबर 2026
वेतन स्तर ₹35,400 से ₹1,12,400
पद स्तर Group-B, Level-6

SSC JE Recruitment 2026 Notification PDF

SSC JE Recruitment 2026 Notification PDF: उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए लिंक से SSC JE Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here to Downloda Detail PDF –

SSC JE 2026 के लिए योग्यता

SSC JE में योग्यता संबंधित पद और इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। Civil, Electrical, Mechanical और Telecom जैसे पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या निर्धारित डिप्लोमा मांगा गया है। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का संबंधित अनुभव भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्त जरूर जांचनी चाहिए।

SSC JE 2026 Age Limit

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष या 32 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

SSC JE 2026 Exam Pattern

पेपर प्रश्न/अंक समय
Paper-I 200 प्रश्न / 200 अंक 2 घंटे
Paper-II 100 प्रश्न / 300 अंक 2 घंटे

Paper-I में General Intelligence & Reasoning, General Awareness और संबंधित Engineering Subject से प्रश्न होंगे। Paper-II में संबंधित तकनीकी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Negative Marking

  • Paper-I में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
  • Paper-II में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।

SSC JE 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया में Paper-I और Paper-II महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। Paper-I क्वालिफाइंग प्रकृति का है और इसके आधार पर उम्मीदवारों को Paper-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन में Paper-II के सामान्यीकृत अंक तथा उम्मीदवार की पोस्ट/विभाग प्राथमिकता को ध्यान में रखा जाएगा।

Expert Tip

SSC JE 2026 के लिए आवेदन करते समय Engineering Subject और Post Preference को बहुत सावधानी से चुनें। नोटिफिकेशन के अनुसार चुना गया विषय बाद में बदला नहीं जा सकता। इसी तरह Post Preference भी अंतिम मानी जाएगी।

FAQs

SSC JE 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?

SSC JE 2026 में कुल 1,748 टेंटेटिव रिक्तियां घोषित की गई हैं।

SSC JE 2026 की आवेदन अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। S

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: