Latest Hindi Banking jobs   »   SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम 2026

एसबीआई पीओ एग्जाम एनालिसिस 2026 शिफ्ट 2 (1 अगस्त): यहाँ देखें डिफिकल्टी लेवल, गुड अटेम्प्ट्स और पूछे गए प्रश्न

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 1 अगस्त 2026 को एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की दूसरी शिफ्ट सफलतापूर्वक आयोजित की। देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर हजारों बैंकिंग अभ्यर्थी इस शिफ्ट में शामिल हुए।

एग्जाम समाप्त होते ही हमारी टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया और उसी के आधार पर यह एसबीआई पीओ एग्जाम एनालिसिस 2026 शिफ्ट 2 तैयार किया है।

यदि आपकी परीक्षा अगली शिफ्ट में है, तो यह एनालिसिस आपके लिए बेहद उपयोगी रहेगा। यहां आपको ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल, सेक्शन-वाइज एनालिसिस, पूछे गए टॉपिक्स, गुड अटेम्प्ट्स, मेमोरी बेस्ड क्वेश्चन्स और एक्सपर्ट रिव्यू मिलेगा।

एसबीआई पीओ डिफिकल्टी लेवल एवं गुड अटेम्प्ट्स

उम्मीदवारों और फैकल्टी एक्सपर्ट्स के शुरुआती फीडबैक के अनुसार दूसरी शिफ्ट का पेपर Easy to Moderate रहा। इंग्लिश और रीजनिंग अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में कुछ प्रश्न समय लेने वाले थे।

सेक्शन डिफिकल्टी लेवल गुड अटेम्प्ट्स
इंग्लिश लैंग्वेज Easy to Moderate 23-25
रीजनिंग एबिलिटी Easy to Moderate 18-20
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड Moderate 18-21
ओवरऑल Easy to Moderate 60-65

एसबीआई पीओ एग्जाम एनालिसिस 2026: सेक्शन-वाइज एनालिसिस

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

इस सेक्शन में कुल 30 प्रश्न पूछे गए। पेपर में डेटा इंटरप्रिटेशन और अरिथमैटिक का अच्छा वेटेज देखने को मिला। इसके अलावा मिसिंग नंबर सीरीज़ और डेटा सफिशिएंसी से भी प्रश्न पूछे गए।

टॉपिक प्रश्न
लाइन ग्राफ डीआई (Male & Female) 5
बार ग्राफ डीआई (Manufacture & Sold) 5
केसलेट डीआई 5
मिसिंग नंबर सीरीज़ 2
अरिथमैटिक (Age, Partnership, Percentage, Mixture) 11
डेटा सफिशिएंसी 2
कुल 30

रीजनिंग एबिलिटी

रीजनिंग सेक्शन में कुल 30 प्रश्न पूछे गए। अधिकांश प्रश्न पजल और सीटिंग अरेंजमेंट पर आधारित रहे।

टॉपिक प्रश्न
फ्लोर एंड फ्लैट पजल 5
बॉक्स पजल 5
सेलेक्शन बेस्ड पजल 5
सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट 5
मंथ बेस्ड पजल 5
ब्लड रिलेशन 2
नंबर बेस्ड 1
मिसलेनियस 2
कुल 30

इंग्लिश लैंग्वेज

इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन में कुल 40 प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों के अनुसार इस सेक्शन का स्तर संतुलित रहा और इसमें रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, एरर डिटेक्शन, सेंटेंस रीअरेंजमेंट और वोकैबुलरी आधारित प्रश्न शामिल थे।

Topic No. of Questions
Reading Comprehension (Museum Based) (2 Qs) 8+8
Para Jumble (Environment Based) 5
Cloze Test 5
Error Detection 3
Word Rearrangement 3
Double Fillers 5
Phrase Replacement 4
Total 40

FAQs

एसबीआई पीओ शिफ्ट 2 का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल कैसा रहा?

उम्मीदवारों के फीडबैक के अनुसार पेपर Easy to Moderate रहा।

एसबीआई पीओ शिफ्ट 2 के ओवरऑल गुड अटेम्प्ट्स कितने रहे?

एसबीआई पीओ शिफ्ट 2 के ओवरऑल गुड अटेम्प्ट्स 60-65 हैं.

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.