Latest Hindi Banking jobs   »   Rajasthan CET Exam Date 2026

Rajasthan CET Exam Date 2026 Out: राजस्थान CET परीक्षा तिथियां घोषित, देखें 12वीं और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने Rajasthan CET Exam Date 2026 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।  राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) राज्य की विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का लक्ष्य राजस्थान सरकार की नौकरियां हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाली है।

परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। यहाँ देखें राजस्थान CET परीक्षा का पूरा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड रिलीज डेट, नया एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम, सिलेबस और तैयारी की स्मार्ट रणनीति

Rajasthan CET Exam Date 2026: महत्वपूर्ण विवरण

बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल CET परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 और ग्रेजुएशन लेवल CET परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026
आयोजित करने वाली संस्था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB)
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा
12वीं स्तर CET परीक्षा तिथि 23 से 25 अक्टूबर 2026
ग्रेजुएशन स्तर CET परीक्षा तिथि 1 से 3 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET एग्जाम शेड्यूल 2026

राजस्थान CET 2026 का आयोजन अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम का पूरा विवरण नीचे दिया गया है।

परीक्षा पात्रता स्तर परीक्षा तिथि दिन
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीनियर सेकेंडरी) 12वीं पास 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 शुक्रवार से रविवार
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ग्रेजुएशन लेवल) स्नातक 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 मंगलवार से गुरुवार

Rajasthan CET Previous Year Papers PDF: यहाँ से करें डाउनलोड

राजस्थान CET क्या है?

राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

राजस्थान CET के प्रकार

1. सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल CET

  • 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।

2. ग्रेजुएशन लेवल CET

  • स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।

Rajasthan CET Exam Date 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर News & Notifications सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Common Eligibility Test (CET) 2026: Important Information Regarding Exam Schedule” लिंक खोजें।
  4. लिंक पर क्लिक करके PDF खोलें।
  5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड और सेव कर लें।

Rajasthan CET Admit Card 2026 कब आएगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

  • 12वीं स्तर CET Admit Card: अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में संभावित
  • ग्रेजुएशन स्तर CET Admit Card: नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान CET परीक्षा पैटर्न 2026

ग्रेजुएशन लेवल CET परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजनीति, भूगोल एवं करेंट अफेयर्स 38 76
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं राजनीति 30 60
सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी 22 44
रीजनिंग एवं गणितीय दक्षता 45 90
बेसिक कंप्यूटर 15 30
कुल 150 300

12वीं स्तर CET परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
सामान्य विज्ञान (10वीं स्तर) 38 76
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं राजनीति 30 60
सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी 22 44
रीजनिंग एवं गणितीय दक्षता 45 90
बेसिक कंप्यूटर 15 30
कुल 150 300

Rajasthan CET 2026 Qualify करने की Smart Strategy

1. राजस्थान जीके पर विशेष फोकस करें: कला-संस्कृति, मेले, किले, नदियां, खनिज और राज्य सरकार की योजनाओं को अच्छी तरह पढ़ें।

2. रीजनिंग की रोज प्रैक्टिस करें: कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन और नंबर सीरीज जैसे टॉपिक्स पर रोज 20 मिनट दें।

3. हिंदी और अंग्रेजी मजबूत करें: संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, टेंस और डायरेक्ट-इनडायरेक्ट स्पीच का नियमित अभ्यास करें।

4. साइंस और कंप्यूटर की तैयारी करें: विटामिन, मानव रोग, रासायनिक अभिक्रियाएं और MS Office के शॉर्टकट्स जरूर पढ़ें।

5. करेंट अफेयर्स को नजरअंदाज न करें: पिछले 6 से 8 महीनों की महत्वपूर्ण घटनाओं, पुरस्कारों, नियुक्तियों और राजस्थान बजट पर विशेष ध्यान दें।

FAQs

Rajasthan CET Exam Date 2026 कब जारी हुई?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan CET Exam Date 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है।

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 कब होगी?

राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 की तारीख क्या है?

ग्रेजुएशन लेवल CET परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Rajasthan CET Admit Card 2026 कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।

Rajasthan CET 2026 का कुल परीक्षा पैटर्न क्या है?

राजस्थान CET में 150 प्रश्न और 300 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में राजस्थान जीके, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, भाषा और कंप्यूटर विषय शामिल हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: