स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7150 अप्रेंटिस पदों के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है, जिसे जुलाई 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस जानकारी के बाद अभ्यर्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब जल्द ही SBI Apprentice Admit Card 2026 और परीक्षा शेड्यूल जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने का एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिसमें चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।
इस आर्टिकल में आपको SBI Apprentice Exam Date 2026, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, एडमिट कार्ड डिटेल्स और अन्य सभी जरूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।
SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 OUT
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित करेगा। नीचे दी टेबल में आप SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 से जुड़ी जानकारी देख सकते है-
| Event | Date |
|---|---|
| अधिसूचना | 19 मई 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | 19 मई-15 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 4-5 दिन पहले |
| परीक्षा तिथि | जुलाई 2026 |
SBI Apprentice 2026 – चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
SBI भर्ती में चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे
- प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी
- अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई दंड नहीं होगा
- परीक्षा को 4 सेक्शन में विभाजित किया गया है
- प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा
- कुल परीक्षा अवधि: 1 घंटा
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
|---|---|---|---|
| रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 25 | 25 | 15 मिनट |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 25 | 15 मिनट |
| सामान्य अंग्रेजी | 25 | 25 | 15 मिनट |
| सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 25 | 25 | 15 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
महत्वपूर्ण नोट: जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा पास करेंगे, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test) में शामिल होना होगा। हालांकि, यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है, तो उन्हें इस परीक्षा से छूट दी जा सकती है।








RRB NTPC UG Exam Date 2026 Revised: र...
BPSC Auditor Exam Date 2026 Out: 5 ज...
Banking Exam Calendar 2026: जानि...


