Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने Lab Assistant (Geography & Science) भर्ती 2026 को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड के अनुसार परीक्षा 09 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिससे अब अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यहाँ जानकारी राजस्थान Lab Assistant के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है।
सबसे अहम बात यह है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि सिटी स्लिप परीक्षा से कुछ दिन पहले कभी भी जारी हो सकती है।
RSSB Lab Assistant 2026: जरूरी जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| पद का नाम | Lab Assistant (Geography & Science) |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| कुल पद | 804 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| परीक्षा तिथि | 09 & 10 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Lab Assistant Exam Date 2026 Notice Out

RSSB लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा शेड्यूल (Shift Wise Timing)
| परीक्षा | तिथि | समय |
|---|---|---|
| Lab Assistant (Geography) | 09 मई 2026 | 11:00 AM – 02:00 PM |
| Lab Assistant (Science) Paper-I | 10 मई 2026 | 10:00 AM – 12:00 PM |
| Lab Assistant (Science) Paper-II | 10 मई 2026 | 03:00 PM – 05:00 PM |
RSSB Exam City Slip 2026 कब आएगी?
बोर्ड ने अभी तक एग्जाम सिटी की जानकारी जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Exam City Intimation Slip एडमिट कार्ड से कुछ दिन पहले जारी होगी। इससे उम्मीदवारों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है, ताकि वे यात्रा और रहने की तैयारी समय से कर सकें।
RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
- Lab Assistant Admit Card 2026 लिंक चुनें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
ध्यान रखें: एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी होगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
- एडमिट कार्ड और वैध ID प्रूफ साथ लेकर जाएं
- OMR आधारित परीक्षा होने के कारण निर्देश ध्यान से पढ़ें
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना सख्त मना है
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कभी भी जारी हो सकती है।


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vy...
UP Home Guard Admit Card 2026 Date OUT: ...
71st BPSC CCE Mains Admit Card 2026 Out:...


