Latest Hindi Banking jobs   »   आरबीआई असिस्टेंट वैकेंसी 2026

RBI Assistant Vacancy 2026 Out: आरबीआई असिस्टेंट 2026 भर्ती जारी: 650 पदों पर सुनहरा मौका, आवेदन लिंक एक्टिव

Reserve Bank of India (RBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @rbi.org.in पर आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है।

Reserve Bank of India द्वारा जारी आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। 650 पद, आकर्षक सैलरी और देश के केंद्रीय बैंक में नौकरी का मौका — यह अवसर हाथ से न जाने दें।

Click here to Download – RBI Assistant 2026 Notification PDF

आरबीआई असिस्टेंट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगी। नीचे दी टेबल मे आप महत्वपूर्ण तिथियाँ चेक कर सकते है-

गतिविधि तिथि
नोटिफिकेशन जारी 16 फरवरी 2026
आवेदन शुरू 16 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 8 मार्च 2026
फीस भुगतान अंतिम तिथि 8 मार्च 2026
प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल 2026
मेन्स परीक्षा 7 जून 2026

उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है, इसलिए अभी से फोकस्ड तैयारी शुरू करें।

आरबीआई असिस्टेंट वैकेंसी 2026 डिटेल

इस वर्ष कुल 650 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे अधिक वैकेंसी मुंबई ऑफिस (249 पद) में घोषित की गई है। इसके अलावा अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, गुवाहाटी सहित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में पद भरे जाएंगे।

Office Number of Vacancies* PwBD EXS
SC ST OBC EWS GEN/ UR TOTAL A B C D EX 1 EX 2
Ahmedabad 0 4 6 2 8 20 1 1(1) 0 1(1) 0 2
Bengaluru 0 3 9 2 10 24 1 0 0 1(1) 1 2
Bhopal 1 5 0 3 21 30 1(1) 1(1) 1 1(1) 1 3
Bhubaneswar 3 4 2 1 8 18 1(1) 1(1) 0 1(1) 0 1
Chandigarh 5 0 5 2 8 20 1 1(1) 0 1(1) 0 2
Chennai 13 1 12 5 22 53 1 2(1) 0 0 2 5
Guwahati 2 9 7 3 15 36 1 1 2(2) 1(1) 1 3
Hyderabad 2 0 3 1 5 11 0 3(3) 1 0 0 1
Jaipur 2 1 2 1 5 11 0 1(1) 0 0 0 1
Jammu 0 1 4 1 4 10 0 0 0 0 0 1
Kanpur & Lucknow 14 0 11 5 20 50 0 3(3) 1 3(2) 2 5
Kolkata 3 2 0 2 22 29 0 1(1) 1 1(1) 1 2
Mumbai 54 2(1) 25 24 144 249 2 8(6) 5(2) 9(6) 11 24
Nagpur 2 5 1 1 8 17 0 2(2) 0 0 0 1
New Delhi 6 0 6 4 33 49 0 0 1 1 2 4
Patna 3 0 5 1 8 17 0 1(1) 1(1) 0 0 1
Thiruvananthapuram 0 0 1 0 5 6 0 1(1) 0 1(1) 0 0
Total 110 37 (1) 99 58 346 650(1) 9(2) 27(23) 13(5) 21(16) 21 58

नोट: RBI आवश्यकता अनुसार वैकेंसी घटा या बढ़ा सकता है।

 

आरबीआई असिस्टेंट 2026- Application Window Link

आरबीआई असिस्टेंट 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार अब यहाँ दिए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन विंडो निर्धारित तिथि तक ही सक्रिय रहेगी, इसलिए अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।

Click Here to Apply Online RBI Assistant 2025 Vacancy

 

आरबीआई असिस्टेंट 2026 आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in
    पर जाएं
  • “आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

 

आरबीआई असिस्टेंट 2026 पात्रता

शैक्षणिक योग्यता (01/02/2026 तक)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए पास क्लास पर्याप्त
  • कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य
  • संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का ज्ञान

आयु सीमा (01/02/2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

जन्म तिथि: 02/02/1998 से 01/02/2006 के बीच

आयु में छूट नियमानुसार

आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
General/OBC ₹450 + GST
SC/ST/PwD/EXS ₹50 + GST
RBI स्टाफ कोई शुल्क नहीं

 

आरबीआई असिस्टेंट 2026 चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  • English (30)
  • Numerical Ability (35)
  • Reasoning (35)

कुल: 100 अंक | समय: 60 मिनट

2. मुख्य परीक्षा (Mains)

  • Reasoning (40)
  • Quantitative Aptitude (40)
  • English (40)
  • Computer Knowledge (40)
  • General Awareness (40)

कुल: 200 अंक | समय: 135 मिनट

3. भाषा दक्षता परीक्षा (LPT)

प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

तैयारी कैसे करें?

  • नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
  • नियमित मॉक टेस्ट दें
  • करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें
  • समय प्रबंधन पर फोकस करें

आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है, इसलिए तुरंत आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

prime_image

FAQs

आरबीआई असिस्टेंट 2026 में कितनी वैकेंसी है?

कुल 650 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q4. न्यूनतम योग्यता क्या है?

50% अंकों के साथ स्नातक (SC/ST के लिए पास क्लास)

परीक्षा कब होगी?

प्रारंभिक परीक्षा – 11 अप्रैल 2026 मुख्य परीक्षा – 7 जून 2026

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me