UP Home Guard Syllabus 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक सिलेबस और एग्ज़ाम पैटर्न जारी कर दिया है। इस बार कुल 41,424 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए नया सिलेबस जानना अत्यंत आवश्यक है ताकि वह सही दिशा में तैयारी शुरू कर सकें।
यहां आप यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा सिलेबस 2025, एग्ज़ाम पैटर्न, विषयवार सिलेबस और मार्किंग स्कीम के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट (PST/PET) और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते है
यूपी होम गार्ड सिलेबस और एग्ज़ाम पैटर्न 2025 – Highlights
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग |
| पोस्ट | होम गार्ड |
| कुल पद | 41,424 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| अवधि | 120 मिनट |
| पासिंग मार्क्स | 25% |
| आधिकारिक साइट | www.homeguard.up.gov.in |
यूपी होम गार्ड चयन प्रक्रिया 2025
चयन के तीन चरण होंगे:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) + दस्तावेज़ सत्यापन
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
UP Home Guard Vacancy 2025 Out for 41424 Posts- Click to Check
यूपी होम गार्ड परीक्षा पैटर्न 2025
| विषय | प्रश्न | अंक | अवधि |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 100 | 100 | 120 मिनट |
- प्रत्येक सही उत्तर: +1 अंक
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
- 25% से कम अंक पर उम्मीदवार अयोग्य
इसके अलावा, यूपी होम गार्ड सिलेबस में फिजिकल टेस्ट (PET/PST) भी चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद जैसी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करना होता है, जो उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस लेवल को दर्शाता है। इसलिए, लिखित परीक्षा के साथ-साथ अभ्यर्थियों को नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास भी जारी रखना चाहिए ताकि वे परीक्षा के दोनों चरणों में सफल हो सकें।
यूपी होम गार्ड सिलेबस 2025 (विषयवार)
यूपी होम गार्ड सिलेबस 2025 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह उम्मीदवार की बेसिक नॉलेज, लॉजिकल थिंकिंग, और ग्राउंड-लेवल स्किल्स का मूल्यांकन कर सके। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर 10th या 12th मानक के आसपास होता है, जिससे हर अभ्यर्थी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अच्छी तैयारी कर सकता है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान का बड़ा महत्व है, इसलिए अभ्यर्थियों को इन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- भारतीय इतिहास
- भारतीय संविधान
- भारतीय अर्थव्यवस्था एवं कृषि
- कला एवं संस्कृति
- भारत और पड़ोसी देश
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- पुरस्कार एवं सम्मान
- पुस्तकें एवं लेखक
- मानवाधिकार
- साइबर क्राइम
- प्राकृतिक संसाधन
- पर्यावरण एवं शहरीकरण
- यूपी से जुड़े विशेष तथ्य
- राजस्व एवं पुलिस प्रशासन
- शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाएँ



RRB NTPC UG and Graduate Syllabus – देखे...
EMRS Syllabus 2025: TGT, PGT और Non-Teac...
UPSC EPFO APFC Syllabus 2025: जानें पूरा...


