IBPS RRB PO Prelims 2025 की पहली शिफ्ट आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और अब Shift 1 का विस्तृत पेपर विश्लेषण सामने आ चुका है। इस विश्लेषण में Difficulty Level, गुड अटेम्प्ट्स, मेमोरी-बेस्ड प्रश्न और सेक्शन-वाइज रिपोर्ट शामिल है, जो अगले शिफ्ट में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है।
समग्र रूप से पेपर का स्तर Easy to Moderate रहा। Reasoning और Quant दोनों ही सेक्शन में कुछ प्रश्न थोड़े चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन अधिकांश प्रश्न सीधे और स्कोरिंग थे।
IBPS RRB PO परीक्षा विश्लेषण 2025 शिफ्ट 1 (22 नवंबर): कठिनाई स्तर
| सेक्शन | कठिनाई स्तर |
|---|---|
| रीजनिंग एबिलिटी | आसान से मध्यम |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | आसान से मध्यम |
| कुल मिलाकर | आसान से मध्यम |
IBPS RRB PO परीक्षा विश्लेषण 2025 शिफ्ट 1 – सेक्शन-वाइज विस्तृत विश्लेषण
IBPS ने आज 22 नवंबर को IBPS RRB PO परीक्षा 2025 शिफ्ट 1 के साथ RRB PO परीक्षाओं का आयोजन शुरू कर दिया है, देखें RRB PO परीक्षा विश्लेषण 2025 मे Difficulty Level, Good Attempts, Reasoning और Quant सेक्शन में पूछे गए प्रश्न और पूरा सेक्शन-वाइज एनालिसिस
IBPS RRB PO Prelims में कुल 80 प्रश्न होते हैं—40 Reasoning और 40 Quant—और समय 45 मिनट का होता है। नेगेटिव मार्किंग 0.25 लागू है।
Reasoning Ability (शिफ्ट 1 – 22 नवंबर)
इस बार रीजनिंग सेक्शन पूरी तरह पज़ल-डॉमिनेटेड रहा, जहाँ सर्कुलर, लीनियर और स्टैक आधारित पज़ल्स ने छात्रों की स्पीड को सबसे ज़्यादा चैलेंज किया। सिलॉजिज़्म, इनइक्वैलिटी और कम्पैरिज़न जैसे क्लासिक टॉपिक्स ने मॉडरेट लेवल रखा, जबकि पेयर फॉर्मेशन और ऑड-वन-आउट जैसे छोटे प्रश्नों ने स्कोर को बूस्ट करने में मदद की। कुल मिलाकर, सेक्शन 40 प्रश्नों में बैलेंस्ड लेकिन थोड़ा टाइम-टेकिंग रहा।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट (In–Out, 8 व्यक्ति) | 5 |
| डिज़िग्नेशन + वेरिएबल बेस्ड पज़ल | 5 |
| लीनियर सीटिंग (North Facing) | 5 |
| स्टैक बेस्ड (8 व्यक्ति) | 5 |
| कम्पैरिज़न आधारित प्रश्न | 4 |
| सिलॉजिज़्म | 3–4 |
| डिस्टेंस एंड डायरेक्शन | 3 |
| इनइक्वैलिटी | 4–5 |
| ब्लड रिलेशन | 3 |
| नंबर बेस्ड प्रश्न | 1 |
| ऑड वन आउट | 1 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| कुल | 40 |
Quantitative Aptitude (शिफ्ट 1 – 22 नवंबर)
क्वांट सेक्शन में DI का दबदबा साफ़ दिखा—डबल पाई चार्ट, टेबल DI और केसलेट ने मिलकर सेक्शन को डेटा-इंटेंसिव बना दिया। मिसिंग सीरीज़, सिंप्लीफिकेशन और क्वाड्रेटिक ने आसान मार्क्स दिलाए, जबकि 10–11 प्रश्नों वाला अरिथमेटिक छात्रों की रियल स्किल को परखने वाला साबित हुआ। कुल 40 प्रश्नों में यह सेक्शन कठिनाई के लिहाज़ से मॉडरेट-लेवल का रहा और स्कोरिंग मौके भी खूब थे।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| डबल पाई चार्ट (Male/Female) DI | 5 |
| मिसिंग नंबर सीरीज़ | 5 |
| एप्रॉक्सिमेशन / सिंप्लीफिकेशन | 5–6 |
| टेबल DI | 5 |
| अरिथमेटिक | 10–11 |
| क्वाड्रेटिक इक्वेशन | 5 |
| केसलेट DI | 3 |
| कुल | 40 |


SBI क्लर्क मेन्स एग्जाम एनालिसिस 2025 (श...
SBI Clerk Mains 2025 GA Questions: दोनों...
LIC AAO Mains Exam 2025: GA और Insurance...


