छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने CG TET 2025-26 नोटिफिकेशन आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य भर में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षक बनने का रास्ता खुल गया है। नोटिफिकेशन के साथ परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, सिलेबस, फीस, आवेदन प्रक्रिया और सभी महत्वपूर्ण तारीखों का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है।
जो भी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से 8 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट मे आप CG TET 2025-26 नोटिफिकेशन योग्यता, फीस, पेपर पैटर्न, सिलेबस, आवेदन लिंक सहित भर्ती संबंधी पूरी जानकारी देख सकते है
CG TET 2025-26 – महत्वपूर्ण बिन्दु
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) |
| संगठन | CGPEB |
| स्तर | राज्य स्तरीय |
| श्रेणी | TET परीक्षा |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (Pen & Paper) |
| अवधि | 2.5 घंटे |
| भाषा | हिंदी व अंग्रेज़ी |
| फीस | Gen: ₹350, OBC: ₹250, SC/ST/PwD: ₹200 |
| पेपर | पेपर 1 (कक्षा 1–5), पेपर 2 (कक्षा 6–8) |
| CG TET Exam Date | 1 फरवरी 2026 |
| उद्देश्य | सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती हेतु पात्रता |
CG TET 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 11 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 दिसंबर 2025 |
| सुधार विंडो | 9 से 11 दिसंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 23 जनवरी 2026 |
| CG TET परीक्षा तिथि | 1 फरवरी 2026 |
CG TET 2025 नोटिफिकेशन PDF – डाउनलोड लिंक
CGPEB ने CG TET 2025-26 का पूरा नोटिफिकेशन PDF जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF – डाउनलोड करें
- इंस्ट्रक्शंस PDF – डाउनलोड करें
- गाइडलाइन्स PDF – डाउनलोड करें
CG TET 2025-26 Apply Online – डायरेक्ट लिंक
CG TET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से 8 दिसंबर 2025 तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
CG TET 2025-26 आवेदन लिंक – यहां क्लिक करें
CG TET 2025 आवेदन शुल्क
| श्रेणी | केवल पेपर–1 | पेपर–1 व 2 दोनों |
|---|---|---|
| General | ₹350 | ₹600 |
| OBC | ₹250 | ₹400 |
| SC/ST | ₹200 | ₹300 |
CG TET 2025 पात्रता मानदंड
योग्यता दो श्रेणियों में विभाजित है —
1. प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5)
2. उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6–8)
प्राथमिक शिक्षक (1 से 5)
- वरिष्ठ माध्यमिक (10+2) में 50% अंक + 2 वर्ष का D.El.Ed
या - वरिष्ठ माध्यमिक में 45% अंक + 2 वर्ष का D.El.Ed (NCTE 2002 norms)
या - वरिष्ठ माध्यमिक में 50% अंक + 2 वर्ष का Diploma in Special Education
या - ग्रेजुएशन + 2 वर्ष का D.El.Ed
उच्च प्राथमिक शिक्षक (6 से 8)
- ग्रेजुएशन + 2 वर्ष का D.El.Ed
या - ग्रेजुएशन में 50% अंक + B.Ed (1 या 2 वर्ष)
या - ग्रेजुएशन में 45% अंक + B.Ed (NCTE norms)
या - वरिष्ठ माध्यमिक (10+2) में 50% अंक + 4 वर्षीय B.El.Ed
या - 10+2 में 50% + 4 वर्षीय B.A./B.Sc.Ed
या - ग्रेजुएशन में 50% + B.Ed (Special Education)
CG TET संशोधित पात्रता (दोनों पेपर के लिए नई गाइडलाइन)
अब TET परीक्षा में appearing उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं — यानी जो D.El.Ed / B.Ed / Special B.Ed कर रहे हैं, वे पात्र हैं।
CG TET 2025 परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होगी
- दोनों पेपर 150-150 प्रश्नों के
- कुल समय: 150 मिनट
- कोई negative marking नहीं


Bank of India SO 2025 नोटिफिकेशन PDF जार...
KVS Vacancy 2025: 9126 टीचिंग व नॉन-टीचि...
KVS और NVS Recruitment 2025: 14,967 टीचि...


