Latest Hindi Banking jobs   »   आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026

आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 Out, डाउनलोड लिंक और परीक्षा तिथि

IBPS PO Mains Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 24 सितंबर 2026 को IBPS PO Mains Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IBPS PO Prelims परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब अपना मेन्स कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

IBPS PO Mains Admit Card 2026: महत्वपूर्ण लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे अपना IBPS PO Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

Are You Appearing For IBPS PO Mains Exam 2026?

IBPS PO Mains Information Handout (English)

IBPS PO Mains Information Handout (Hindi)

IBPS PO Mains Admit Card 2026: मुख्य जानकारी

IBPS PO भर्ती 2026 के माध्यम से 7,565 प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नियुक्ति की जानी है। IBPS PO Mains Exam 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए अब परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण और परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से देखना जरूरी है।

विवरण जानकारी
परीक्षा IBPS PO Mains Exam 2026
पद प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी
कुल पद 7,565
एडमिट कार्ड जारी 24 सितंबर 2026
मेन्स परीक्षा तिथि 4 अक्टूबर 2026
परीक्षा मोड ऑनलाइन
डाउनलोड के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in

IBPS PO Mains Exam 2026: शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम

IBPS PO Mains परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार की सटीक शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम उसके एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार शिफ्ट का विवरण इस प्रकार है:

शिफ्ट परीक्षा समय रिपोर्टिंग टाइम
शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुबह 8:00 बजे
शिफ्ट 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक दोपहर 1:00 बजे

IBPS PO Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना IBPS PO Mains Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CRP PO/MT सेक्शन खोलें।
  • IBPS PO/MT Mains Call Letter 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसकी स्पष्ट प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखें।
prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: