Latest Hindi Banking jobs   »   MP Police SI Recruitment 2026

MP Police SI भर्ती 2026: 507 पदों पर फॉर्म शुरू, जानें योग्यता, फीस, परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के में

MP Police SI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में सबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए MP Police SI 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 507 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की अन्य पात्रता जरूर जांच लें जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है

MP पुलिस SI भर्ती 2026: मुख्य बिंदु

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड MPESB
विभाग मध्य प्रदेश पुलिस विभाग
कुल पद 507
आवेदन शुरू 9 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026
आवेदन सुधार 28 सितंबर 2026 तक
परीक्षा शुरू 28 अक्टूबर 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन

MP Police SI Notification 2026 Official PDF

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP Police SI Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (रूलबुक) जारी किया है।

इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित पात्रता, पदों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से MP Police SI Notification 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन करने से पहले सभी नियम व शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

MP पुलिस SI भर्ती 2026

सबसे अधिक पद सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल) के हैं। पदवार वैकेंसी इस प्रकार है:

पद पदों की संख्या
सबेदार 81
सब-इंस्पेक्टर (SAF) 69
सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल) 312
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) 10
सब-इंस्पेक्टर (फोटो) 9
सब-इंस्पेक्टर (Q.D.) 4
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) 22
कुल 507

MP पुलिस SI पात्रता 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • सबेदार, SI (SAF) और SI (DEF) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है।
  • SI (Arms) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।
  • SI (Photo), SI (Q.D.) और SI (Finger Print) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ स्नातक होना जरूरी है।

आयु सीमा

सामान्य MP पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है। विभिन्न आरक्षित वर्गों, महिला उम्मीदवारों और कुछ विशेष श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

MP पुलिस SI शारीरिक मानक 2026

मानक पुरुष महिला
ऊंचाई 167.5 सेमी 152.4 सेमी
छाती 81–86 सेमी लागू नहीं
छाती का विस्तार कम से कम 5 सेमी लागू नहीं

MP पुलिस SI के लिए ऑनलाइन आवेदन 2026

MP पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 9 से 23 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में गलती होने पर 28 सितंबर 2026 तक सुधार का अवसर मिलेगा।

यहाँ हमने MP पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए आवेदन का सीधा लिंक जिसके माध्यम से अभ्यर्थी सीधे पोर्टल से आवेदन फॉर्म भर सकते है-

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • SC/ST/PwD/OBC/EWS: ₹250
  • विभागीय परीक्षा शुल्क: श्रेणी के अनुसार ₹100 से ₹200

MP पुलिस SI चयन प्रक्रिया 2026

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT/PET)
  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा एवं अन्य निर्धारित चरण

एमपी पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न 2026

प्रारंभिक परीक्षा: इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तर्कशक्ति, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, विश्लेषणात्मक क्षमता और करेंट अफेयर्स से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

मुख्य परीक्षा: तकनीकी और गैर-तकनीकी विषयों के पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

MP पुलिस SI का वेतन 2026

सबेदार और सब-इंस्पेक्टर के संबंधित पदों के लिए वेतनमान लेवल-9 है। वेतनमान ₹36,200 से ₹1,14,800 तक है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

Hindu Review May 2026 PDF: हिंदू रिव्यू मई 2026, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर्स PDF – Latest Hindi Banking jobs_8.1

FAQs

MP Police SI Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

MP Police SI भर्ती में कुल 507 पद हैं, जिनमें 81 सबेदार और 426 सब-इंस्पेक्टर पद शामिल हैं।

MP Police SI 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

MP Police SI भर्ती के लिए उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Police SI परीक्षा 2026 कब से शुरू होगी?

MP Police SI भर्ती की परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: