Latest Hindi Banking jobs   »   UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा...
Top Performing

UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 जल्द होंगे जारी, देखें रिजल्ट तारीख और लिंक

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। एक बार परिणाम जारी हो जाने के बाद छात्र इसे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

इस वर्ष, यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2025 में संपन्न हुई थीं। लाखों छात्रों को अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025, 10वीं और 12वीं कैसे करें चेक?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – upresults.nic.in

  2. “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

  3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें

  4. सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

  5. रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें

📌 महत्वपूर्ण जानकारी:

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें-

UP Board Result Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 जल्द होंगे जारी, देखें रिजल्ट तारीख और लिंक | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 कब जारी होगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करने वाला है.

TOPICS: