Latest Hindi Banking jobs   »   Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Out: RSSB ने जारी किया संशोधित रिजल्ट, डाउनलोड करें नई Merit List PDF

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2026 का Revised Result आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब संशोधित मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

यह संशोधित परिणाम उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिनके अंक Answer Key में किए गए बदलाव के कारण प्रभावित हुए हैं। बोर्ड द्वारा जारी नई मेरिट लिस्ट में कई उम्मीदवारों की रैंक और कटऑफ में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Revised Result अवश्य जांच लें।

क्यों जारी करना पड़ा Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026?

RSSB द्वारा आयोजित बोर्ड बैठक में परीक्षा के प्रश्नपत्र की समीक्षा की गई। इस दौरान Question No. 108 के उत्तर में त्रुटि पाई गई। विशेष रूप से द्वितीय पाली (Second Shift) में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों पर इसका प्रभाव पड़ा।

उत्तर कुंजी (Answer Key) में संशोधन के बाद सभी प्रभावित उम्मीदवारों की OMR शीट का दोबारा मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर नई मेरिट लिस्ट तैयार की गई। इसी कारण संशोधित परिणाम जारी किया गया है।

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Direct Link

उम्मीदवार तो नीचे दिए गए लिंक से सीधे संशोधित परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने विभिन्न रोल नंबर रेंज के अनुसार अलग-अलग PDF जारी की हैं।

Click Here to Download – Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा दी थी, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना Revised Result डाउनलोड कर सकते हैं—

Step 1

RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Step 2

होमपेज पर Candidate Corner या Results सेक्शन पर क्लिक करें।

Step 3

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

Step 4

बोर्ड द्वारा जारी PDF खुल जाएगी। रिजल्ट अलग-अलग रोल नंबर सीरीज के अनुसार जारी किया गया है।

Step 5

Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number सर्च करें।

Step 6

यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Revised Result में क्या-क्या बदलाव हुए?

RSSB द्वारा जारी संशोधित परिणाम में निम्न बदलाव किए गए हैं—

  1. Question No. 108 का उत्तर संशोधित किया गया।
  2. Second Shift के उम्मीदवारों की दोबारा मूल्यांकन प्रक्रिया हुई।
  3. नई मेरिट लिस्ट जारी की गई।
  4. कई उम्मीदवारों की रैंक में बदलाव हुआ।
  5. Revised Cut Off भी अपडेट की गई।
  6. कुछ नए अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया।

Rajasthan 4th Grade Recruitment 2026: सबसे बड़ी भर्ती में शामिल हुए 21 लाख से अधिक उम्मीदवार

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित यह भर्ती राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

  • कुल रिक्तियां – 53,749
  • परीक्षा केंद्र – 38 जिले
  • परीक्षा तिथि – 19, 20 और 21 सितंबर 2025
  • परीक्षा में शामिल उम्मीदवार – 21,17,198

भारी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी के कारण यह भर्ती पूरे राज्य में चर्चा का विषय रही।

अब क्या होगा? (Next Process)

Revised Result में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

DV प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

संभावित आवश्यक दस्तावेज—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Admit Card
  • Application Form
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

FAQs

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 कब जारी हुआ?

RSSB ने Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Revised Result क्यों जारी किया गया?

Question No. 108 की Answer Key में संशोधन के बाद दोबारा मूल्यांकन कर नई मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

Rajasthan 4th Grade में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Revised Result कैसे डाउनलोड करें?

RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Results सेक्शन से PDF डाउनलोड की जा सकती है।

चयनित उम्मीदवारों का अगला चरण क्या है?

Revised Result में चयनित उम्मीदवारों को Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाएगा

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: