SBI Clerk Mains Exam 2025 आज दो शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है, और सबसे ज़्यादा चर्चा General Awareness सेक्शन की रही। इस बार बैंकिंग से लेकर करंट अफेयर्स तक सवालों का लेवल मॉडरेट से थोड़ा कठिन देखा गया। हमने दोनों शिफ्ट के छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर यहां आपको Shift 1 + Shift 2 की GA Asked Questions List दे रहे हैं।
यह लिस्ट बिल्कुल नई, अपडेटेड और एग्जाम-हॉल से सीधे निकलकर आई हुई जानकारी पर आधारित है।
SBI Clerk Mains 2025 – GA Section Overview
SBI Clerk Mains Exam 2025 आज दो शिफ्टों में है और सबसे अधिक चर्चा General Awareness सेक्शन की रही। छात्रों के अनुसार GA सेक्शन का लेवल Moderate रहा, जिसमें करंट अफेयर्स से लगभग 60% सवाल पूछे गए। यहां आप दोनों शिफ्ट से निकलकर आए रियल-टाइम GA Questions List देख सकते हैं — बिल्कुल नए, सटीक और भरोसेमंद
| कैटेगरी | लेवल |
|---|---|
| पूछे गए कुल सवाल | 50 |
| समय | 35 मिनट |
| कठिनाई स्तर | Moderate |
| Current Affairs हिस्सा | ~60% |
| Banking Awareness हिस्सा | ~25% |
| Static GK हिस्सा | ~15% |
Shift 1 – SBI Clerk Mains 2025 GA Questions (पूरी लिस्ट)
यहां उम्मीदवार SBI Clerk Mains 2025 शिफ्ट-1 में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के सवालों की पूरी लिस्ट देख सकते है-
1. नोमैडिक एलिफेंट क्या है और किन देशों के बीच होता है?
उत्तर: नोमैडिक एलिफेंट भारत और मंगोलिया के बीच होने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
2. नोबेल पुरस्कार में भारत का संदर्भ क्या है?
उत्तर: भारत के संदर्भ में प्रमुख नोबेल विजेताओं में सी.वी. रमन (भौतिकी), अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्र) शामिल हैं। इसके अलावा विज्ञान, शांति और साहित्य से जुड़े भारतीय योगदान भी चर्चा में रहते हैं।
3. ISSF वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी कौन कर रहा है?
उत्तर: ISSF वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत कर रहा है।
4. ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चारन मज़ी हैं।
5. ‘निवेशक दीदी 2.0’ किस संस्था द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर: ‘निवेशक दीदी 2.0’ को सेबी (SEBI) द्वारा लॉन्च किया गया।
6. विश्व का सबसे शांतिपूर्ण देश कौन सा है?
उत्तर: ग्लोबल पीस इंडेक्स के अनुसार आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है।
7. जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) कौन हैं?
उत्तर: जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू हैं।
8. मार्क कार्नी किस देश के प्रधानमंत्री बने?
उत्तर: मार्क कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री बने हैं।
9. भारत में FDI डेटा (2024–25) क्या रहा?
उत्तर: 2024–25 में भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लगभग 71 अरब डॉलर के आसपास रहा (उपलब्ध आधिकारिक डेटा के अनुसार)।
10. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस भारत में कब से मनाया जा रहा है?
उत्तर: भारत में शिक्षक दिवस वर्ष 1962 से मनाया जा रहा है।
11. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 23 सितंबर को मनाया जाता है।
12. मानव विकास सूचकांक (HDI) 2024 में भारत की रैंक क्या है?
उत्तर: HDI 2024 में भारत की रैंक 134वीं है।
13. ICC महिला विश्व कप के लिए Google की साझेदारी किस लिए है?
उत्तर: ICC ने महिला विश्व कप के डिजिटल प्रमोशन, सर्च अपडेट और AI फीचर्स के लिए Google के साथ साझेदारी की है।
14. RBI द्वारा पूरी तरह फंड किए गए संस्थान कौन-कौन से हैं?
उत्तर: IGIDR, NIBM, IDRBT -ये सभी RBI द्वारा पूर्णतः फंडेड संस्थान हैं।
15. IN-SPACe क्या है?
उत्तर: IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Centre) भारत में निजी स्पेस कंपनियों का नियामक और प्रमोशन केंद्र है, जो ISRO के साथ निजी क्षेत्र को सहयोग प्रदान करता है।
16. भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग स्क्वाड्रन कौन सा है?
उत्तर: भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग स्क्वाड्रन 1TS (First Training Squadron) है।
17. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का वर्तमान चरण कौन सा है?
उत्तर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का वर्तमान चरण Phase-III है।
18. पटोला किस राज्य का GI टैग प्राप्त उत्पाद है?
उत्तर: पटोला गुजरात के पाटन क्षेत्र का GI टैग प्राप्त उत्पाद है।
Shift 2 – SBI Clerk Mains 2025 GA Questions (Latest & Fresh List)
यहां उम्मीदवार SBI Clerk Mains 2025 शिफ्ट-2 का आयोजन होने के बाद परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के सवालों की पूरी लिस्ट देख सकेंगे-
SBI Clerk Mains Exam Analysis 2025, Shift 2 (21 November) – Complete & Accurate Analysis (Update soon)
SBI Clerk Mains 2025 के GA सेक्शन में इस बार current affairs-heavy पैटर्न देखा गया। जो उम्मीदवार पिछले 6–8 महीने के करंट अफेयर्स + बैंकिंग अपडेट + सरकारी योजनाओं को अच्छी तरह पढ़कर गए थे, उनके लिए GA सेक्शन scoring साबित हुआ।


SBI क्लर्क मेन्स एग्जाम एनालिसिस 2025 (श...
LIC AAO Mains Exam 2025: GA और Insurance...
LIC AAO Mains Exam Analysis 2025: जानिए ...


