Latest Hindi Banking jobs   »   Rajasthan SET Notification 2026

Rajasthan SET Notification 2026: राजस्थान SET 2026 का फॉर्म शुरू, जानें पात्रता सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान में सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा का आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा द्वारा किया जाएगा।

राजस्थान SET 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है जो राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Rajasthan SET 2026 Important Dates

राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
राजस्थान SET परीक्षा 6 सितम्बर 2026

क्यों खास है Rajasthan SET 2026?

राजस्थान SET परीक्षा का आयोजन पिछली बार वर्ष 2023 में किया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थी नई भर्ती और पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 2026 का नोटिफिकेशन हजारों NET/SET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार राजस्थान के सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

Rajasthan SET Notification 2026 Link

राजस्थान SET 2026 का नोटिफिकेशन उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है जो कॉलेज लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं। तीन साल बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द आवेदन करें और UGC NET आधारित सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें।

Click Below Link Download –

Rajasthan SET 2026 – Detailed Notification

Rajasthan SET 2026  – Application Guidelines

Rajasthan SET Notification 2026 – Fee policy

Rajasthan SET 2026 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

Step 1

यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2

होमपेज पर उपलब्ध “Rajasthan SET 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3

नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।

Step 4

लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

Step 5

फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Step 6

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

Step 7

फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Rajasthan SET Eligibility 2026

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अवश्य जांच लेना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

सामान्य / EWS वर्ग

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

OBC (NCL), SC, ST, PwD एवं थर्ड जेंडर

  • मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

अंतिम वर्ष के छात्र

  • पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 Subject List

इस बार परीक्षा कुल 35 विषयों में आयोजित होगी।

मुख्य विषय:

  1. हिंदी
  2. अंग्रेजी
  3. इतिहास
  4. भूगोल
  5. राजनीति विज्ञान
  6. अर्थशास्त्र
  7. शिक्षा
  8. मनोविज्ञान
  9. समाजशास्त्र
  10. संस्कृत
  11. उर्दू
  12. राजस्थानी
  13. कॉमर्स
  14. मैनेजमेंट
  15. विधि (Law)
  16. गणितीय विज्ञान
  17. कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन
  18. लाइफ साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी
  19. योग
  20. सांख्यिकी
  21. पर्यावरण विज्ञान
  22. फिजिकल साइंस
  23. केमिकल साइंस

सहित कुल 35 विषय

Rajasthan SET Exam Pattern 2026

राजस्थान SET का परीक्षा पैटर्न UGC NET की तर्ज पर रखा गया है।

विवरण पेपर-I पेपर-II
प्रश्नों की संख्या 50 100
कुल अंक 100 200
प्रति प्रश्न अंक 2 अंक 2 अंक
परीक्षा प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ) वस्तुनिष्ठ (MCQ)
अवधि 1 घंटा 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग नहीं नहीं

महत्वपूर्ण बात : पूरी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवार सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

Rajasthan SET Syllabus 2026

परीक्षा का सिलेबस UGC NET के नवीनतम पैटर्न पर आधारित है। उम्मीदवार विषयवार विस्तृत सिलेबस यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार पहले से UGC NET की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें राजस्थान SET की तैयारी में अतिरिक्त लाभ मिलेगा क्योंकि दोनों परीक्षाओं का सिलेबस काफी हद तक समान है।

Rajasthan SET Certificate Validity

राजस्थान SET 2026 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका प्रमाणपत्र आजीवन (Lifetime) वैध रहेगा।

हालांकि यह पात्रता केवल राजस्थान राज्य के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में लागू होगी।

Rajasthan SET 2026 Helpline Number

यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो उम्मीदवार इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 📞 7340557555
  • 📞 9468668776

क्या Rajasthan SET और UGC NET दोनों अलग हैं?

हाँ। UGC NET राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जबकि Rajasthan SET राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा है। Rajasthan SET पास करने वाले उम्मीदवार राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पात्र होंगे, जबकि UGC NET पूरे देश में मान्य होता है।

FAQs

Rajasthan SET 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ है?

राजस्थान SET 2026 का नोटिफिकेशन जून 2026 में यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा द्वारा जारी किया गया है।

Rajasthan SET 2026 के लिए आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?

उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 परीक्षा कब होगी?

राजस्थान SET 2026 परीक्षा 6 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Rajasthan SET में कितने विषय शामिल हैं?

राजस्थान SET 2026 कुल 35 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: