Latest Hindi Banking jobs   »   Draupadi Murmu Oath Ceremony in Hindi:...

Draupadi Murmu Oath Ceremony in Hindi: द्रौपदी मुर्मू ने ली देश के 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ, 15th President of India 2022

Draupadi Murmu Oath Ceremony in Hindi: द्रौपदी मुर्मू ने ली देश के 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ, 15th President of India 2022 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

 New President of India 2022: द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.  भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी. 

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों के प्रतीक इस पवित्र संसद भवन से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूँ। आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।’’

झारखंड की पूर्व राज्यपाल और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 21 जुलाई 2022 को संयुक्त विपक्षी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुना गया है. वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली आदिवासी महिला बनीं है. वह श्रीमती प्रतिभा पाटिल के बाद शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली दूसरी महिला है. द्रौपदी मुर्मू संथाली जनजाति से हैं और उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था. द्रौपदी मुर्मू ने देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के लिए कुल वोटों का 64.03% हासिल किया. इस लेख में हमने भारत के नए राष्ट्रपति 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को शामिल किया है.



New President of India 2022: Droupadi Murmu

  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था
  • वह 2000 और 2004 में ओडिशा विधानसभा में दो बार चुनी गईं, और 2000 से 2004 तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया. उन्होंने 2015 में झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.
  • उन्होंने भुवनेश्वर के रामादेवी महिला कॉलेज से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और ओडिशा सरकार में सिंचाई और बिजली विभाग में सेवा की.
  • उन्हें 2007 में ओडिशा विधान सभा द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

New President Of India 2022

यहां हम राष्ट्रपति चुनाव में डाले गए वोटों के आंकड़े नीचे उपलब्ध करा रहे हैं।

New President
Of India 2022, 15th President Of India

Votes

Droupadi
Murmu

Yashwant
Sinha

Votes From
States & Union Territories

2284

1669

Votes From
Parliament

540

208

Total Value
of votes

6,76,803

3,80,177

भारत के नए राष्ट्रपति 2022: क्या कहता है संविधान (What Constitution Says)

    संविधान कहता है कि भारत का राष्ट्रपति भारतीय राष्ट का मुखिया होता है और भारत का पहला नागरिक भी होता है. अनुच्छेद 52 कहता है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा.

    • अनुच्छेद 54 में राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं
    • अनुच्छेद 55 में राष्ट्रपति चुनाव के तरीके से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं
    • अनुच्छेद 56 में राष्ट्रपति के कार्यकाल का उल्लेख किया गया है
    • अनुच्छेद 60 में राष्ट्रपति की शपथ है
    • अनुच्छेद 356 में राष्ट्रपति शासन के प्रावधान दिए गए हैं

    New President Of India 2022, India’s 15th President: Quiz

    आइए अब भारत के राष्ट्रपति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर एक नज़र डालते हैं, ये प्रश्न आपके सामान्य जागरूकता अनुभाग में पूछे जा सकते हैं। अपने जवाब कमेंट सेक्शन में दें

    Q.1 भारत के अब तक कितने राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए?

    Q.2 भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग शुरू किया जा सकता है?

    Q.3 भारतीय राष्ट्रपति का वेतन क्या है?


    FAQs: New President of India 2022, India’s 15th President

    Q.1 द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति बनने के लिए किसे हराया था?

    Ans द्रौपदी मुर्मू विपक्षी दल के उमीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारत के 15वीं राष्ट्रपति बनी है.


    Q.2 भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थी?

    Ans. भारत की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल थीं.


    Q.3 भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति कौन हैं?

    Ans द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति है

    IBPS Clerk Eligibility Criteria 2022, Age Limit, Qualification & Nationality_100.1

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *