Latest Hindi Banking jobs   »   World Food Safety Day 2022: वर्ल्ड...

World Food Safety Day 2022: वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2022, जानें इतिहास, थीम और महत्व

World Food Safety Day 2022: वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2022, जानें इतिहास, थीम और महत्व | Latest Hindi Banking jobs_2.1

World Food Safety Day 2022: प्रत्येक वर्ष 7 जून को दुनिया भर में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्‍य लोगों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है और ख़राब या अनहेल्‍दी भोजन के सेवन से होने वाले नुकसान व स्‍वास्‍थ्‍य हानि की जानकारी उपलब्‍ध करानी है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों और संगठनों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन निश्चित रूप से खाद्य सुरक्षा और अन्य तत्वों जैसे कि सतत बाज़ार पहुंच, सतत विकास, कृषि, आदि के बीच संबंध बनाने में सुनिश्चित करेगा।

World Food Safety Day 2022: थीम/विषय (Theme)

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 का थीम/विषय इस बारे में होता है कि भोजन सभी के लिए कैसे महत्वपूर्ण है, भोजन कैसे स्वास्थ्य की रक्षा करेगा और जीवन बचाएगा। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 का थीम “सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य (Safer food, better health)” है, जिसकी घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की है।

World Food Safety Day: इतिहास (History)

पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून, 2019 को मनाया गया था, जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा द्वारा की गयी थी। पहली बार खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 का थीम/विषय “खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय (Food Safety, everyone’s business)” था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization (FAO)) के सहयोग से 7 जून, 2019 को पहले खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का नेतृत्व की ज़िम्मेदारी अपनी दो एजेंसियों खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को सौंपा।

World Food Safety Day: महत्त्व (Significance)

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए खाद्य प्रणाली को बदलना और ध्यान आकर्षित करने वाली कार्रवाई को प्रेरित करना है। इससे खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, बाज़ार पहुंच, पर्यटन और सतत विकास में योगदान करने, खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने में मदद मिल सकेगी। यह दिन यह सुनिश्चित करने के प्रयासों को मज़बूत करने का अवसर भी प्रदान करता है कि हम जो भोजन करते हैं वह सुरक्षित है और विश्व स्तर पर खाद्य जनित बीमारियों के बोझ को कम करता है। दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा है कि दुनियाभर में विकसित और विकासशील देशों में हर वर्ष भोजन और इससे होने वाली बीमारियों से लगभग तीस लाख लोगों की मौत हो जाती है।

Latest Notifications 

Indian Bank SO Recruitment 2022

Almora Urban Cooperative Bank Recruitment 2022

SBI Recruitment 2022

SBI Retired Officer Recruitment 2022

ICAR IARI Assistant Recruitment 2022

Indian Post GDS Recruitment 2022

adda247

FAQs: World Food Safety Day 2022

Q1. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार ऊपर दिए गए लेख में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के इतिहास को चेक कर सकते हैं।


Q2. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 का थीम/विषय क्या है?

उत्तर: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 की थीम “सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य (Safer food, better health)” है, जिसकी घोषणा डब्ल्यूएचओ ने की है।


Recent Posts:


Weekly Current Affairs 2022 PDF

Monthly Current Affairs PDF 2022

Daily Current Affairs 2022

 


RBI Grade B Prelims Result 2022 Out, Check Result Link_70.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *