Latest Hindi Banking jobs   »   International Yoga Day 2022: आज समूचे...

International Yoga Day 2022: आज समूचे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 मनाया जा रहा है, जानें इसका इतिहास, महत्त्व, थीम और मुख्य तथ्य

International Yoga Day 2022: आज समूचे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 मनाया जा रहा है, जानें इसका इतिहास, महत्त्व, थीम और मुख्य तथ्य | Latest Hindi Banking jobs_3.1


International Yoga Day 2022: प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज का दिन देश भर में योग से होने वाले फायदों के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए बड़े ज़ोर शोर सेलिब्रेट किया जाता है। योग मानव के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह भारत वर्ष की एक अमूल्य प्राचीन प्रथा है। मन को शांत रखने और शरीर को दुरुस्त रखने में योग बहुत ही मददगार साबित होता है। जीवन में योग के इसी महत्व को दर्शाने के लिए पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस/इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day 2022) मनाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8वां संस्करण है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को विश्व योग दिवस (Worlds Yoga Day) भी कहा जाता है।

Theme of International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का थीम/विषय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए अलग-अलग वर्षों में अलग थीम/विषय होता है, अतः हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक थीम रखा गया है। आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने 21 जून, 2022 को दुनियाभर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ये ख़ास थीम चुनी है। वर्ष 2022 का थीम है – “Yoga for Humanity (मानवता के लिए योग)”। इसके पहले पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘Yoga for well-being (स्वास्थ्य/कल्याण के लिए योग)’ था।

History of International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास 

भारत में योग का इतिहास पुराना है, हालाँकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है।  साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी पहल की थी। जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित किया था। कुल 193 सदस्य देशों में से 177 सदस्यों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दी थी। तब जाके पहली बार यह 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

Significance of International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व

ऐसा कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवाश करता है। अतः स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन/मस्तिष्क के लिए योग बहुत ज़रूरी है। योग करने से मानव जीवन में बड़ा सकारात्मक असर पड़ता है, इसका असर आप योग शुरू करने के चंद दिनों बाद ही देख सकते है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मकसद लोगों के बीच योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है। आज के दिन दिन पूरी दुनिया में योग को बढ़ावा देने और लोगों को को प्रेरित करने के लिए समूचे विश्व में बहुतेरे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

International Yoga Day 2022: आख़िरकार 21 जून को ही क्यों मनाते हैं योग दिवस?

दरअसल, साल के 365 दिनों में से 21 जून सबसे लंबा दिन होता है। इसकी वजह यह है कि इन दिन उत्तरी गोलार्ध पर सूरज की सबसे ज्यादा रोशनी पड़ती है। इस दिन सूरज जल्दी निकलता है और देरी से ढलता है। साथ ही इस दिन सूरज से मिलने वाली ऊर्जा सबसे ज्यादा प्रभावी होती है, जो प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। नतीज़तन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के लिए चुना गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *