Latest Hindi Banking jobs   »   World Heritage Day 2022 In Hindi...

World Heritage Day 2022 In Hindi : विश्व धरोहर दिवस 2022, जानिए थीम, इतिहास और महत्व

World Heritage Day 2022 In Hindi : विश्व धरोहर दिवस 2022, जानिए थीम, इतिहास और महत्व | Latest Hindi Banking jobs_3.1


World Heritage Day 2022: संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत/धरोहर दिवस (World Heritage Day) मनाता है। यह दिवस मानव धरोहर को संरक्षित करने और इसके लिए काम करने वाले संगठनों के प्रयासों को पहचानने के लिए मनाया जाता है।  प्राचीन इमारतें और स्मारक दुनिया के लिए एक संपत्ति हैं। ये राष्ट्र की समृद्ध विरासत के लिए बनाये जाते हैं।  यह दिन समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है जो हमारी संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग है। इस विश्वव्यापी आयोजन के पीछे की प्रेरक शक्ति पेरिस में स्थित इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS) है।




विश्व धरोहर दिवस 2022 का विषय/थीम (World Heritage Day 2022 Theme)

World Heritage Day 2022: प्रत्येक वर्ष हम 18 अप्रैल को विरासत स्मारकों के संरक्षण की एक रिमार्क के रूप में विश्व विरासत दिवस मनाते हैं। लोग, विभिन्न सांस्कृतिक समूह, समितियाँ और भागीदार इस विशेष दिन को मनाते हैं। इस बार वर्ष 2022 के लिए, इस वर्ष विश्व विरासत दिवस की थीम “विरासत और जलवायु (Heritage and Climate)” है।


विश्व धरोहर दिवस 2022 का इतिहास (World Heritage Day History)

World Heritage Day 2022: स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 18 अप्रैल, 1982 को अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल परिषद (International Council on Monuments and Sites – ICOMOS) द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसे सन् 1983 में यूनेस्को की महासभा द्वारा अनुमोदित किया गया था। विश्व विरासत दिवस का उद्देश्य दुनिया भर के विभिन्न स्थलों की सुरक्षा के महत्व पर ज़ोर देना है, जिन्हें विश्व विरासत स्थल का दर्ज़ा हासिल है और  इसक साथ इन स्थलों की सुरक्षा को लेकर आने वाली चुनौतियों का निपटारा करना है। इसका मुख्य लक्ष्य लोगों को मानवता के विभिन्न स्मारकों से अवगत कराना है कि वे कितने संवेदनशील हैं और आप उनकी रक्षा कैसे कर सकते हैं।

Important Days in April 2022

Bank Holidays in April 2022


विश्व धरोहर दिवस 2022 क्यों मनाया जाता है (Why is World Heritage Day celebrated)?

World Heritage Day 2022: विश्व विरासत दिवस मनाने के पीछे का विचार विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों को एक दूसरे से मिलना और उनके इतिहास, विरासत और परंपराओं के बारे में ज़ानकारी साझा करना है। यह विविध समाजों के लोगों को एक-दूसरे के बारे में अधिक ज़ानकारी प्रदान करता है और अंततः सह-निवास/साथ रहने (co-habitation) को बढ़ावा देता है। इस दिन मनुष्य द्वारा की जाने वाली संभावित गतिविधियाँ ‘वेबिनार, सम्मेलन, गोल मेज़ सम्मेलन, व्याख्यान, प्रस्तुतियाँ, साक्षात्कार, प्रेस विज्ञप्ति और बहुत कुछ’ हैं। यहां तक कि कई लोग अपने विरासत स्थलों पर जाकर इसे मनाते हैं। बहुत से लोग अपने विचारों को कविताओं, उद्धरणों, विवरणों और उसके लिए छवियों को डिजाइन करने के माध्यम से भी प्रदर्शित करते हैं।


 List of Important Days and Dates 2022: साल 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची

FAQs: World Heritage Day 2022:

प्रश्न: विश्व विरासत दिवस का विषय/थीम क्या है?

उत्तर: विश्व विरासत दिवस 2022 की विषय/थीम “विरासत और जलवायु (Heritage and Climate)” है।


प्रश्न: विश्व विरासत दिवस का क्या महत्व है?

उत्तर: विश्व विरासत दिवस लोगों को विश्व की सभी संस्कृतियों का जश्न मनाने, महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्मारकों और स्थलों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और विश्व की संस्कृतियों के संरक्षण के महत्व पर ज़ोर देने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *