Latest Hindi Banking jobs   »   ICAR full Form

ICAR full Form: जानिए क्या है ICAR की फुल फॉर्म, देखें ICAR से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी

ICAR full Form, What is the full form of ICAR?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कार्य- राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (National Agricultural Education Accreditation Board) के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद शिक्षण संस्थाओं का मूल्यांकन करने वाली इकाई है। इससे मान्यता प्राप्त किये बिना देश में कोई भी कॉलेज/ विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (Graduation) तथा परास्नातक (Post Graduation) किए हुए विद्यार्थी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के किसा भी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय से परास्नातक (Post Graduation) या पीएचडी (PHD) नहीं कर सकता। शिक्षण संबंधी नियमों में ये बदलाव 2019-20 से लागू किए गए हैं।

ICAR full Form, What is the full form of ICAR?

ICAR का पूरा नाम Indian Council of Agricultural Research यानि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद है. यह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी (Autonomous) संस्था है जिसकी स्थापना रॉयल कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर हुई थी।

सोसाइटा रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत इसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929 को इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम के साथ की गई थी। ICAR का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। ICAR के चार क्षेत्रीय कार्यालय क्रमशः नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई तथा बैंगलोर में स्थित हैं।

क्या करता हैं ICAR

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद देश भर में स्थापित लगभग 75 कृषि विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर योजना तैयार करने, विकास करने, समन्वय तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च कृषि शिक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करती है। ICAR ने भारत में हरित क्रांति लाने और उसके बाद कृषि में निरन्तर विकास करने संबंधी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश में हरित क्रांति लाने और उसके बाद कृषि में निरन्तर विकास में अपने अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास से अग्रणी भूमिका निभाई है। जिससे वर्ष 1950-51से 2017-2018 खाद्यान्न का उत्पादन 5.6 गुणा, बागवानी फसलें 10.5 गुणा, मत्स्य उत्पादन 16.8 गुणा, दूध 10.4 गुणा और अंडा उत्पादन 10.4 गुणा बढ़ा है। राष्ट्रीय खाद्य और पोषण सुरक्षा पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव देखा जा सकता है। कृषि में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बढ़ाने में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास में यह अद्यतन क्षेत्रों में संलग्न है और इसके वैज्ञानिक अपने क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हैं।

इन्हें भी पढ़ें

Important Days in March 2024, National and International Dates_60.1

IBPS PO Syllabus 2023 in Hindi: IBPS PO सिलेबस & परीक्षा पैटर्न 2023, देखें प्रीलिम्स-मेंस का डिटेल सिलेबस | Latest Hindi Banking jobs_90.1

FAQs

ICAR की फुल फॉर्म क्या है?

ICAR की फुल फॉर्म  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research है.  

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. हिमांशु पाठक हैं. उन्होंने जुलाई 2022 में अध्यक्ष का पद ग्रहण किया था.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की वेबसाइट क्या है?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की वेबसाइट @https://www.icar.org.in  

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय कहाँ है?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्यालय नई दिल्ली में है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना कब हुई थी?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना 16 जुलाई, 1929 में हुई थी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *