Latest Hindi Banking jobs   »   Top Banking Exam of India: जानिए,...

Top Banking Exam of India: जानिए, कौन-सी हैं भारत की प्रमुख बैंकिंग परीक्षाएँ?

Top Banking Exam of India: जानिए, कौन-सी हैं भारत की प्रमुख बैंकिंग परीक्षाएँ? | Latest Hindi Banking jobs_3.1

क्या आप भी बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो ये आर्टिकल आपकी मदद तो करेगा ही साथ ही ये आपके ली मील का पत्थर (Milestone) भी साबित हो सकता है! जैसा आप सभी जानते है हर वर्ष लाखों उम्मीदवार बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं जिसमें से कुछ हज़ार उम्मीदवार ही सफलता प्राप्त करते हैं। बैंकिंग सेक्शन करियर के लिए चुने जाने वाले क्षेत्रों में से सबसे आगे है। इसके कई कारण है जैसे जॉब सिक्यूरिटी, सैलरी, सुविधाएं और अन्य लाभ. बैंकिंग क्षेत्र में हर साल कई परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं जिनमें से SBI PO, SBI Clerk, IBPS PO, IBPS Clerk, IBPS RRB, आदि प्रमुख बैंकिंग परीक्षाएं हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत में बैंकिंग सेक्टर की टॉप परीक्षाओं के बारे में बताएंगे ताकि आपको अपनी मनपसंद जॉब चुनने में दिक्कत न हो जोकि इस प्रकार हैं-



RBI Grade- B-

रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया (RBI) को भारत का केंद्रीय बैंक कहा जाता है जिसका मुख्यालय-मुंबई में है। RBI के द्वारा हर वर्ष Grade- B अफसरों की वैकेंसी निकाली जाती है जिसमें Grade- B के अंतर्गत Grade B General Officers, Officers in Grade B DEPR (Department of Economic and Policy Research) तथा Officers in Grade B DSIM (Department of Statistics and Information Management) के पद शामिल होते हैं। Grade- B अफसरों के लिए सैलेरी लगभग 80,000/- रुपए है।


 

RBI Assistant- 

RBI की तरफ से लगभग हर वर्ष Assistant के पदों के लिए वैकेंसी की नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। योग्य उम्मीदवार इसमें भाग लेकर बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। RBI Assistant की सैलेरी लगभग 45,000/- प्रति माह है। इस परीक्षा में दो चरण होते हैं- प्रीलिम्स तथा मेंस। इस परीक्षा में इंटरव्यू का चरण नहीं है।


रिज़र्व बैंक साल 2022 में RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर चुका है जिसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की मददके लिए हमने नीचे आवेदन लिंक दिया है जहाँ से उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं.


RBI Assistant Apply Online 2022: Click Here To Apply



SBI PO- 

भारतीय स्टेट बैंक का मुख्यालय मुंबई में है। SBI हर वर्ष PO के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेंस तथा इंटरव्यू। SBI PO की मासिक सैलेरी लगभग 45000/- होती है जिसमें DA, HRA, CCA, Medical allowances आदि शामिल हैं। 



SBI Clerk-

भारतीय स्टेट बैंक हर वर्ष क्लर्क के पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी करता है जिसमें अंतिम रूप से चयन के लिए दो चरण होते हैं- प्रीलिम्स तथा मेंस।  SBI Clerk की मासिक सैलेरी लगभग 23000/- होती है जिसमें DA, HRA, CCA, Medical allowances आदि आदि अलग से दिए जाते हैं।



IBPS PO-

Institute of Banking Personnel Selection के द्वारा हर वर्ष PO के पदों के लिए वैकेंसी जारी करता है। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेंस तथा इंटरव्यू। इस परीक्षा के द्वारा भारत के पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए PO के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की बीच प्रतियोगिता करवाई जाती है जिसमें अंतिम रूप से चयनित व्यक्ति को PO के पद के लिए चुना जाता है।


 

IBPS Clerk-

Institute of Banking Personnel Selection के द्वारा हर वर्ष Clerk के पदों के
लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। इस परीक्षा में दो चरण होते हैं- प्रीलिम्स तथा मेंस। इस परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता है। इस परीक्षा के द्वारा भारत के पब्लिक सेक्टर बैंकों के
लिए क्लर्क के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की बीच प्रतियोगिता करवाई जाती है
जिसमें अंतिम रूप से चयनित व्यक्ति को क्लर्क के पद के लिए चुना जाता है।


 

IBPS RRB-

Institute of Banking Personnel Selection हर वर्ष क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए ग्रुप ए तथा बी के लिए विभिन्न परीक्षाएँ आयोजित करता है जिसमें ऑफिसर स्केल I, II, III & Office Assistant के पद शामिल हैं। जहाँ Office Assistant के पदों के लिए प्रीलिम्स तथा मेंस के चरण होते हैं और ऑफिसर स्केल I तथा II के लिए तीन चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेंस तथा इंटरव्यू। इसी प्रकार ऑफिसर स्केल III में सिर्फ दो चरण होते हैं जिसमें एक सिंगल ऑनलाइन परीक्षा तथा इंटरव्यू शामिल हैं।



NABARD-

National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) का मुख्यालय मुंबई में है। इसके द्वारा हर वर्ष ग्रुप ए, बी, सी के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाती है। Group A में Rural Development Banking Service, Protocol & Security Service, Rajbhasha and Legal के पद Group B में Development Assistant का पद तथा Group C में Office Attendant का पद शामिल है।



 

LIC AE/AAO-

LIC के द्वारा हर वर्ष Assistant Engineers (AE) तथा Assistant Administrative Officers (AAO) के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाती है। इस परीक्षा में तीन चरण शामिल हैं-  प्रीलिम्स, मेंस तथा इंटरव्यू। LIC AAO की बेसिक सैलेरी लगभग 53,000/- रुपए होती है तथा LIC AE के पद के लिए सैलेरी लगभग 57,000/- रुपये होती है।



 

बैंकिंग क्षेत्र की वर्ष 2022 की परीक्षाएँ तथा महत्वपूर्ण जानकारी-

 

2022 में होने वाली बैंक की प्रमुख परीक्षाओं की लिस्ट नीचे टेबल में दी गई है-

 

Exam

Exam Dates

Notification
Dates

Prelims exam

Mains exam

SBI Clerk/PO

To be notified

 To be notified

To be notified

IBPS RRB

Officers Scale I

07-Aug-2022, 13-Aug-2022, 14-Aug-2022, 20-Aug-2022 and 21-Aug-2022

24-Sep-2022

Notification: June 2022

Registration: June 2022

IBPS RRB

Office Assistant

07-Aug-2022,
13-Aug-2022,
14-Aug-2022, 20-Aug-2022 and 21-Aug-2022

01-Oct-2022

Notification: June 2022

Registration: June 2022

IBPS RRB

Officers Scale II

Single level exam: 24-Sep-2022

Notification: June 2022

Registration: June 2022

IBPS Clerk

28-Aug-2022
03-Sep-2022
04-Sep-2022

08-Oct-2022

Notification: July 2022

Application Form: July 2022

IBPS PO

15-Oct-2022
16-Oct-2022
22-Oct-2022

26-Nov-2022

Notification: September 2022

Application Form: September 2022

RBI Assistant

26-Mar-2022

27-Mar-2022

May 2022

Notification: 17-Feb-2022

Application Form: 17-Feb-2022 to 08-Mar-2022

 


You may also like:-

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *