Latest Hindi Banking jobs   »   PSSSB Clerk Result 2021 in Hindi:...

PSSSB Clerk Result 2021 in Hindi: PSSSB क्लर्क रिजल्ट, आंसर की और कट ऑफ (Answer Key, Cut off & Merit List)

 

PSSSB Clerk Result 2021 in Hindi: PSSSB क्लर्क रिजल्ट, आंसर की और कट ऑफ (Answer Key, Cut off & Merit List) | Latest Hindi Banking jobs_3.1

PSSSB Clerk Result 2021: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड जल्द ही Clerk(IT) और Clerk(accounts),  के पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PSSSB क्लर्क परिणाम 2021 जारी करेगा।  PSSSB क्लर्क लिखित परीक्षा 2021, 11 और 12 दिसंबर 2021 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सभी अपने परिणाम या तो आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए लेख में उल्लिखित  लिंक से देख सकते हैं।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PSSSB क्लर्क परिणाम 2021 से संबंधित अन्य सभी
जानकारी जैसे PSSSB क्लर्क उत्तर कुंजी (आंसर की) , कट ऑफ आदि की जानकारी नीचे दिए गए लेख से देखें।

PSSSB Clerk Admit Card 2021

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड जल्द ही उन उम्मीदवारों के लिए परिणाम जारी करेगा जो PSSSB क्लर्क परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे। PSSSB क्लर्क भर्ती 2021 के लिए कुल 3169 रिक्तियों की घोषणा की गई है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार  टाइपिंग टेस्ट के पात्र होंगे।  उम्मीदवार नीचे दिए गए आर्टिकल में  PSSSB क्लर्क परिणाम 2021 की जांच करने के लिए  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

PSSSB Clerk Result 2021: Important Dates


PSSSB क्लर्क परिणाम 2021 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई तालिका से सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच करें और उन्हें नोट अवश्य कर लें।

Events Important Dates
Online Registration Starts 23rd October 2021
Online registration ends 7th December 2021
Release of PSSSB Clerk admit card 2021 7th December 2021
PSSSB Clerk exam 2021 11th and 12th December 2021
PSSSB Clerk result 2021 To be Announced soon

PSSSB Clerk Result Link 2021

सभी उपस्थित उम्मीदवार अपने रोल नंबर / पंजीकरण संख्या, पासवर्ड /DOB का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक से अपना PSSSB क्लर्क परिणाम 2021 देख सकते हैं।  यह लिंक उम्मीदवारों को उनके परिणाम के लिंक पर पुनर्निर्देशित करेगा। लिंक पर क्लीक करने से उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की जरूरत नही है, वे केवल नीचे दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Click here to check PSSSB Result 2021(Link Inactive) 

 

How to check PSSSB Clerk result 2021

1. PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

2. होम पेज पर ‘करंट न्यूज सेक्शन’ पर क्लिक करें।

3. ‘PSSSB क्लर्क रिजल्ट 2021’ पर क्लिक करें।

4. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आपके परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।

5.अब जिस पीडीएफ में परिणाम दिया हो, उसमे Ctrl+f दबाएं और पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।

6. भविष्य के लिए अपना परिणाम सेव करें और डाउनलोड करें।

PSSSB Clerk Answer key 2021

PSSSB उत्तर कुंजी 2021 प्राधिकरण द्वारा PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।  जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे जल्द ही उत्तर कुंजी जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे होंगे।  आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद PSSSB क्लर्क उत्तर कुंजी 2021 की जांच करने का लिंक नीचे अपडेट कर दिया जाएगा।

PSSSB Clerk Cut off 2021

PSSSB द्वारा PSSSB  क्लर्क परिणाम 2021 जारी करने के बाद, PSSSB, PSSSB क्लर्क 2021 की कट ऑफ जारी करेगा। कट ऑफ अंक वे न्यूनतम अंक हैं जो उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाती है अगले चरण में जाने के लिए उम्मीदवारों को कट ऑफ के बराबर अंक लाने की आवश्यकता होती है।

 

FAQs: PSSSB Clerk Result 2021


Q. PSSSB क्लर्क परिणाम 2021 की घोषणा कब होगी?

Ans. PSSSB क्लर्क रिजल्ट 2021 की घोषणा बहुत जल्द PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

Q. PSSSB क्लर्क परीक्षा 2021 कब आयोजित की गई थी?

Ans. PSSSB क्लर्क परीक्षा 2021, 11 और 12 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *