Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 22...

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 22 अगस्त, 2021 – Revision test

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 22 अगस्त, 2021 – Revision test | Latest Hindi Banking jobs_3.1

TOPIC:  आज 22 August 2021 की क्विज़ Revision test based questions पर आधारित है… 


 Directions (1-5): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

सात व्यक्ति इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है और शीर्ष मंजिल की संख्या 7 है। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग अर्थात काला, पीला, गुलाबी, हरा, नारंगी, सफेद और लाल पसंद हैं लेकिन आवश्यक नहीं इसी क्रम में हो।

गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और Q के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। N सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। P, M के ठीक ऊपर रहता है। पीला रंग पसंद करने वाला व्यक्ति, काला रंग पसंद करने वाले के ऊपर रहता है लेकिन ठीक ऊपर नहीं। N को गुलाबी रंग पसंद करता है। Q और R के बीच एक व्यक्ति रहता है। Q, R के ऊपर रहता है। हरा रंग पसंद करने वाला व्यक्ति दूसरी मंजिल पर रहता है। P को हरा रंग पसंद नहीं है। S, N के ऊपर रहता है और उसे लाल और पीला रंग पसंद नहीं है। सफेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और काला रंग पसंद करने वाले के बीच एक व्यक्ति रहता है। S को सफ़ेद रंग पसंद नहीं है। वह व्यक्ति जिसे पीला रंग पसंद है वह एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। O को लाल रंग पसंद नहीं है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन लाल रंग पसंद करता है?

(a) N

(b) S

(c) M

(d) P

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. निम्नलिखित में से कौन सा रंग M को पसंद है?

(a) सफ़ेद

(b) गुलाबी

(c) पीला

(d) हरा

(e) नारंगी

Q3. N और O के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) पांच

(b) तीन

(c) चार

(d) एक 

(e) कोई नहीं

Q4. निम्नलिखित पांच में से चार निश्चित रूप से एक समूह के आधार पर समान हैं, ज्ञात कीजिए कौन सा एक उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) R

(b) Q

(c) P

(d) S

(e) M

Q5. निम्नलिखित में से कौन काला रंग पसंद करता है?

(a) Q

(b) M

(c) O

(d) R

(e) इनमें से कोई नहीं 

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की परवाह किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

(a) यदि निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।

(b) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है।

(c) यदि केवल निष्कर्ष I सत्य है।

(d) यदि या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।

(e) यदि केवल निष्कर्ष II सत्य है।

Q6. कथन:

सभी शुगर सॉल्ट है।

कुछ कप स्टिक हैं।

कोई स्टिक शुगर नहीं है।

निष्कर्ष: 

I. सभी कप के सॉल्ट होने की संभावना है।

II. कुछ स्टिक सॉल्ट हैं।

Q7. कथन: 

कुछ कोएं चमगादड़ हैं।

कुछ चमगादड़ बिल्ली हैं।

सभी चमगादड़ मक्खी हैं।

निष्कर्ष: 

I. कोई मक्खी बिल्ली नहीं है। 

II. कुछ कोएं बिल्ली हो सकते है।

Q8. कथन:

सभी बोतल जग हैं।

कोई जग मग नहीं है।

कोई मग कैप नहीं है।

निष्कर्ष: 

I. कुछ बोतल कैप हैं।

II. कोई कैप बोतल नहीं है।

Q9. कथन:

सभी स्टेट सिटी हैं।

कुछ कंट्री वर्ल्ड हैं।

कोई वर्ल्ड स्टेट नहीं है।

निष्कर्ष: 

I. कुछ सिटी स्टेट हैं।

II. सभी स्टेट के कंट्री होने की संभावना है।

Q10. कथन:

कुछ बैट बॉल हैं।

कुछ पेन माउस हैं।

कुछ बॉल पेन हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ बैट पेन हैं।

II. कुछ बॉल माउस हैं।

Direction (11-13): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक तीन पीढ़ी के परिवार में आठ सदस्य अर्थात J, K, L, M, N, O, P और Q हैं। M, Q की पुत्र वधु है। K, J का नेफ्यू है। L, J की मां है और उसके दो बच्चे हैं। N, L की ग्रैंडडॉटर है। J, M का ब्रदर इन लॉ है। परिवार में दो विवाहित युगल हैं। P, N का पिता है। O, M का भाई है। परिवार में तीन महिला सदस्य हैं। J अविवाहित है।

Q11. J, N से किस प्रकार संबंधित है?

(a) पिता

(b) माँ

(c) अंकल

(d) भाई

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. O की नीस कौन है?

(a) J

(b) K

(c) P

(d) N

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. निम्नलिखित में से कौन P का ब्रदर इन लॉ है?

(a) M

(b) O

(c) J

(d) Q

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q14. एक महिला की ओर इशारा करते हुए, सुमित अपने इकलौते पुत्र से कहता है, “वह मेरी माँ की पुत्र वधु  की पुत्र वधु  है”। सुमित अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह महिला सुमित से किस प्रकार संबंधित है?

(a) बहन

(b) भाई

(c) पुत्र वधु

(d) पत्नी

(e) पुत्री

Q15. एक व्यक्ति को मंच पर दिखाते हुए, महिला ने कहा, “वह उस व्यक्ति की इकलौती संतान है जो मेरे पुत्र का ग्रैंडफादर है। मंच पर मौजूद व्यक्ति, महिला से किस प्रकार संबंधित है?

(a) पति

(b) ब्रदर इन लॉ 

(c) भाई

(d) बहन

(e) नेफ्यू

SOLUTIONS:

IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 22 अगस्त, 2021 – Revision test | Latest Hindi Banking jobs_4.1
IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 22 अगस्त, 2021 – Revision test | Latest Hindi Banking jobs_5.1IBPS Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज- 22 अगस्त, 2021 – Revision test | Latest Hindi Banking jobs_6.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *