Latest Hindi Banking jobs   »   SBI PO 2021: SBI PO परीक्षा...

SBI PO 2021: SBI PO परीक्षा के English सेक्शन में ऐसे पायें Full Marks- Strategies and Tips for English to Crack SBI PO 2021

SBI PO 2021: SBI PO परीक्षा के English सेक्शन में ऐसे पायें Full Marks- Strategies and Tips for English to Crack SBI PO 2021 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Strategies and Tips for English to Crack SBI PO 2021 | SBI PO 2021

बैेंकिंग सेक्टर में SBI PO को एक प्रतिष्ठित पद माना जाता हैं इसीलिए हर साल लाखों छात्र SBI PO के लिए आवेदन करते हैं. इसके आलावा SBI PO परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करने के पीछे कई कारण भी हैं जैसे- SBI PO का वेतन, भत्ते और सुविधाएँ आदि. हालाँकि SBI PO परीक्षा पास करना इतना भी आसान नही होता है, इसलिए SBI PO की परीक्षा को पास करने के लिए हमें परीक्षा के हर सेक्शन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. English Language एक ऐसा सेक्शन है जिसमें अगर आपने बेसिक क्लियर कर रखा है तथा इसके प्रश्नों की आपने अच्छे से प्रैक्टिस की हुई है तो आप आसानी से इस सेक्शन में एक अच्छा स्कोर हासिल कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं English Language सेक्शन को तैयार करने के लिए खास टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप इस सेक्शन में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.


SBI PO अधिसूचना, परीक्षा तिथि, सिलेबस, रिक्तियां, परीक्षा पैटर्न, और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल


Exam pattern of English
Section in SBI PO Prelims and Mains, 2021

 

आइए सबसे पहले देखते हैं कि SBI PO प्रीलिम्स तथा मेंस परीक्षों में कुल प्रश्न, कुल मार्क्स तथा इन प्रश्नों को हल करने के लिए कुल समय कितना है-

Exam Pattern of English in
SBI PO Prelims & Mains

Phase

Number of
Questions/maximum Marks

Time Duration

SBI PO Prelims

30/30

20 mins

SBI PO Mains

35/40

40 mins

 

नोट- 

  • याद रखें कि प्रीलिम्स तथा मेंस परीक्षा में 1/4 अर्थात् 0.25 का नकारात्मक मूल्यांकन किया जाएगा।
  • दोनों ही चरणों में सेक्शनल कटऑफ नहीं है।
  • मेंस के चरण में 50 अंक का Descriptive paper हल करना आवश्यक है।

 

English
Language Study Plan for SBI PO 2021

Day
1: Idioms & Phrases

Day
2: Fillers

Day
3: Sentence Improvement

Day
4: Cloze Test

Day
5: Cloze Test

Day
6: Miscellaneous

Day
7: Miscellaneous

Day
8: Miscellaneous

Day
9: Column Matching

Day
10: Fillers

Day
11: Word/phrase Substitution

Day 12:
Sentence Correction

Day 13: Para-Jumble

Day
14: Vocabulary

Day 15:
Reading Comprehension

Day 16: Para
Jumble

Day
17:  Cloze Test

Day
18: Miscellaneous

Day
19: Column Based Filler

Day
20: Sentence Rearrangement

Day
21: Cloze test

 


Syllabus
of English Section

English Language में निम्नलिखित टॉपिक्स में प्रश्न पूछे जाते हैं-

  • Cloze Test
  • Reading Comprehension
  • Spotting Errors
  • Sentence Correction
  • Para Jumbles
  • Fill in the Blanks
  • Idioms and Phrases
  • Vocabulary
  • Sentence matching
  • Word Association
  • Verbal Ability
  • Multiple fill in the blanks
  • Words swapping etc.

 

आइये अब देखते हैं कि इन टॉपिक्स को कैसे तैयार करना है-

English
Grammar-

अगर आपको किसी सब्जेक्ट का बेसिक ही
न पता हो तो आपको वो सब्जेक्ट कभी समझ
नहीं आएगा। इसीलिए आपको English Language को अपनी ताकन बनाने के लिए आपको सबसे पहले English का ग्रामर पार्ट तैयार करना चाहिए जिसकी मदद से आप इस सेक्शन के अधिकतर प्रश्नों को आसानी से समझ कर हल कर सकते हैं। ग्रामर तैयार करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखें-

1. सबसे पहले 10th की कोई भी English ग्रामर बुक लीजिये और उसे रटने की जगह समझने
की
कोशिश करिये क्योंकि अगर परीक्षा में प्रश्न थोड़ा भी घुमाकर पूछा जाता है तो आप आसानी से हल कर लेंगे।


2.
ग्रामर के साथ-साथ इसके Examples को भी अच्छे से समझने की कोशिश करिए और इसी के साथ इन नियमों को अपने वाक्यों में प्रयोग करने की भी कोशिश करिए। ऐसा करने से आपके
वो नियम मजबूत हो जायेंगे।


Banking Exams 2021: आगामी परीक्षाओं के लिए ऐसे करें ज्यादा तैयारी




3.
इन सभी नियमों की अधिक से अधिक प्रैक्टिस करिये। किसी से बात करते समय या किसी भी काम को
करते समय अपने वाक्यों को
English में कन्वर्ट करने की कोशिश करिये।
शुरुआत में दिक्क़त आएगी लेकिन जैसा कहा गया है, “Practice makes a man perfect”, अगर आप बिना हार माने आगे बढ़ते रहे तो
एक दिन आपकी English बेहतर हो
जाएगी।


Bank PO Preparation: जानिए, कैसे करें बैंक PO की तैयारी? – A Complete Guide for Banking Aspirants

 

 Reading Comprehension

इस टॉपिक को बेहतर करने के लिए आप इन बिंदुओं को फॉलो
करके परीक्षा में अपने प्रदर्शन बेहतर कर सकते हैं-


1. इस पार्ट को बेहतर बनाने के लिए
सबसे पहले आपको
खुद में रीडिंग हैबिट
डेवलप करनी होगी। इसके लिए आप अपने पसंदीदा विषयों से
शुरुआत कर सकते हैं।
जैसे अगर आपको कोई कहानी पढ़नी हो तो उसे English में पढ़िए और
कठिन शब्दों
के अर्थ वही साथ में या अपनी नोटबुक में लिखते रहिये। समय-समय पर इन शब्दों को दोहराते रहिए जिससे आप ये शब्द दुबारा न भूलें।


2.
इसके बाद आपको एडिटोरियल पढ़ना शुरू करना है। एडिटोरियल की भाषा कभी-कभी कठिन होती है, ऐसे में आप Adda247 के YouTube चैनल पर रोज
आने वाले
The Hindu Editorial Analysis को देख सकते हैं। इससे आपको एक
गाइडेंस भी मिलेगा
और आप समझ पाएँगे कि आपको एडिटोरियल किस प्रकार पढ़ाना
है।

 

Playlist
of The Hindu Editorial Analysis

 

Vocabulary

 

अब बात आती है English ग्रामर के
बाद दूसरे महत्वपूर्ण टॉपिक की।
Vocabulary बैंकिंग परीक्षाओं में एक
महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अंतर्गत आप
Synonym, Antonyms, Idioms,
Phrases
आदि include कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए
कुछ बहुत ही आसान से बिंदु हैं जिन्हें ध्यान में रखकर ही आपको
आगे बढ़ना है-

1. रोज एडिटोरियल पढ़ने के साथ ही कठिन शब्दों को एक अलग नोटबुक में लिखते रहिये। इसके
साथ ही उससे रिलेटेड
Synonym तथा Antonyms शब्दों को भी लिखिए।


2.
इन शब्दों को रोज रिवाइज़ करिये जिससे ये आपको अच्छे से याद हो जाएँ। कोशिश करिये कि
आप वाक्यों को बनाते समय इन शब्दों का भी प्रयोग करें।


3. इसी के साथ Idioms and Phrases को भी समझने की कोशिश करिए। रोज इनको पढ़ने से ये आपको याद हो जाएँगे।

4. वाक्यों को बनाते समय ऐसे वाक्य बनाए जो उस शब्द या  Idioms and Phrases से मिलते-जुलते हों, जैसे- एक Idiom है Hot Potato जिसका मतलब है- An awkward of delicate problem with nobody wants to be associated. अब इसको आप ऐसे याद कर सकते हैं कि गर्म आलू को कोई छूना पसंद नहीं करता इसीलिए कुछ समस्याओँ को भी लोग छूना पसंद नहीं करते।

ऐसे हर मुश्किल शब्द  Idioms and Phrases को अपने शब्दों में ढाल कर आप आसानी से इनका मतलब याद रख सकते हैं।


Descriptive Paper-


1. इस पेपर में दो प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके लिए आपको पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। ये दोनों टॉपिक्स हैं-

  • Letter
  • Essay

 

2. इस पेपर को हल करने के लिए आपको 30 मिनट का समय दिया जाएगा इसलिए आपको दिए गए टॉपिक के बारे में जानकारी के साथ-साथ टाइपिंग भी करनी आनी चाहिए।

 

3. सप्ताह के किसी एक या अपनी सुविधा के अनुसार दिनों का चुनाव कर लें जिसमें आपको  Descriptive Paper की तैयारी भी करनी है।

 

4. इन चुने गए दिनों में आपको किन्हीं दो विषयों पर Essay के साथ ही Letter की भी प्रैक्टिस करनी है।

 

5. निबंध के लिए टॉपिक को चुनने के बाद सबसे पहले ये तय कर लें कि आपको निबंध में किन प्वाइंट्स पर लिखना है। ऐसा करने के लिए आप दी गई रफ़ शीट पर प्वाइंट्स को नोट कर सकते हैं। इसके बाद निबंध को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही टाइप करें।

 

6. इसी निर्धारित समय सीमा के अंदर पत्र को भी टाइप करें। 

 

7. निबंध के लिए आपको करंट अफेयर्स पता होने चाहिए जिससे आप एक अच्छे डेटा के साथ अपने निबंध को पूरा कर सकें।


Other Tips to Follow-

English को बेहतर बनाने के लिए ये कुछ
अन्य बिंदु हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं-

1. Adda247 ऐप पर उपलब्ध डेली English Quiz तथा मॉक सॉल्व करिये और उन्हें करने के बाद उत्तर
जरूर देखें जिससे आपको अपनी कमियाँ पता चले।



2.
सिर्फ कमियाँ पता करना ही काफ़ी नहीं है इसलिए उन कमियों को अपनी मजबूती बनाने के लिए
उन पर काम करिये। जिन टॉपिक्स में आप अक्सर गलती करते हैं
, उन्हें बार
बार समझने की कोशिश करिये।



3. English
सेक्शन से जुड़े अन्य टॉपिक्स को भी रोज रिवाइज़ करें। जैसे आप रोज एक पैराग्राफ
ले सकते हैं तथा उसके प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं
, fill in
the blanks
कर सकते हैं, Sentence rearrangement के प्रश्नों को भी हल कर सकते हैं।


4.
याद रखिये कि अगर आपमें लगन है और मेहनत करने की मजबूत इच्छाशक्ति है तो आप किसी भी
मुश्किल को हरा सकता हैं।
English सिर्फ एक भाषा है, इसे रटने की नहीं, समझने की
जरूरत है।

उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपकी तैयारी में आपकी मदद करेगा। अधिक जानकारी के लिए
Adda247 के साथ बने रहें।


Also Read,



Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *