Latest Hindi Banking jobs   »   9 January 2021 Daily GK Update:...

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 9 जनवरी 2021 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे UN Security Council, Fatah-1, Central African Republic, IHS Markit, Bandhan Bank, AIFF आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

राष्ट्रीय समाचार

1. भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 3 प्रमुख समितियों की करेगा अध्यक्षता 

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने घोषणा की है कि भारत अपने कार्यकाल के दौरान शक्तिशाली 15-राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की तीन प्रमुख समितियों की अध्यक्षता करेगा।
  • इन समितियों में से भारत 2022 में यूएनएससी की आतंकवाद रोधी समिति की अध्यक्षता करेगा, जिस वर्ष भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ भी है। 
  • भारत ने 01 जनवरी, 2021 से UNSC में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया। 
  • यह आठवीं बार है जब देश गैर-स्थायी सदस्य के रूप में UNSC में शामिल हुआ है। 2021 में, भारत के अतिरिक्त, नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको परिषद में गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

2. पाकिस्तान ने “फतह -1” रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण 

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • पाकिस्तानी सेना ने सफलतापूर्वक स्वदेशी रूप से विकसित गाइडेड मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम, फतह -1 का सफल उड़ान परीक्षण पूरा किया है। 
  • फतह -1 हथियार प्रणाली “दुश्मन के इलाके” पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है। 
  • सेना के महानिदेशक, मीडिया विंग, मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के अनुसार, फतह -1 हथियार प्रणाली 140 किमी की सीमा तक लक्ष्य को मार सकती है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान

3. तौडेरा फिर बने मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति  

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा द्वारा 53% से अधिक मतों से चुनाव जीतने के बाद दोबारा मध्य अफ्रीकी गणराज्य का राष्ट्रपति चुना गया। 
  • 63 वर्षीय राष्ट्रपति 2016 से सत्ता में हैं लेकिन देश के विशाल हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए हथियाबंद विरोधियों से लगातार संघर्ष कर रहे है। 
  • सोने और हीरे के उत्पादक मध्य अफ्रीकी गणराज्य की आबादी 4.7 मिलियन है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक कैपिटल: बुंगी
  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक करेंसी: सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रैंक
 

अर्थव्यवस्था समाचार

4. IHS मार्किट ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का जताया अनुमान

 

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • लंदन स्थित वित्तीय सेवा कंपनी IHS मार्किट ने अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान जताया है। 
  • यह अनुमान भारत द्वारा 2020 की आखिरी तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियों में आए महत्वपूर्ण सुधार पर आधारित है। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IHS मार्किट के सीईओ: लांस उगला
  • IHS मार्किट मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • IHS मार्किट स्थापित: 1959


बैंकिंग समाचार

5. बंधन बैंक ने सेना के जवानों के लिए लॉन्च किया शौर्य सैलरी अकाउंट

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने भारतीय सेना के साथ सेना कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • बैंक इस सझेदाती के तहत सेना के जवानों के लिए शौर्य सैलरी अकाउंट की सेवा प्रदान करेगा। बंधन बैंक शौर्य सैलरी अकाउंट जीरो बैलेंस खाता होता यानि इसमें कोई भी मेन्टेन चार्ज नही लगेगा। 
  • इसके अलावा शौर्य सैलरी अकाउंट, कर्मियों और उनके परिवारों को भी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • उन्हें अन्य विशेष सेवाए मुहैया कराई जाएगी जैसे कि एक लाख रुपये से अधिक की शेष राशि पर छह प्रतिशत ब्याज, एटीएम में असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन, शौर्य वीजा प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर लगने वाले वार्षिक शुल्क की छूट और असीमित मुफ्त NEFT/RTGS/IMPS/DD लेनदेन।
  • इसमें खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना कवर और एक आश्रित बच्चे को चार साल तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये का मुफ्त शैक्षिक भी लाभ शामिल है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष
  • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • बंधन बैंक की स्थापना: 2001

नियुक्तियां

6. अभिषेक यादव को नियुक्त किया गया AIFF का पहला उप महासचिव 

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को खेल निकाय द्वारा पदानुक्रम में एक नया पद बनाने के फैसले के बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है। 
  • 40 वर्षीय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, जो भाईचुंग भूटिया, सुनील छेत्री, महेश गवली और क्लाइमेक्स लॉरेंस के साथ खेल चुके हैं, जनवरी 2018 से राष्ट्रीय टीम के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। 
  • इसके अलावा यादव ने मुख्य कोच लुइस नॉर्टन डे मारोस के साथ मिलकर 2017 के U17 भारतीय विश्व कप टीम के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में भी काम किया है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष: सुब्रत दत्ता
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की स्थापना: 23 जून 1937
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

बैठक एवं सम्मलेन

7. रमेश पोखरियाल ने वर्चुअल किया अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘एडुकॉन- 2020’ का शुभारंभ

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो दिवसीय वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘EDUCON-2020’ का शुभारंभ किया। 
  • यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन (GERA) के सहयोग से केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा (CUPB) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 
  • EDUCON-2020 का मुख्य विषय “Envisioning Education for Transforming Youth to Restore Global Peace यानि वैश्विक शांति को साकार करने को युवाओं में बदलाव के लिए शिक्षा की संकल्पना” है।
  • यह सम्मेलन भारत में अपनी तरह का पहला आयोजन है जहां दुनिया भर के विद्वान लगातार 31 घंटे तक बिना रुके मैराथन संवाद सत्र करेंगे और भारत में समान गुणवत्ता वाली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा में आईसीटी के उपयोग की संभावनाओं की तलाश करेंगे।
  • इसके अलावा, सम्मेलन, 2050 तक उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के संभावित परिदृश्य, STEAM (Science, Technology, Engineering, Arts and Mathematics) शिक्षा के लिए नवीन तकनीकों के विकास, विश्वविद्यालयों में भविष्य की नौकरियों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण, भावी स्नातकों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम और 21वीं सदी में प्राचीन शिक्षा प्रणाली के औचित्य जैसे शिक्षा में उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराएगा।

रैंक और रिपोर्ट

8. एलन मस्क अमेज़ॅन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, Tesla के सीईओ एलन मस्क अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। एलोन मस्क की कुल संपति 188.5 बिलियन डॉलर से अधिक आंकी गई है। 
  • गुरुवार की सुबह टेस्ला (TSLA) के शेयरों में 6% की बढ़ोतरी ने अपने सीईओ की स्टॉक होल्डिंग और विकल्पों का मूल्य 10 बिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया, जिससे उनकी नेटवर्थ लगभग 188.5 बिलियन डॉलर हो गई। 
  • उनके साथ ही 2% से कम की मामूली वृद्धि ने बेजोस के अमेज़ॅन (एएमजेडएन) के शेयरों को लगभग 3 बिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया, जिससे उनकी नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर हो गई। 
  • ब्लूमबर्ग के अनुसार, बिल गेट्स अब 132 बिलियन डॉलर की कुल संपति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • टेस्ला स्थापित: 1 जुलाई 2003.
  • टेस्ला मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका

महत्वपूर्ण दिन

9. प्रवासी भारतीय दिवस: 9 जनवरी

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • द्विवार्षिक रूप से 9 जनवरी को भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस अथवा NRI डे के रूप में मनाया जाता है। 
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य एनआरआई को भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है और इस तरह उन्हें भारतीय विकास कार्यों में शामिल करना है। 
  • 16 वें प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2021 का विषय “Contributing to Aatmanirbhar Bharat” यानि “भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना” है।
  • प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी यानि आज के ही दिन 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत आने की याद में मनाया जाता है। 
  • 2015 में, इस दिन को द्विवार्षिक घोषित किया गया था। 2018 में, यह दिन सिंगापुर में व्यापक रूप से मनाया गया। 2019 में, यह कार्यक्रम वाराणसी में मनाया गया था।

निधन

10. जाने-माने भारतीय फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1

  • समकालीन महिलाओं के लिए भारतीय साड़ी को नया रूप देने के लिए प्रसिद्ध, मशहूर फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन। 
  • सत्या पॉल ने 1980 में भारत में पहला साड़ी बुटीक L’Affaire शुरू किया था। 
  • 1986 में, उन्होंने ब्रांड सत्या पॉल के तहत भारत का पहला डिज़ाइनर लेबल लॉन्च किया, जो अब देश के प्रमुख ब्रांडों में से एक बन गया है।

11. वयोवृद्ध प्रोफेसर चित्रा घोष का निधन

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रख्यात शिक्षाविद चित्रा घोष का निधन। 
  • उन्होंने शिक्षाविदों और सामुदायिक सेवाओं में अग्रणी योगदान दिया और युवाओं को पढ़ाने और प्रेरित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 
  • प्रोफेसर बोस कोलकाता के लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख थी।

विविध समाचार

12. J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लॉन्च की ‘सतर्क नागरिक’ मोबाइल एप्लीकेशन

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने J&K एंटी करप्शन ब्यूरो के मोबाइल एप्लीकेशन ‘सतर्क नागरिक’ और विभागीय सतर्कता अधिकारी पोर्टल को लॉन्च किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि यूटी प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह और उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है।
  • लॉन्च किए गए नए मोबाइल एप्लिकेशन को भ्रष्टाचार के बारे में आसानी से जानकारी की सुविधा प्रदान करने और नागरिकों को आसानी और गतिशीलता के साथ अपनी शिकायतों भेजने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • एंड्राइड डिवाइस रखने वाला कोई भी नागरिक प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकता है।
  • शिकायत के पंजीकरण के समय एक विशिष्ट आईडी नंबर आवंटित किया जाएगा जिसे बाद में शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • विभागीय सतर्कता अधिकारियों (DVO) पोर्टल को विभिन्न विभागों के DVO के साथ ऑनलाइन कम्युनिकेशन चैनल सक्षम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • कुछ मामलों में, शिकायतें चल रहे कार्यों, वर्तमान भर्तियों और अनुबंधों के विरुद्ध किए जाने वाले भुगतानों से संबंधित हैं।

वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 28 दिसम्बर से 3 जनवरी 2021 तक | Download PDF

The Hindu Review DECEMBER 2020 in Hindi : हिन्दू रिव्यू दिसंबर 2020, Download PDF

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1


9th  January Current Affairs 2021 | Current Affairs Today | Daily Current Affairs 2021 

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

9 January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1

All the Best BA’ians for SBI PO Prelims!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *