Latest Hindi Banking jobs   »   SSC JE पेपर-2 रिजल्ट जारी :...

SSC JE पेपर-2 रिजल्ट जारी : JE Paper II 2018 Result Download PDF

 SSC JE पेपर-2 रिजल्ट जारी : JE Paper II 2018 Result Download PDF | Latest Hindi Banking jobs_3.1
SSC JE Result 2020 – 

SSC JE रिजल्ट: SSC की ओर से SSC JE पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि,यह SSC की दी गयी तारीख से 10 दिन पहले जारी किया गया है, क्योंकि इससे पहले SSC JE के रिजल्ट की तारीख 21 सितंबर दी गयी थी, लेकिन SSC ने 11 सितंबर 2020 को ही SSC JE पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश भर में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, सिविल, और मैकेनिकल) के पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC JE परीक्षा आयोजित की जाती है। SSC JE पेपर-2 परीक्षा 29 दिसंबर 2019 को आयोग द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें कुल 10,600 उम्मीदवार शामिल हुए थे। सिविल इंजीनियरिंग के लिए कुल 8681 उम्मीदवार, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 1919 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर-2 लिखित परीक्षा था, जिसमें पेपर 1 में पास किए उम्मीदवार शामिल हुए थे। उम्मीदवार SSC JE पेपर-2 का रिजल्ट विवरण चेक कर सकते हैं और रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE पेपर II में शामिल उम्मीदवारों की संख्या – 10,635(सिविल: 8697 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल: 1938)

दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों की संख्या – 4,683 (सिविल: 3800 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल: 883)

SSC JE पेपर-2 रिजल्ट जारी : JE Paper II 2018 Result Download PDF | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Click here to download the Official Notice of SSC JE Paper 2 Result


SSC JE कट-ऑफ:

SSC JE सिविल इंजीनियरिंग कट ऑफ:-

SSC ने SSC JE सिविल इंजीनियरिंग कट-ऑफ अंक (पेपर- I + पेपर- II) घोषित किया है, दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के कट ऑफ अंक निम्नलिखित है।

SSC JE पेपर-2 रिजल्ट जारी : JE Paper II 2018 Result Download PDF | Latest Hindi Banking jobs_5.1

Click here to download SSC JE Paper 2 [Civil Engineering] Result

SSC JE इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग कट ऑफ:-

SSC ने SSC JE इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कट-ऑफ अंक (पेपर- I + पेपर- II) घोषित किया है, दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के कट ऑफ अंक निम्नलिखित है।

SSC JE पेपर-2 रिजल्ट जारी : JE Paper II 2018 Result Download PDF | Latest Hindi Banking jobs_6.1

Click here to download SSC JE Paper 2 [Electrical/ Mechanical Engineering] Result 


योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर 15.09.2020 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार उम्मीदवार डैशबोर्ड पर रिजल्ट/ मार्क्स लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंक 15.09.2020 से 14.10.2020 तक चेक कर सकते हैं। और SSC JE दस्तावेज़ सत्यापन 28.09.2020 (संभावित) हो होगी।


SSC JE रिजल्ट: महत्वपूर्ण तिथियाँ

SSC JE पेपर 2 परिणाम सितंबर 2020 में आयोग द्वारा घोषित होना था। पेपर 2 पास करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन में शामिल होंगे, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों के नामों के साथ अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Exam SSC JE 2018
Conducting Body Staff Selection Commission
Tentative Vacancies 1601 Vacancies
Posts Junior Engineer (Electrical, Civil, Mechanical)
Website ssc.nic.in
Selection Process
  • Paper I (CBT)
  • Paper-II (Descriptive)
  • Document Verification
SSC JE Paper 1 exam date 23rd- 27th September
Paper 1 Result Date 12th December 2019
Candidates appeared in Paper I  3,77,133 candidates
Candidates qualified for Paper 2 (Civil) 8681 candidates
Candidates qualified for Paper 2
(Electrical/ Mechanical)
1919 candidates
SSC JE Paper 2 exam date 29th December 2019
SSC JE Paper 2 Result Date 11th September 2020
SSC JE Paper 2 Marks 15th September 2020
SSC JE Document Verification 28.09.2020 (tentatively)


SSC JE पेपर-2 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर दिख रहे result टैब पर क्लिक करें।
  3. “Results” टैब के अंदर, “Junior engineer” रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  4. SSC JE पेपर 2 पास किए उम्मीदवारों का रिजल्ट PDF वाले आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।
  5. सर्च बार में अपना रोल नंबर डालें या “Ctrl + F” दबाएं और फिर रोल नंबर सर्च करें।
  6. यदि आप चयनित होंगे, तो आपका रोल PDF में हाइलाइट हो जाएगा।


SSC JE पेपर-I कट-ऑफ [सिविल]

सिविल इंजीनियरिंग के लिए SSC JE परीक्षा पेपर 1 का कट ऑफ नीचे दिया गया है:

Category SSC JE Cut Off [Civil]
UR 127.40
OBC 122.91
EWS 118.99
SC 107.61
ST 107.01

 

SSC JE पेपर-I कट-ऑफ[इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल]

इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल का SSC JE परीक्षा पेपर 1 का कट ऑफ नीचे दिया गया है:

Category SSC JE Cut Off [Electrical/Mechanical]
UR 152.16
OBC 149.30
EWS 147.47
SC 133.39
ST 125.49

 

Click Here To Check SSC JE Tier 1 Result [Electrical/Mechanical]

Check Official Notice for SSC JE Tier 1 Result


SSC JE परीक्षा पैटर्न: पेपर-II (लिखित परीक्षा)

SSC JE पेपर 2 में कुल 300 अंकों के लिए वर्णनात्मक प्रश्न होते हैं। SSC JE पेपर II का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है।

Paper-II Marks Time
Part-A General Engineering (Civil & Structural) 300 2 Hrs.
OR
Part- B General Engineering (Electrical) 300 2 Hrs.
OR
Part-C General Engineering (Mechanical) 300 2 Hrs.

 

SSC JE रिजल्ट: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Q. SSC JE पेपर 2 रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा?

SSC JE पेपर 2 रिजल्ट 11 सितंबर 2020 को घोषित किया गया है।

Q. SSC JE पेपर 2 की परीक्षा तिथि क्या थी?
SSC JE पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को हुआ था।

Q.SSC JE पेपर 2 के लिए कितने उम्मीदवार उपस्थित हुए?
SSC JE पेपर 2 के लिए कुल 10,635 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

Q. कितने उम्मीदवारों ने SSC JE पेपर 2 को पास किया है?
कुल 4,683 उम्मीदवारों ने SSC JE पेपर 2 को पास किया है।

Q. मैं SSC JE रिजल्ट कहां चेक कर सकता हूं?
आप SSC JE रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Q. SSC JE पेपर 2 परिणाम घोषित होने के बाद की अगली प्रक्रिया क्या होगी?
SSC JE पेपर 2 पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

RRB NTPC परीक्षा 2020 के लिए कुछ महत्वपूर्ण लिंक:

RRB NTPC 2020 Official New Exam Dates(हिंदी में) : 35208 Vacancies; Check Official Update | Exam Dates & Admit Cards
RRB NTPC Syllabus in Hindi 2020 (आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस 2020) : CBT 1 और CBT 2 का Detailed Syllabus

  • RRB NTPC Salary:  जानें, किस पोस्ट पर मिलती है कितनी सैलरी, क्या है जॉब प्रोफाइल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *