Latest Hindi Banking jobs   »   Daily GK Update 1st April 2020:...

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 1 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल किया लॉन्च 

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
पर्यटन मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद करने के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल लॉन्च किया है। इस पर strandedinindia.com  के जरिए पहुंचा जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल.

2. परिवहन मंत्रालय ने परिवहन संबंधित दस्तावेज की वैधता बढ़ाने के लिए जारी की एडवाइजरी 

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके अंतर्गत 1 फरवरी 2020 से समाप्त होने वाले सभी दस्तावेजों की वैधता को बढ़ा दिया गया है। इन सभी दस्तावेजों की वैधता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

3. नाटो प्रमुख ने विशेषज्ञों के एक समूह की नियुक्ति की कि घोषणा

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने 31 मार्च 2020 को विशेषज्ञों के एक समूह की नियुक्ति की घोषणा की है। इस समूह की नियुक्ति नाटो के राजनीतिक आयामों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक प्रक्रिया के तहत की गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नाटो के सदस्य देश: 30; स्थापित: 4 अप्रैल1949
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम.

राज्य समाचार

4. उत्कल या ओडिशा दिवस: 1 अप्रैल 

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
समूचे ओडिशा राज्य में हर साल 1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस मनाया जाता है। ओडिशा दिवस 1 अप्रैल 1936 को एक अलग राज्य के रूप में गठन होने की याद में मनाया जाता है। इस साल 83 वां उत्कल दिवस या ओडिशा का स्थापना दिवस मनाया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
  • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
  • ओडिशा में जिला की संख्या: 30.
  • ओडिशा विधानसभा के सदस्य: 147
  • ओडिशा की लोकसभा सीटें: 21.
  • ओडिशा की राज्यसभा सीटें: 10.
5. कर्नाटक सरकार ने ‘Corona Watch’ मोबाइल ’ऐप की लॉन्च 
Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
कर्नाटक सरकार ने ‘Corona Watch’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। इस मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च करने का उद्देश्य संक्रमित व्यक्तियों की मूवमेंट को ट्रैक करना है, और कोरोनावायरस के फैलने से पहले ही सावधानी बरतना है। कर्नाटक सरकार ने कोरोना वॉच ऐप के अलावा COVID-19 के लिए दस सदस्यीय टास्क फोर्स का भी गठन किया है। ये टास्क फोर्स उन व्यक्तियों को ट्रैक करने के लिए IT एप्लिकेशन और GPS का उपयोग कर रहा है जिन पर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण का संदेह है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.
6. हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए आरंभ किया अभियान
Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए “एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन” शुरू किया है। यह अभियान राज्य के नागरिको को उनके दरवाजे पर COVID-19 के लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.
7. तमिलनाडु में ‘मोदी किचन’ पहल की हुई शुरुआत
Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
तमिलनाडु के कोवई (कोयम्बटूर) में ‘मोदी किचन’ की स्थापना की गई है। इस रसोई में प्रति दिन 500 लोगो को भोजन परोसने की क्षमता है, जो 14 अप्रैल 2020 तक चालू रहेगी। मोदी किचन का उद्देश्य 10 किलोमीटर के दायरे में खाना पहुंचाना है और इसे शहर के मुख्य शॉपिंग इलाको में स्थापित किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: थिरु एडप्पादी के. पलानीस्वामी.
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.

नियुक्तियां

8. सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
Tकेंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जो 3 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। अप्रैल 2017 में डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालने वाले कानूनगो का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला था। 
रिजर्व बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। अन्य तीन गवर्नर एस विश्वनाथन, एम के जैन और माइकल देवव्रत पात्रा हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

नियुक्तियां

9. BhartPe और ICICI लोंबार्ड ने COVID-19 संबंधित बीमा शुरू करने के लिए मिलाया हाथ

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
BharatPe ने COVID-19 को कवर करने वाले बीमा की सुविधा देने के लिए ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। यह बीमा सुविधा दुकानदारों के लिए शुरू की गई है, जो कोरोनोवायरस (COVID-19) के प्रकोप के कारण आर्थिक रूप से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Bharatpe के सीईओ और सह-संस्थापक: एश्नर ग्रोवर.
  • Bharatpe का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एमडी: भार्गव दासगुप्ता.
  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

10. IIT कानपुर विकसित करेगा कम लागत वाले पोर्टेबल वेंटिलेटर  
Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
देश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कानपुर का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित करने पर कम रहा है, जो बाजार में उपलब्ध वेंटिलेटर की तुलना में काफी सस्ता होगा। इस वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप बहुत जल्द तैयार हो जाएगा और जिसकी असेम्बलिंग के बाद इसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। आईआईटी कानपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग ने इन लाइफसेवर पोर्टेबल वेंटिलेटर का डिजाइन तैयार किया है। 
11. आईआईटी गुवाहाटी ने बड़ी जगहों को सेनिटाईज करने के लिए ड्रोन किया तैयार
Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की एक टीम ने सड़क, पार्क और फुटपाथ जैसे बड़े स्थानों को सेनिटाईज करने के लिए एक ड्रोन विकसित किया है। इस ड्रोन में स्वचालित स्प्रेयर लगा हुआ है जो COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए बड़े इलाकों को सेनिटाईज करने में अधिकारियों की मदद करेगा।

निधन

12. स्पेन की प्रिंसेस मारिया टेरेसा COVID-19 से मरने वाली शाही परिवार की पहली सदस्य

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
स्पेन की प्रिंसेस मारिया टेरेसा का COVID-19 के कारण निधन, जिसके साथ वह कोरोनावायरस से मरने वाली शाही परिवार की पहली सदस्य बन गई हैं। उनका जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था और उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई पूरी की और पेरिस के सोरबोन और मैड्रिड के कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया था। 

13. महान इतिहासकार प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1

महान इतिहासकार और शिक्षाविद्, प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन। उनका जन्म 12 नवंबर, 1938 को पश्चिम पंजाब (अब पाकिस्तान) के लीया में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में इतिहासकार के रूप में भी कार्य किया था।

महत्वपूर्ण दिन

14. इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी: 31 मार्च

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1
इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी हर साल वैश्विक स्तर पर 31 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन हर साल दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समाज में दिए गए उनके योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।

विविध समाचार

15. सरकार ने COVID-19 पर अपडेट जानकारी देने के लिए समर्पित ट्विटर हैंडल किया लॉन्च

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने COVID -19 के बारे में नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए ट्विटर हैंडल लॉन्च किया है। यह समर्पित ट्विटर हैंडल नोवेल कोरोनवायरस से संबंधित ताज़ा समाचार और अपडेट डेटा साझा करने के लिए शुरू किया गया है। इसे #IndiaFightsCorona नाम दिया गया है और इस पर @CovidnewsbyMIB हैंडल के जरिए पहुंचा जा सकता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने #IndiaFightsCorona समर्पित ट्विटर हैंडल को नागरिकों के लिए झूठी सूचना एवं गलत जानकारी से बचने और # COVID19 पर सही जानकारी के साथ अपडेट रहने के लिए लॉन्च किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर.

Weekly Current Affairs Quiz with Detailed Solutions: 23 मार्च से 29 मार्च 2020 तक

जानिए, 21 दिन के Lockdown को Useful बनाने के Top 5 Tips

Daily GK Update 1st April 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_19.1
Watch Current Affairs Video of 1st April 2020:

 

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *