Latest Hindi Banking jobs   »   Daily GK Update 25 February 2020:...

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 25 फरवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. डोनाल्ड ट्रम्प का भारत दौरा: जाने कैसा रहा 24 फरवरी का कार्यक्रम  

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1

अमेरिका के राष्ट्रपति (President of the United States -POTUS) डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को दो दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुचे। उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी थीं। अहमदाबाद पहुँचने के साथ डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं।




2. राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च का होगा मतदान, शाम में ही की जाएगी मतगणना  

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
भारत के निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अप्रैल में खाली होने वाली 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर होने वाले मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी, 13 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी और मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के उपराष्ट्रपति: वेंकैया नायडू राज्यसभा के पदेन सभापति हैं.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3. दक्षिण सूडान के बागी नेता रीक मचार ने उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
दक्षिण सूडान में बागी नेता रीक मचार को पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है। उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला सरकार द्वारा गृहयुद्ध में हताहत हुए नागरिकों के लिए किए जा रहे हाल के शांति प्रयासों के चलते किया है। हीँ राष्ट्रपति साल्व कईर ने युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की सराहना की।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण सूडान राजधानी: जुबा.
  • दक्षिण सूडान मुद्रा: दक्षिण सूडानी पाउंड.

4. मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने दिया इस्तीफा
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने राजनीतिक-गतिरोध के चलते अपना इस्तीफा दे दिया है। वह अंतरिम पीएम बने रहेंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह को अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक दल Bersatu के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर; मलेशिया की मुद्रा: मलेशियाई रिंगिट.

पुरस्कार

5. दादा साहब फाल्के अवार्ड्स 2020 की हुई घोषणा, सुपर 30 को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
मुंबई में दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई। अभिनेता रवि दुबे ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। ऋतिक रोशन को फिल्म “सुपर 30” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।

दादा साहब फाल्के अवार्ड्स 2020 की पूरी सूची के लिए : Click here

6. कर्नाटक की ऐडलिन कैस्टेलिनो को पहनाया गया मिस दिवा यूनिवर्स 2020 का ताज

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1
ऐडलिन कैस्टेलिनो (Adline Castelino) को LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2020 का ताज पहनाया गया है। उन्हें ये ताज पिछले साल की विजेता वर्तिका सिंह द्वारा मुंबई में YRF (यशराज फिल्म्स) स्टूडियो में आयोजित एक कार्यक्रम में पहनाया गया। वह कर्नाटक के मैंगलोर से है। वह इस साल के अंत में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 व्यापार समाचार

7. बिड़ला एस्टेट्स ने व्हाट्सएप पर AI आधारित चैटबॉट “LIDEA” किया लॉन्च 

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
बिरला एस्टेट्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आर्टफिशयल इन्टेलिजेन्स पर काम करने वाला एक चैटबॉट “LIDEA” लॉन्च किया गया है।

LIDEA का लाभ:

“LIDEA” के जरिए यूजर्स बिड़ला एस्टेट्स द्वारा बनाई जा आवासीय विकास परियोजनाओं की सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्य करने वाला है LIDEA, बिड़ला एस्टेट्स के कार्यक्रम के बारे में यूजर्स के प्रश्नों का जवाब भी  देगा। इसके अलावा यह लोकेशन देखने, कॉन्फ़िगरेशन, सुख-सुविधाएँ, वर्चुअल टूर और साइट विज़िट के अनुरोधों को स्वीकार करने जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करेगा। व्हाट्सएप पर चैटबॉट का शुभारंभ संभावित होमबॉयर्स को इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी अनुभव कराके डिजिटल अनुभव कराना है।

8. अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार 
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
मेरिकाचीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 बिलियन डॉलर का रहा, जबकि इसी अवधि में चीन के साथ भारत का व्यापार लगभग 87.1 बिलियन डॉलर का था। वर्ष 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के बीच अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार चीन के साथ हुए लगभग 65 बिलियन डॉलर की तुलना में करीब 68 बिलियन डॉलर रहा था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

 बैंकिंग समाचार

9. नाबार्ड ने J&K ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी विकास के लिए मंजूर किए 400.64 करोड़ रु

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनों के लिए 400.64 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह स्वीकृति जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए दी गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नाबार्ड के अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला
  • नाबार्ड का मुख्यालय: मुंबई

खेल समाचार

10. भारत 2022 की राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी 
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
भारत जनवरी 2022 में होने वाली राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation – CGF) ने लंदन में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा। CGF ने कहाँ है कि चंडीगढ़ 2022 और बर्मिंघम 2022 अलग-अलग राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

11. ICC ने ओमानी खिलाड़ी अल बलूशी पर लगाया 7 साल का बैन 

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council – ICC) ने ओमान के क्रिकेटर यूसुफ अब्दुलरहीम अल बलुशी पर क्रिकेट के सभी फोर्मट्स में खेलने पर 7 साल बैन लगाया है। ICC ने इस खिलाड़ी पर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2019 में भ्रष्टचार-रोधी सहिंता के कई नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर यह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

पुस्तकें एवं लेखक

12. उपराष्ट्रपति ने सद्गुरु की पुस्तक ‘Death- An Inside Story’ का किया विमोचन

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जग्गी वासुदेव द्वारा लिखित ‘Death- An Inside Story: A book for all those who shall’ का विमोचन किया, जो ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस पुस्तक का विमोचन 21 फरवरी को तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र में आयोजित महाशिवरात्रि समारोह के अवसर पर किया गया।

महत्वपूर्ण दिन

13. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस: 24 फरवरी 
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1
देश भर में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। यह दिन 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून बनाए जाने के लिए मनाया जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष: एम. अजीत कुमार
  • केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली

निधन

14. पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णा बोस का निधन

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1
लोकसभा की पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन। वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे शिशिर कुमार बोस की पत्नी थीं। वह 1990 के दशक के बीच राजनीति में आई थी। वे तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी मानी जाती थी ।


विविध समाचार

15. ग्यारह साल की जिया राय ने बनाया खुले पानी में सबसे तेज तैरने का विश्व रिकॉर्ड 

Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1
ग्यारह वर्षीय दिव्यांग छात्रा जिया राय ने 3 घंटे 27 मिनट और 30 सेकंड तक खुले पानी में 14 किलोमीटर तैरकर किसी भी दिव्यांग द्वारा सबसे कम उम्र में सबसे तेज तैराकी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र तैराकी संघ की देखरेख में बनाया गया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय तैराकी संघ के अध्यक्ष: ग्लेन सल्दान्हा
  • भारतीय तैराकी संघ का मुख्यालय: अहमदाबाद, गुजरात
  • भारतीय तैराकी संघ की स्थापना: 1948

16. केप टाउन के रेस्तरां ने मिल्कशेक में सबसे ज्यादा वैराइटी होने के लिए जीता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_19.1
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दक्षिण अफ्रीका के एक रेस्तरां Gibson’s Gourmet Burgers & Ribsas में मिल्कशेक के सबसे ज्यादा प्रकार होने (‘Most Varieties of Milkshakes Commercially Available’) के लिए इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने की घोषणा की है। Gibson’s Gourmet Burgers & Ribsas के मेनू में कुल 207 प्रकार के मिल्कशेक उपलब्ध है, जिसमे लो-सुगर, फैट-फ्री, शाकाहारी और केवल वयस्क के लिए ऐल्कोहलिक फ्लेवर विकल्प भी उपलब्ध हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा
  • दक्षिण अफ्रीका की राजधानियाँ: केपटाउन, प्रिटोरिया, ब्लूमफ़ोन्टिन
  •  मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड
Daily GK Update 25 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_20.1

Watch below video for Current Affairs of 25 February 2020:


All the Best BA’ians for SBI Clerk Prelims!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *